खत्म होगा अरमान-अभीरा का रिश्ता, रूही चलेगी चाल, शो में आएगा ट्विस्ट: YRKKH Episode Update
YRKKH Episode Update

YRKKH Episode Update: टेलीविजन का चर्चित शो यह रिश्ता क्या कहलाता है लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। अब इस शो में धमाकेदार ट्वीट आने वाला है। अरमान और अभीरा की लव स्टोरी शुरू होने से पहले ही खत्म हो जाएगी। यह सब कुछ रूही की वजह से होने वाला है क्योंकि वह अभीरा को सबकी नजरों में गिराने की कोशिश करेगी और सब कुछ बिगड़ जाएगा।

Also read: अभिनव-अक्षरा से दूर होगा अभीर, अभिमन्यु जीतेगा केस: YRKKH Serial Update

एपिसोड का जो प्रोमो सामने आया है उसमें बताया गया है कि अरमान अभीरा को बोलता है कि आज के बाद अपनी शक्ल किसी को मत दिखाना मुझे भी नहीं। इसके बाद रूही अरमान को अभीरा के खिलाफ भड़काने की कोशिश करती है। वह कहती है कि अभीरा इस फैमिली में मिक्स नहीं होती है यह सुनकर अरमान हैरान हो जाता है और बोलता है कि मुझे क्या करना चाहिए तुम बताओ इस मौके का फायदा उठाते हुए रूही कहेगी कि अभीरा से अलग होने के अलावा तुम्हारे पास कोई और रास्ता नहीं है।

अरमान रूही की बातों में आ जाता है और अभीरा के पास जाकर कहता है कि तुम यहां पर सिर्फ तीन महीनों के लिए हो और 3 महीने के बाद हमारा रिश्ता भी खत्म हो जाएगा। कियारा, कृष और आर्यन, अरमान और अभिरा की बातें सुन लेते हैं। वे कॉन्ट्रैक्ट वाली बात सुनकर हैरान रह जाते हैं। वहीं अरमान और अभिरा के रिश्ते को टूटता देख फूफा-सा खुश हो जाते हैं। अब यह कहानी आगे जाकर क्या मोड़ लेती है यह देखने वाली बात होगी।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...