दर्शकों को पसंद आ रहा है 'गडकरी' का टीज़र: Gadkari Teaser Release
Gadkari Teaser Release

Gadkari Teaser Release: बॉलीवुड में इन दिनों कई फिल्में रिलीज़ हुई हैं। एक बाद एक दमदार फिल्में अपने दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। अब दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए फिल्म गडकरी आ रही है। आप के मन में ये ख़याल आ रहा होगा कि आखिर ये ‘गडकरी’ क्या है। तो जान लीजिये कि ये फिल्म केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी पर आधारित है। फिल्म का टीज़र रिलीज़ हो चुका है। आईये जानते हैं कैसा है टीज़र।

कैसा है टीज़र

फ़िल्म ‘गडकरी’ मराठी में रिलीज़ होगी। टीज़र रिलीज़ होने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। फिल्म का निर्देशन अनुराग राजन भुसारी ने किया है। फ़िल्म 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म के निर्माता अक्षय अनंत देशमुख हैं। ये किरदार कौन निभा रहा है इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आयी है। टीज़र में भी इस किरदार को निभाने वाले शख्स का चेहरा नहीं दिखाया गया है। टीज़र को सोशल मीडिया पर बहुत सराहा जा रहा है।

क्या है फिल्म की कहानी

नितिन गडकरी अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। अपने काम को लेकर उनकी ईमानदारी की बहुत सराहना होती है। फ़िल्म गडकरी में नितिन गडकरी के जीवन को दर्शाया जाएगा। उनके मंत्री बनने के संघर्ष और सराहनीय कार्य पर आधारित ये फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आएगी ये तो देखना होगा।

सृष्टि मिश्रा, फीचर राइटर हैं , यूं तो लगभग हर विषय पर लिखती हैं लेकिन बॉलीवुड फीचर लेखन उनका प्रिय विषय है। सृष्टि का जन्म उनके ननिहाल फैज़ाबाद में हुआ, पढ़ाई लिखाई दिल्ली में हुई। हिंदी और बांग्ला कहानी और उपन्यास में ख़ास रुचि रखती...