Arjun Bijlani
Arjun Bijlani

Summary: अर्जुन बिजलानी ने जीता ‘राइज एंड फॉल’, बने शो के विनर

रियलिटी शो राइज एंड फॉल का खिताब अर्जुन बिजलानी ने अपने नाम किया और 28 लाख रुपये की इनामी राशि जीती।

Rise and Fall Winner: टेलीविजन के फेमस एक्टर अर्जुन बिजलानी ने रियलिटी शो राइज एंड फॉल की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। जिस तरह से रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 चर्चा में बना हुआ है दूसरी तरफ राइज एंड फॉल को भी काफी सुर्खियां मिली हैं। बिग बॉस की तरफ इस शो में भी कंटेस्टेंट को एक जगह पर लॉक किया गया जहां पर यह लोग शो जीतने की कोशिश करते दिखाई दिए।

अर्जुन ने शो की ट्रॉफी के साथ 28 लाख रुपए भी जीते हैं। 17 अक्टूबर को एमएक्स प्लेयर और अमेजन प्राइम वीडियो पर इसका ग्रैंड फिनाले रिलीज किया गया। इस शो के फर्स्ट और सेकंड रनर अप आरुष भोला और अरबाज पटेल रहे।

इस शो के फाइनल में 6 कंटेस्टेंट अर्जुन बिजलानी, आरुष भोला, अरबाज पटेल, नयनदीप, आकृति नेगी और धनश्री वर्मा पहुंचे थे। अर्जुन ने अपनी प्लानिंग और कॉन्फिडेंस के बल पर शानदार प्रदर्शन करते हुए शो की ट्रॉफी अपने नाम की।

शो की ट्रॉफी हाथ में लिए जब अर्जुन सेट से बाहर निकले तो उन्होंने पेपराजी के लिए पोज दिया। उन्होंने कहा कि आप लोग जानते हैं, मैं असल में घर पर जाकर अपने बिस्तर पर लेटना चाहता हूं। मुझे लगता है कि मैं यही चाहता हूं। एक्टर ने कहा कि असल में मैं अपने बेटे को गले लगाना चाहता हूं। एक्टर ने अपना इस जीत का क्रेडिट अपनी पत्नी को दिया है।

अर्जुन बिजलानी ने शो की शुरुआत वर्कर के रूप में की थी। शुरुआती दिनों में चुनौतीपूर्ण कार्यों और एलिमिनेशन की कड़ी परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत, संघर्ष और अनुकूलन क्षमता का प्रदर्शन किया। धीरे-धीरे उन्होंने रूलर की भूमिका संभाली और शीर्ष प्रतियोगियों में अपनी जगह पक्की कर ली। आरुष भोला ने भी अपनी रणनीतियों और धैर्य के बल पर फाइनल तक का सफर तय किया। अधिकांश समय वे वर्कर के रूप में रहे, लेकिन कठिन कार्यों को पूरी लगन और जिम्मेदारी से निभाते हुए उन्होंने अपनी स्थिति मजबूत बनाई।

अरबाज पटेल ने शो की शुरुआत रूलर के रूप में की थी। पेंटहाउस में महत्वपूर्ण निर्णयों का हिस्सा बनकर उन्होंने गेम में अपनी पकड़ मजबूत की। हालांकि, उन्हें कुछ समय के लिए बेसमेंट में वर्कर बनना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। वापसी करते हुए उन्होंने टॉप प्रतियोगियों में अपनी जगह पक्की कर ली।

अर्जुन बिजलानी ने इस शो में अपने शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को इंप्रेस कर उनका दिल तो जीत ही है। इसी के साथ उन्हें 28 लाख की नगद राशि भी दी गई है। चमचमाती हुई ट्रॉफी हाथों में लिए मुस्कुराते एक्टर की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। हर कोई उन्हें इस जीत का हकदार बताता हुआ दिखाई दे रहा है।

रियलिटी शो राइज एंड फॉल को अशनीर ग्रोवर होस्ट करते हुए दिखाई दिए। इसमें भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी अपने तीखे बयानों और सनसनीखेज बातों की वजह से सुर्खियों में रहे। अब इस शो को अपना विनर मिल गया है।

मैं एक बहुमुखी मीडिया पेशेवर हूं, जिसे कंटेंट लेखन में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। मेरा लक्ष्य ऐसी सामग्री पर ध्यान केंद्रित करना है जो सूचित, शिक्षित और प्रेरित करती है। चाहे लेख, ब्लॉग या मल्टीमीडिया सामग्री बनाना हो, मेरा लक्ष्य...