Anushka Looks: बॉलीवुड की ब्यूटिफुल एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के 35वें बर्थ-डे पर उनके पति और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से उन्हें प्यार भरी शुभकामनाएं दी हैं। विराट में अपनी पोस्ट में अनुष्का की कई अनदेखी तस्वीरें भी शेयर की हैं। इस पोस्ट में विराट ने लिखा, जो मेरी सबकुछ है उसे जन्मदिन की बधाई। विराट ने अनुष्का की कई प्यारी तस्वीरें भी शेयर कीं, जिनमें हमेशा की तरह वे बेहद सिंपल अंदाज में भी बहुत खूबसूरत लग रही हैं।
अनुष्का को पसंद है सिंपल रहना
मैटरनिटी फैशन हो, रिलैक्स लाउंज डे या फिर बीच हॉलीडे अनुष्का हमेशा ही काफी सिंपल अंदाज में रहना पसंद करती हैं। किसी भी आम युवती की तरह वह खुलकर जीने में और अपना दिन अपने अंदाज में बिताने में विश्वास रखती हैं। ये बातें उनके ड्रेसिंग सेंस में भी साफ झलकती है। बॉलीवुड की यह ब्यूटिफुल एक्ट्रेस वेकेशन पर अकसर व्हाइट और न्यूड शेड्स पहनना पसंद करती है। लेकिन अगर बात पार्टीज की हो तो वे बोल्ड कलर्स चुनती हैं।
येलो ड्रेस में सनशाइन लुक
हाल ही में अनुष्का ने सनशाइन येलो कलर के सिंपल लॉन्ग गाउन पहनकर फोटोशूट कराया। इस गाउन की खासियत थी इसकी फ्रंट प्लेट्स। जिसके कारण इसे काफी डिफरेंट लुक मिल रहा था। इस बैकलेस गाउन को और भी गॉर्जियस बना रहा था बैक में बना बोपैटर्न। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए अनुष्का ने छोटा सा बैग कैरी किया। आमतौर पर बहुत सिंपल मेकअप में नजर आने वाली अनुष्का ने इस फोटोशूट के लिए डेवी मेकअप लुक चुना। अपनी आंखों और गालों को हाइलाइट किया। न्यूड लिप शेड ने उन्हें सटल लुक दिया। अनुष्का के गाउन का यह बो पैटर्न आप ब्लाउज भी ट्राई कर सकती हैं।
ब्लैक ड्रेस में कमाल
बेटी वामिका के जन्म के बाद अनुष्का ने भले ही बड़ी स्क्रीन से कुछ दिनों का ब्रेक लिया है, लेकिन वे फिटनेस के मोर्चे में अभी भी पहले की तरह ही एक्टिव हैं। अनुष्का का ब्लैक ड्रेस में यह फोटोशूट इस बात का सबूत है। अनुष्का ने ब्लैक कलर की हाई स्लिट ड्रेस ने गॉर्जियस फोटोशूट करवाया। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने गले में स्टेटमेंट स्नेक पैटर्न डायमंड नेकलेस पहना। स्नेक पैटर्न नेकलेस और इयररिंग्स दोनों ही इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं।
छा गया पर्पल लुक
पिछले दिनों मुंबई में आयोजित भारतीय खेल सम्मान 2023 में विराट और अनुष्का बहुत ही स्टाइलिश अंदाज में पहुंचे। अनुष्का के पर्पल गाउन ने सभी का ध्यान खींच लिया। एक्ट्रेस ने मेलबर्न के फैशन डिजाइनर टोनी मटिसेवस्की का डिजाइन किया ड्रेस पहना। इस वाइब्रेंट शेड के फुल-लेंथ गाउन में एक साइड स्लिट और एक स्टाइलिश ऑफ-शोल्डर डिटेल थी। इस ड्रेस की कीमत एक लाख चालीस हजार रुपए से अधिक है। ड्रेस के साथ ही अनुष्का के फुटवेयर भी खास थे। उन्होंने इतालवी लक्जरी ब्रांड गुस्सेपी ज़नोटी की बैज्वैल्ड हील्स चुनीं। साथ में स्टेटमेंट इयररिंग्स पहने। अपने स्टाइलिश रेड कार्पेट लुक को पूरा करने के लिए मिनिमल मेकअप, न्यूड लिप्स और खुले बाल रखे।
हाई वेस्ट बटन जींस और स्टाइलिश टॉप
अनुष्का अपने बिंदास अंदाज के लिए मशहूर हैं और यह अंदाज उनके ड्रेसिंग सेंस में साफ नजर आता है। एक इवेंट के लिए अनुष्का ने हाई वेस्ट बटन जींस के साथ ब्राइट कलर का आॅफ शोल्डर टॉप वियर किया। हमेशा की तरह अनुष्का ने न्यूड मेकअप लुक चुना। कानों में स्टेटमेंट इयररिंग्स से लुक पूरा किया। हाई वेस्ट जींस इन दिनों काफी ट्रेंडिंग है, इससे आपकी हाइट भी ज्यादा नजर आती है। वहीं गर्मियों में ब्राइट कलर्स आपको हमेशा अच्छा लुक देते हैं। समर सीजन में बहुत ज्यादा डार्क मेकअप भी अच्छा नहीं लगता है, ऐसे में न्यूड मेकअप लुक बेस्ट है।
कंफर्ट फैशन, स्टाइलिश अंदाज
अनुष्का कंफर्ट फैशन में विश्वास रखती हैं और अक्सर ट्रैवल के दौरान बहुत ही कूल ड्रेसेज में दिखती हैं। जैसे ब्लैक पेंसिल ट्राउजर के साथ ट्विस्ट-फ्रंट व्हाइट टी-शर्ट। नो ज्वेलरी लुक और अपने बालों को बिना किसी स्टाइल के खुला रखना और उसके साथ मिनिमल मेकअप लुक। किसी भी हॉलिडे के लिए अनुष्का का यह अंदाज बेस्ट है।
साड़ी में शानदार
वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ ही अनुष्का इंडियन वियर्स भी बहुत पसंद करती हैं। दिवाली के मौके पर एक्ट्रेस ने लाइम ग्रीन कलर की सब्यसाची साड़ी पहनी। इस नेट की साड़ी पर लगे स्पार्कलिंग इसे शानदार बना रहे थे। इसके साथ एक्ट्रेस ने ऑल-सीक्विन ब्लाउज पहना, जिसने ओवरऑल लुक को बढ़ा दिया। लुक को कंप्लीट करने के लिए अनुष्का ने मल्टी बेजवेल्ड रॉयल नेकलेस पहना। न्यूड मेकअप और सॉफ्ट वेव्स बालों से लुक को पूरा किया।
कॉटन लेस ड्रेस
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली अनुष्का ट्रेवल करना पसंद करती हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अनुष्का ने यह खूबसूरत तस्वीरें शेयर की। एक्ट्रेस ने आॅफ व्हाइट कॉटन लेस क्रॉप टॉप के साथ शॉर्ट्स सेट पहना। नो मेकअप लुक चुना। समर आउटिंग के लिए यह लुक परफेक्ट है। अगर आप भी कॉटन की कोई ऐसी ड्रेस चुनती हैं तो यह आपको शानदार लुक के साथ कंफर्ट भी देगी।
फ्रंट प्लेट पैंट है ट्रेंड में
कहा जाता है कि कपड़ा हमेशा अपने कंफर्ट के अनुसार पहनना चाहिए और अनुष्का इस बात को फॉलो भी करती हैं। अनुष्का ने ब्लैक कट स्लीव्स टॉप के साथ फ्रंट प्लेट पैंट वियर की। यह लुक न सिर्फ समर ब्रंच के लिए अच्छा है, बल्कि इसे आप ऑफिस में भी अपना सकती हैं। ये काफी ग्रेसफुल आउटफिट है। इन दिनों फ्रंट प्लेट पैंट्स ट्रेंड में भी हैं।
ट्राई करो ओवरसाइज कपड़े
फिटिंग के कपड़े पहनते पहनते परेशान हो गई हैं और कुछ अलग चाहती हैं तो अनुष्का की तरह कभी-कभी आप भी ओवरसाइज कपड़ों पर शिफ्ट हो जाएं। यह अपने लुक को चेंज करने का अच्छा और ट्रेंडिंग तरीका है। एक कंफर्टेबल जींस या पैंट के साथ ओवरसाइट शर्ट या टी-शर्ट आपको अच्छा कूल लुक देगी।
जैकेट, रिप्ड जींस और आप तैयार
आउटिंग पर जा रही हैं तो रिप्ड जींस के साथ अपना लुक चेंज करना अनुष्का शर्मा से सीखें। ब्लू रिप्ड जींस के साथ न्यूड शेड टी शर्ट और ऊपर से जैकेट उन्हें एक परफेक्ट हॉलिडे लुक दे रहा है। हमेशा की तरह न्यूड मेकअप और मिनिमम ज्वेलरी उनके लुक को कंप्लीट कर रही है। रिप्ड जींस का फैशन कई सालों से चल रहा है और ये अभी भी ट्रेंड में है। अगर आप भी अनुष्का की तरह स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो आपकी वार्डरोब में एक रिप्ड जींस जरूर होनी चाहिए।
