Anurag Kashyap Daughter Engagement: अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने 3 अगस्त को अपने मंगेतर शेन ग्रेगोइरे के साथ अपनी सगाई का जश्न मनाया। पार्टी में कई बॉलीवुड सेलेब्स और स्टारकिड्स शामिल हुए। अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप, जिन्होंने इस साल मई में अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे से सगाई की, ने कल रात अपनी सगाई का जश्न मनाया।
इस कपल ने एक पार्टी ऑर्गेनाइज की जहां सुहाना खान, खुशी कपूर और इब्राहिम अली खान जैसी मशहूर हस्तियां और स्टारकिड्स शामिल हुए।
आलिया कश्यप ने शेयर की फोटोज
आलिया कश्यप ने अपनी सगाई पार्टी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं। इस पार्टी के लिए बहुत ही बड़ा इवेंट ऑर्गेनाइज किया गया था। पार्टी में कपल ने एक बड़ा केक काटकर इस मौके का जश्न मनाया। 4 अगस्त को आलिया ने सोशल मीडिया पर अपने मंगेतर शेन ग्रेगोइरे के साथ फोटोज शेयर कीं।
कैप्शन के लिए, उन्होंने एक सफेद दिल वाले इमोजी के साथ लिखा, “पिछली रात के बारे में”। इसके साथ ही उन्होंने टीम्स और लोगों को भी क्रेडिट दिया जिन्होंने इस इवेंट में उनकी मदद की।
खास था अलिया और शेन का आउटफिट
आलिया ने एक और पोस्ट भी साझा किया जहां उन्होंने अपनी और शेन की खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं। अगर उनके आउटफिट की बात करें, तो उन्होंने फेमस डिजाइनर अंता डोंगरे का डिजाइन किया हुआ फ्लोरल इंब्रायड्री लहंगा कैरी किया था।
यह भी देखें-‘Gadar 2’ करने वाली है ‘OMG 2’ से ज्यादा कमाई? एडवांस बुकिंग में बिके बंपर टिकट: Gadar 2 Advance Booking
वहीं शेन ने सफेद रेशम का कुर्ता सेट पहना था। इसके साथ ही उन्होंने आलिया के आउटफिट से मैच करता हुआ फ्लोरल जैकेट कैरी किया था। दोनों ही साथ में बहुत ही प्यारे लग लगे।