पीएम मोदी को भाया अनुपमा का वोकल फॉर लोकल अंदाज, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो: Anupama Vocal for Local
Anupama Vocal for Local

Anupama Vocal for Local: अनुपमा टेलीविजन इंडस्ट्री का सबसे चर्चित शो है और इसकी कहानी लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन करती हुई दिखाई दे रही है। शो में वैसे तो कई सारे ट्विस्ट और टर्न आते हैं जिनके बारे में तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर पहले से ही वायरल होने लगती है। लेकिन फिलहाल जो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से छाया हुआ है वह बहुत ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है क्योंकि इस वीडियो को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद शेयर किया है।

पीएम ने शेयर किया वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीरियल अनुपमा का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सभी दिवाली की तैयारी करते हुए दिखाई दे रहे हैं और अलग-अलग बातों के जरिए इसमें वोकल फॉर लोकल को प्रमोट करते हुए देखा जा रहा है। वीडियो शेयर करने के बाद यह तेजी से वायरल हो रहा है और हर जगह इसकी चर्चा हो रही है।

Also read : रूपाली गांगुली ने बताया क्यों जरूरी है पति का सपोर्टिंग होना: Rupali Ganguly Interview

पीएम ने की तारीफ

नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल से जो वीडियो को शेयर किया है उसमें अनुपमा को दीपावली की तैयारी करते हुए देखा जा रहा है और वह अलग-अलग लोगों से बातें कर रही है। कुल मिलाकर यह बताया गया है कि तीज त्योहारों के मौके पर ऑनलाइन शॉपिंग साइट से खरीदारी करने की जगह व्यक्ति अगर अपने आसपास की दुकान और लोकल मार्केट से खरीदारी करेगा तो अच्छा रहेगा। इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह वोकल फॉर लोकल को प्रमोट करने का बहुत अच्छा कांसेप्ट है और सरकार लंबे समय से यही चाहती है और अच्छा लग रहा है कि लोग इस कैंपेन का हिस्सा बन रहे हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लंबे समय से लोकल चीजों को बढ़ावा देने पर जोर दे रहे हैं और उन्होंने इसी कड़ी में मेक इन इंडिया को भी शुरू किया है। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बन गया है।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...