Kaise Mujhe Tum Mil Gaye
Kaise Mujhe Tum Mil Gaye

Kaise Mujhe Tum Mil Gaye: जीटीवी के शो ‘कैसे मुझे तम मिल गए’ में दर्शकों को हैरान करने वाले ट्विस्‍ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं। विराट की मौत के बाद अमृता बिजनेस के साथ उसके परिवार को संभाल रही है। अबीर की शो में एंट्री के बाद ऐसा लगा कि अब अमृता और अबीर की शादी होगी। तभी शो में विराट के हमशक्‍ल लाइक की एंट्री होती है। वो अमृता के बिजनेस के साथ साथ परिवार वालों के लिए भी मुसीबतें खडी कर रहा है। एक तरफ विराट की बहन निम्‍मी की दोबारा शादी की तैयारी हो रही है। दूसरी तरफ विराट को हमशक्‍ल अमृता को बिजनेस में तबाह करने की कोशिश कर रहा है। घर और परिवार पर आने वाली मुसीबतों से अमृता कैसे करेगी सामना।

क्‍या अमृता ढूंढ पाएगी विराट के हमशक्‍ल को

YouTube video

अमृता के बिजनेस में एक के बाद एक मुसीबतें आ रही हैं। जिसके पीछे किसका हाथ है ये पता करने की सभी कोशिश कर रहे हैं। फैशन शो में अमृता विराट के हमशक्‍ल रणवीर को देख लेती है। वो उसके पास जाती है लेकिन उसे देख नहीं पाती। उसे लगता है कि वो विराट ही है। उसे ढूंढने के लिए वो पीछा करती है लेकिन रणवीर के मास्‍क लगाने के कारण चेहरा नहीं देख पाती। उसकी आखें देख उसे विश्‍वास होता है कि वो विराट ही है। वो निम्‍मी को इस बारे में बताती है।
अमृता इस कश्‍मकश में है कि वो विराट को कैसे ढूंढे। निम्‍मी की एंगेजमेंट की तैयारियों के बीच उसे एक बार फिर रणवीर दिखता है। वो फिर उसके पास जाती है। लेकिन मानवी उसे डिस्‍ट्रैक्‍ट कर देती है। विराट के हमशक्‍ल के बारे में अमृता को पता चल पाएगा। मानवी क्‍यों अमृता और उसके परिवार को तबाह करना चाहती है। ऐसे कई सवालों के जवाब ‘कैसे मुझे तुम मिल गए’ के आने वाले एपिसोड को और भी मजेदार बनाने वाले हैं।

निम्‍मी के ससुराल वालों को पकड़ेगी पोलिस

निम्‍मी की सगाई की तैयारियां जोरों से हो रही हैं। बबिता सुसराल वालों की मांगी हुई चीजें पैक करती हैं। वो दादी को कहती हैं इस बारे में अमृता को पता न चले। क्‍योंकि अमृता दहेज के खिलाफ है। निम्‍मी की एंगेजमेंट के दिन शेखर की मां गिफ्ट देखकर कहती हैं कि इतना कम सामान। उन्‍होंने फ्लैट देने का वादा किया था। तभी निम्‍मी आकर कहती है कि उसकी वजह से पेपर लेट हुए हैं। शाम तक उन्‍हें पेपर मिल जाएंगे। निम्‍मी मां को आश्‍वासन देती है कि इस बार उसकी शादी में सब ठीक होगा। निम्‍मी के ससुराल वालों की इन बातों का रणवीर वीडियो बना लेता है।
एंगेजमेंट की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सभी एंगेजमेंट को लेकर काफी खुश हैं। निम्‍मी के जीवन में दोबारा खुशियां आई हैं। अमृता इस मौके पर कोई भी गडबड नहीं होने देगी। तभी सगाई में पोलिस आ जाती है। वो निम्‍मी के सुसराल वालों पर दहेज लेने का इल्‍जाम लगाते हैं। वे अमृता को बताते हैं कि उनके पास सबूत है। अमृता इस बात से काफी परेशान है कि घरवालों ने उससे सच छुपाया। क्‍या निम्‍मी की दोबारा शादी टूट जाएगी। क्‍या शेखर और उसकी मां को दहेज मांगने के लिए जेल होगी। मानवी और रणवीर की अगली चाल से कैसे निपटेगी अमृता। ये जानने के लिए जीटीवी के सीरियल ‘कैसे मुझे तुम मिल गए’ को देखें रात 10 बजे।

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...