Ankita Lokhande and Vicky Jain
Ankita Lokhande and Vicky Jain

Summary: आखिरकार मिल गईं अंकिता लोखण्डे की हाउस हेल्प की बेटी

अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने एक मिसाल कायम की जब उन्होंने अपनी घरेलू सहायिका की बेटी और उसकी सहेली के लापता होने पर सोशल मीडिया के माध्यम से मदद की अपील की। इस मानवीय पहल पर तेजी से कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस ने दोनों लड़कियों को सुरक्षित ढूंढ निकाला।

Ankita Lokhande and Vicky Jain: शनिवार को टीवी और फिल्म जगत की एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था कि उनकी हाउस हेल्प की बेटी और उसकी सहेली लापता हैं। अंकिता और विक्की जैन ने मुंबई पुलिस से गुहार लगाते हुए दोनों को ढूंढने में मदद की मांग की थी। अब बुधवार को अंकिता ने मुंबई पुलिस को धन्यवाद देते हुए सोशल मीडिया पर दोनों लड़कियों के मिलने की खबर भी पोस्ट की है। 

6 अगस्त को अंकिता लोखंडे ने एक और पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “UPDATE: GIRLS FOUND SAFE – हम बेहद राहत और खुशी के साथ बता रहे हैं कि सलोनी और नेहा सुरक्षित मिल गई हैं।” इस पोस्ट के साथ उन्होंने मुंबई पुलिस को दिल से धन्यवाद देते हुए लिखा, “आपकी तत्परता और समर्पण के लिए धन्यवाद, आप सच में बेस्ट हैं।” गौरतलब है कि दोनों लड़कियां 31 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे गायब हो गई थीं। उन्हें आखिरी बार वाकोला इलाके में देखा गया था।

2 अगस्त की सुबह अंकिता लोखंडे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया था। इसमें उन्होंने बताया कि उनकी हाउस हेल्प कांता की बेटी सलोनी और उसकी सहेली नेहा 31 जुलाई से लापता हैं। अंकिता ने न सिर्फ उनकी तस्वीरें शेयर कीं, बल्कि एफआईआर की कॉपी भी पोस्ट करते हुए लोगों से मदद की गुहार लगाई। उन्होंने लिखा था, “वे हमारे घर का हिस्सा नहीं, हमारे परिवार का हिस्सा हैं।” यह वाक्य इस बात को दर्शाता है कि एक इंसान की पहचान उसके स्टारडम से नहीं, उसके मानवीय मूल्यों से होती है।

अंकिता और उनके पति विक्की जैन ने लगातार सोशल मीडिया के जरिए इस मामले को उजागर किया था। उन्होंने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए जनता से अपील की कि अगर किसी ने सलोनी और नेहा को देखा हो, तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें। इस संवेदनशील और गंभीर मामले पर मालवणी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति पर भा.न.सं. की धारा 137 के तहत अपहरण का केस दर्ज किया गया।

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की इस पहल ने यह साबित कर दिया कि अगर हम अपने आस-पास के लोगों को सिर्फ “कर्मचारी” नहीं, “परिवार” समझें, तो शायद दुनिया और भी बेहतर हो सकती है। गौरतलब है कि यह केवल एक मिसिंग केस नहीं था, बल्कि यह दिखाता है कि कैसे एक सेलेब्रिटी अपनी पॉपुलैपरिटी को सकारात्मक दिशा में इस्तेमाल कर सकता है। यह एक उदाहरण है कि सोशल मीडिया किस तरह सही समय पर सही इस्तेमाल हो, तो कई जिंदगियों को बदला जा सकता है। यह मुंबई पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करता है, जो हर परिस्थिति में तत्पर रहती है।

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...