Summary: फिश-कट ड्रेस में अनन्या पांडे का हॉट अवतार, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
26 साल की अनन्या पांडे ने अपने ग्लैमरस अंदाज से एक बार फिर सबका ध्यान खींचा। बॉडी-फिट ड्रेस में उनका लुक सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया।
Ananya Pandey Fish Cut Dress: अनन्या पांडे ने अपने स्टाइलिश अंदाज से एक बार फिर सबका ध्यान खींचा। इस बार उन्होंने बॉडी-फिट ड्रेस में अपने फिगर को परफेक्ट तरीके से फ्लॉन्ट किया और तस्वीरें देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। चंकी पांडे की लाडली सिर्फ ग्लैमर ही नहीं बल्कि हर लुक में कुछ अलग सा दिखाती हैं, ताकि आउटफिट, मेकअप और स्टाइलिंग का परफेक्ट बैलेंस बन सके। इस बार का उनका लुक भी यही साबित करता है कि अनन्या का फैशन सेंस हमेशा स्पेशल रहता है। तो चलिए देखते हैं उनके लुक की हर एक डिटेल।
फिश कट ड्रेस पहन दिखाया ग्लैमर

अनन्या पांडे ने ब्राउन और बेज़ रंग का एब्स्ट्रैक्ट प्रिंट वाला गाउन पहना है। यह ड्रेस साधारण सॉलिड रंगों से अलग है क्योंकि इसका मार्बल जैसा फ्लोइंग पैटर्न इसे एक तरह का कॉन्टेम्पररी आर्टवर्क जैसा लुक देता है। ड्रेस में हैल्टर नेकलाइन है, जो उनके कंधों और बाजुओं को खूबसूरती से दिखाती है, और इसे सॉफिस्टिकेटेड और एलीगेंट बनाती है। फैब्रिक हल्का स्ट्रेच वाला है, इसलिए ड्रेस उनके फिगर के अनुसार फिट होती है और फिर धीरे-धीरे फ्लोर तक बहती है, जिससे चलने-फिरने में भी आराम और स्टाइल दोनों मिलता है। एब्स्ट्रैक्ट प्रिंट के कारण ड्रेस में कॉन्टेम्पररी आर्टिस्टिक टच है, जो इसे एक सिम्पल ड्रेस से बहुत अलग बनाता है।
फिश कट ड्रेस के साथ मिनिमल एक्सेसरीज
एक्ट्रेस का आउटफिट पहले से ही काफी बोल्ड कलर में था, इसलिए अपने लुक को बैलेंस करने के लिए उन्होंने कोई भी हैवी एक्सेसरीज नहीं पहनी। उन्होंने सिर्फ दो छोटे और डेलीकेट गोल्ड ईयररिंग्स पहने, जिससे उनका लुक सिंपल लेकिन प्यारा दिख रहा था।
मेकअप और हेयर ने कर दिया फैंस को इंप्रेस

अनन्या का मेकअप वार्म ब्रॉन्ज टोन में था। उनकी आंखों पर स्मोकी आईज़ थे, जो उन्हें थोड़ा ड्रामेटिक लेकिन बैलेंस्ड लुक देते हैं। होंठों पर न्यूड लिपस्टिक का इस्तेमाल किया गया था, जिससे आंखों पर ध्यान जाता है और लुक सॉफ्ट और नैचुरल लगता है। मेकअप का रंग और ड्रेस का एब्स्ट्रैक्ट ब्राउन-बेज प्रिंट एक दूसरे के साथ पूरी तरह बैलेंस हैं। वहीं, हेयरस्टाइल भी काफी सिंपल थी। उनके बाल लूज़ वेव्स में कटे हुए और शाइनिंग थे। मिडिल पार्टिंग ने उनके चेहरे को फ्रेम किया और लुक को नेचुरल बना दिया।
काली साड़ी में अनन्या का धांसू लुक
इससे पहले अनन्या काली साड़ी में नजर आईं, जिसका मोटिफ़ वाला पल्लू और डीप नेक ब्लाउज उनके लुक को बेहद स्टाइलिश बना रहे थे। वहीं, उनके स्नेक शेप ब्रेसलेट ने सभी का ध्यान खींचा और आउटफिट में एक यूनिक और मॉडर्न टच जोड़ दिया, जिससे हर तस्वीर में उनका लुक और भी अट्रैक्टिव और खास नजर आया। अनन्या की इन तस्वीरों से साफ पता चलता है कि वह इंडियन हो या वेस्टर्न आउटफिट में, दोनों में बेहद खूबसूरत लगती हैं और उनके पास बेहतरीन फैशन सेंस है।
