करीना को फिल्म 'कहो न प्यार है' से निकाला गया था, अमीषा पटेल ने किया खुलासा: Amisha Patel on Kareena
Amisha Patel on Kareena

Amisha Patel on Kareena: स्टार किड्स और उनके डेब्यू हमेशा से ही चर्चा के विषय रहे हैं। लगभग 23 साल पहले ऋतिक रौशन के डेब्यू को भी मीडिया में बहुत हाइप मिली थी। राकेश रौशन अपने बेटे की डेब्यू फिल्म ‘कहाे न प्यार है’ की एक-एक चीज को लेकर बहुत सतर्क थे। इस फिल्म में ऋतिक की अदायगी और उनका डांस छा गया था। लोगों ने अमीषा पटेल और ऋतिक की जोड़ी को भी बहुत पसंद किया था। उस वक्त चर्चा थी कि इस फिल्म में करीना को लिया जाना था लेकिन करीना ने अपना डेब्यू रिफ्यूजी के साथ किया और रितिक ने भी बॉलीवुड में मजबूती के साथ कदम जमा लिए। यह किस्सा इतना पुराना है कि लोग भूल चुके थे। लेकिन गदर की सफलता को एंजॉय करती अमीषा ने इस पर अपना एक बयान दिया है और कहा है कि करीना ने फिल्म छोड़ी नहीं थी बल्कि उन्हें छोड़ने के लिए कहा गया था। इसमें सबसे खास बात है कि साल 2020 में राकेश रौशन ने अमीषा को बताया था कि करीना इस फिल्म का हिस्सा क्यों नहीं बन पाईं।

यह मेरी सोनिया है

अमीषा की मानें तो करीना की मां बबीता फिल्म की शूटिंग में काफी हस्तक्षेप कर रही थीं। इस वजह से उनमें और राकेश रौशन में मतभेद हुए और इस तरह करीना को इस फिल्म से बाहर होना पड़ा। उनके मुताबिक तीन दिन के अंदर एक नई हीरोईन की तलाश करनी थी। पिंकी आंटी (रितिक की मां) ने मुझे बताया कि राकेश रौशन ने मुझे एक पार्टी में डांस करते देखा और उन्हें लग गया था कि मैं ही उस फिल्म की सोनिया हूं। मुझे देखकर उन्हें पूरी रात नींद नहीं आई थी।

सकीना के रोल पर अमीषा का बयान

खैर यह बात तो अमीषा ही जानें कि वो यह पुरानी बातें इस समय क्यों लेकर बैठी हैं। लेकिन अपने बयानों के लिए वो हमेशा ही चर्चा का एक विषय बनी रहती हैं। गदर 2 की सफलता के बाद अब जब इसके तीसरे सीक्वल की बात हो रही है तो भी उन्होंने कहा था कि वो सकीना का रोल तब ही करेंगी जब उसका रोल बढ़ा होगा। क्योंकि दर्शक तारा और सकीना को देखना चाहते हैं। अमीषा लगातार कई तरह के दावे और खुलासे कर रही हैं। यहां तक कि गदर 2 के डायरेक्टर के साथ भी उनका रिश्ता अच्छा नहीं रहा। उनका कहना है कि उन्होंने फिल्म में केवल अपने बेटे को प्रमोशन किया है। वो तो मेरी जगह ममता कुलकर्णी को लेना चाहते थे।