Trisha Krishnan has broken her silence on the wedding rumours
Trisha Krishnan has broken her silence on the wedding rumours

Summary: त्रिशा कृष्णन ने इंस्टाग्राम पर उड़ाया शादी की खबरों का मजाक

दक्षिण भारतीय अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन ने अपनी शादी को लेकर फैली अफवाहों पर मजेदार अंदाज में रीएक्शन दिया है। इंस्टाग्राम पर उन्होंने लिखा, "मुझे अच्छा लगता है जब लोग मेरी ज़िंदगी की प्लानिंग करते हैं। अब बस हनीमून शेड्यूल होना बाकी है।"

Trisha Wedding Rumours: साउथ के फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन एक बार फिर चर्चा में हैं। लेकिन इस बार वजह वह किसी फिल्म की वजह से नहीं, बल्कि अपनी शादी की अफवाहों की वजह से चर्चा में हैं। त्रिशा ने इस बारे में स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा है। लेकिन अब अपने अपने खास अंदाज में उन्होंने इसका जवाब दिया है कि लोग उनका हनीमून भी क्यों नहीं प्लान कर लेते हैं। 

'Schedule Honeymoon Too', Trisha Krishnan Pens Sarcastic Note Amid Wedding Rumours
‘Schedule Honeymoon Too’, Trisha Krishnan Pens Sarcastic Note Amid Wedding Rumours

यह खबर उड़ रही है कि त्रिशा चंडीगढ़ स्थित बिजनेसमैन से शादी करने जा रही हैं, और दोनों परिवार इसके लिए रजामंद भी हो चुके हैं। हालांकि, त्रिशा ने इस खबर को कन्फर्म नहीं किया है, न ही पूरी तरह इनकार किया है। लेकिन हाल ही में त्रिशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो पोस्ट शेयर की है, वह न केवल मजाकिया थी बल्कि इशारों में बहुत कुछ कह भी गई। उन्होंने लिखा, “मुझे अच्छा लगता है जब लोग मेरी जिंदगी की प्लानिंग मेरे लिए करते हैं। अब बस इंतजार है कि कोई मेरा हनीमून भी शेड्यूल कर दे।” यह एक ऐसी पोस्ट थी, जिसने सबको मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया। बिना किसी स्पष्ट रीएक्शन के, उन्होंने उन सभी अफवाहों को हंसते-हंसते नकार दिया।

त्रिशा ने पहले भी कई इंटरव्यू में अपनी सोच साफ की है और कहा है कि वह शादी के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन वह शादी तब ही करेंगी जब उन्हें सही इंसान और सही समय दोनों मिलेंगे। यही वजह है कि वह निजी जिंदगी को पब्लिक से अलग रखती हैं और अपने फैसले खुद लेना पसंद करती हैं। साल 2015 में उन्होंने बिजनेसमैन वरुण मणियन से सगाई की थी, लेकिन यह रिश्ता जल्द ही खत्म हो गया। इसका कारण करियर को लेकर मतभेद बताया जा रहा है। त्रिशा ने तब अपने प्रोफेशनल लक्ष्यों को प्राथमिकता दी और आज उनका फिल्मी करियर यह साबित करता है कि उन्होंने जो भी निर्णय लिए, वे उनके लिए सही साबित हुए।

त्रिशा का नाम अक्सर उनके को एक्टर विजय के साथ भी जोड़ा गया है, खासकर फिल्म “लियो”के बाद जब दोनों लंबे समय बाद स्क्रीन पर साथ दिखे। जबकि दोनों ने हमेशा यही कहा है कि वे केवल अच्छे दोस्त हैं। विजय पहले से शादीशुदा हैं और दो बच्चों के पिता हैं, और त्रिशा ने भी इस रिश्ते को लेकर कभी कुछ नहीं कहा है।

त्रिशा को साउथ के फिल्मों की “क्वीन” कहा जाए तो गलत नहीं होगा। उन्होंने तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और यहां तक कि हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। “घिल्ली”, “वरशम”, “नुव्वोस्तानंते नेनोद्दांताना”, “’96”, “पोन्नियिन सेलवन”, और लियो” जैसी फिल्मों ने उन्हें स्टारडम की ऊंचाई पर पहुंचा दिया। उनकी फिल्में केवल बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि क्रिटिक्स के बीच भी तारीफें बटोरती हैं। उनके नाम पर पांच फिल्मफेयर साउथ अवॉर्ड्स, नंदी अवॉर्ड, और तमिलनाडु स्टेट फिल्म अवॉर्ड जैसे कई आइकनिक अवॉर्ड हैं।

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...