Summary: अमीषा पटेल ने खोले दिल के जज्बात, इस हॉलीवुड स्टार के साथ वन नाइट स्टैंड के लिए हैं तैयार!
अमीषा पटेल लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन अपने बेबाक बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने टॉम क्रूज़ के साथ शादी और वन नाइट स्टैंड तक की इच्छा जताकर फिर से फैंस को चौंका दिया।
Ameesha Patel Revelation: ‘ग़दर: एक प्रेम कथा’ से घर-घर में फेमस हुईं अमीषा पटेल अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कभी उनके फैशन सेंस की वजह से और कभी अपने बेबाक बयानों की वजह से। एक बार फिर अमीषा ने रणवीर अल्लाहबादिया के शो में ऐसा बयान दिया कि लोग चर्चा करने लगे। 50 साल की उम्र में भी अमीषा पटेल ने अभी तक शादी नहीं की है, लेकिन उन्होंने अपने इंटरव्यू में एक ऐसे व्यक्ति के साथ वन नाइट स्टैंड का खुलासा किया, जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान रह गया। आइए जानते हैं कि इस इंटरव्यू में अमीषा ने क्या कहा।
टॉम क्रूज़ हैं अमीषा पटेल का क्रश
रणवीर के पॉडकास्ट में जब अमीषा से उनके सेलिब्रिटी क्रश के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने तुरंत हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज़ का नाम लिया। उन्होंने कहा, “मुझे टॉम क्रूज़ का क्रश है। अगर आप उनके साथ कोई पॉडकास्ट कर रहे हैं, तो मुझे भी बुलाइए। मैं बचपन से टॉम क्रूज़ को पसंद करती आ रही हूं। उनके पोस्टर मेरे कमरे में, पेंसिल बॉक्स में और फाइलों में था। मैं हमेशा मज़ाक करती हूं कि टॉम क्रूज़ ही वो आदमी हैं, जिसके लिए मैं अपने प्रिंसिपल्स को भी छोड़ सकती हूं। अगर आप मुझसे पूछें कि क्या मैं उनके साथ वन-नाइट स्टैंड कर सकती हूं, तो हां, जरूर करुंगी।”
टॉम क्रूज़ को लेकर अमीषा की दीवानगी
हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब अमीषा ने टॉम क्रूज़ के लिए अपनी दीवानगी दिखाई है। एक रेड कार्पेट इवेंट में जब उनसे पूछा गया कि वह किस एक्टर के साथ अपनी जगह बदलना चाहेंगी, तो उन्होंने कहा कि वह किसी भी अभिनेत्री के साथ बदलना चाहेंगी, जो टॉप गन के स्टार के अपोजिट फिल्म कर चुकी हो। यहां तक कि उन्होंने कहा था कि अगर मौका मिलता तो वह टॉम क्रूज़ से शादी कर लेतीं।
अमीषा का पहला सीरियस रिलेशन
अमीषा ने अपनी पहली सीरियस रिलेशनशिप के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “यह मेरा पहला सचमुच का रिश्ता था, लेकिन उस व्यक्ति को यह पसंद नहीं था कि मैं पब्लिक लाइफ में हूं। उस समय मैंने प्यार के बजाय अपने करियर को प्राथमिकता दी।” खबरों के अनुसार, एक समय अमीषा पटेल का विक्रम भट्ट के साथ भी काफी गंभीर रिश्ता था, लेकिन कुछ मनमुटाव के बाद दोनों अलग हो गए।
शादी के लिए तैयार है अमीषा पटेल
पॉडकास्ट के दौरान अमीषा ने शादी को लेकर भी अपने विचार शेयर किए। उन्होंने कहा कि वे शादी के लिए तैयार हैं, लेकिन केवल तब जब उन्हें कोई सही और योग्य साथी मिल जाए। उन्होंने बताया, “कहते हैं, जहां चाह होती है, वहां राह खुद बन ही जाती है। जो व्यक्ति मेरी हर मुश्किल को समझे और मेरे दिल को छू ले, वही मेरा जीवनसाथी बनेगा। आज भी मुझे कई संपन्न परिवारों से शादी के प्रस्ताव मिलते हैं।”
फिल्म ‘कहो ना… प्यार है’ से बनीं रातों-रात स्टार
अमीषा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत हृतिक रोशन के साथ फिल्म ‘कहो ना… प्यार है’ से की और तुरंत रातों-रात स्टार बन गईं। इसके बाद वह ‘बद्री’ में नजर आईं और फिर ‘गदर: एक प्रेम कथा’ में अपनी किस्मत चमकाई। इस फिल्म ने उनके करियर का रुख ही बदल दिया।
