Hyundai Filmfare Awards: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल्स में से एक हैं। दोनों 2022 में शादी के बंधन में बंधे और उसी साल उन्होंने अपने फैंस को राहा के आने की गुड न्युज दी, और अब आलिया और रणबीर की बेटी राहा एक साल से ज्यादा की हो गई है और उसकी क्यूटनेस किसी का भी दिन अच्छा बनाने के लिए काफी है। लेकिन आलिया-रणबीर भी कम नहीं है। 69वें हुंडई फिल्मफेयर अवार्ड्स 2024 में अपने अनोखे अंदाज से इसे प्रूफ कर दिया।
Also read : क्या रणबीर कपूर बनने वाले हैं कॉप यूनिवर्स का हिस्सा: Ranbir Kapoor in Cop Universe
‘जमाल कुडु’ पर डांस करके सबको किया हैरान
69वें हुंडई फिल्मफेयर अवार्ड्स 2024 के कई वीडियो में, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को एनिमल फिल्म के 2023 के सबसे फेमस सोंग,”जमाल कुडु” पर डांस करते हुए देखा गया। वीडियो में, आलिया और रणबीर को अपने सिर पर दो गिलास रख कर, बॉबी देओल के सिग्नेचर स्टेप को रीक्रिएट कर रहे हैं। वीडियो के लास्ट में, रणबीर ने अपनी वाइफ के गाल पर किस भी किया जिसके फेंस मुरीद हो गए।
नेटिज़न्स ने की तारीफ़
देखते ही देखते डांस का वीडियो वायरल हो गया अब नेटिज़न्स कमेंट सेक्शन में भर-भर कर प्यार लुटा रहे है। वीडियो पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने लिखा, “वह किस बहुत प्यारी थी।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “संजय लीला की फिल्म साइन करने के बाद आलिया और रणबीर।” तीसरे कमेंट में लिखा था कि, “ईमानदारी से कहूं तो वे दोनों एक साथ बहुत अच्छे लगते हैं।”
रणबीर कपूर के क्यूट जवाब ने जीता दिल
अवार्ड की एक और वीडियो में रणबीर कपूर को ‘ब्लैक लेडी’ यानी फिल्मफेयर अवार्ड को घर ले जाने पर उनके व्यू जाने। जिसमें रणबीर पूछा गया कि वह आज कितनी “ब्लैक लेडी” को घर ले जा रहे हैं। इस पर रणबीर ने क्यूट जवाब देते हुए कहा कि उन्हें सिर्फ इतना पता है कि उनकी बीवी आई है और वह उसे घर ले जा रहे हैं, उन्हें ‘ब्लैक लेडी’ के बारे में नहीं पता।
प्राण प्रतिष्ठा में रणबीर ने आलिया को किया था प्रोटेक्ट
राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने ट्रेडिशनल आउटफिट्स में शिरकत की। जहां रणबीर सफेद कुर्ता और धोती में खूबसूरत लग रहे थे , वहीं आलिया हाथ से रामायण लिखी नीली साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। कई वीडियो में, रणबीर को आलिया के चारों ओर हाथ लपेटकर भीड़ से बचाते हुए देखा गया था, जब वे मंदिर के अंदर राम की मूर्ति के दर्शन करने जा रहे थे, और इसने कुछ ही सेकंड में फेंस का दिल जीत लिया था।
