Alia Met Gala Look: न्यूयॉर्क शहर में मेट गाला 2023 की शुरुआत हो चुकी है। इसके रेड कार्पेट पर दुनियाभर की मशहूर हस्तियां अपने फैशन के रंग बिखेरती हैं। इस साल का मेट गाला बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के लिए बहुत ही खास रहा। आलिया ने शानदार सफेद गाउन में अपना मेट गाला डेब्यू किया। इवेंट के लिए आलिया ने मोतियों से सजी स्लीवलेस व्हाइट गाउन पहना। मिनिमम एक्सेसरीज के साथ उन्होंने रेड कार्पेट वॉक किया। आलिया का यह लुक और यह गाउन बहुत ही खास है।
इस सुपर मॉडल से प्रेरित है आलिया का लुक
30 साल की आलिया ने इस साल की थीम ‘कार्ल लेगरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी’ को ध्यान में रखते हुए यह व्हाइट गाउन चुना। कार्ल के सम्मान में उन्होंने हाथ में छोटा दस्ताना भी पहना। सोशल मीडिया पर आलिया ने अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए एक लंबी पोस्ट भी लिखी। उन्होंने लिखा, मैं हमेशा प्रतिष्ठित चैनल ब्राइड्स से प्रभावित रही हूं। समय के साथ कार्ल लेगरफेल्ड के आउटफिट्स की चमक बढ़ती गई। मेरा लुक आज रात इससे प्रेरित था और विशेष रूप से सुपरमॉडल क्लाउडिया शिफर के 1992 के चैनल ब्राइडल लुक से। आलिया ने हमेशा की तरह ही अपने लुक्स को सिंपल रखा। न्यूड मेकअप के साथ उन्होंने स्मोकी आई लुक चुना। बालों को भी काफी सादगी से स्टाइल किया। बालों को सेंटर पार्ट से डिवाइड कर उन्होंने हाफ टाई किया।, जिसके साथ एक पर्ल हेयर एक्सेसरीज कैरी की। स्टेटमेंट इयररिंग्स पहनकर उन्होंने अपना लुक कंप्लीट किया।
ड्रेस है इसलिए खास
अपनी पोस्ट में आलिया ने बताया कि उन्हें गर्व है उन्होंने भारत में बनी यह खूबसूरत ड्रेस पहनी है। यह गाउन इसलिए बेहद खास है क्योंकि इसमें एक लाख मोतियों को बहुत ही खूबसूरती से लगाया गया था। इसके साथ ही पूरी ड्रेस पर हैवी एम्ब्रॉयडरी की गई थी। इस शानदार गाउन को फैशन डिजाइनर प्रबल गुरुंग ने डिजाइन किया है। आलिया के साथ ही उनकी बहन शाहीन भट्ट ने भी उनकी कई शानदार तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। उन्होंने आलिया को एंजेल बताया। आपको बता दें कि आलिया बहुत जल्द हॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। वह हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन से अपना डेब्यू करने जा रही हैं। टॉम हार्पर द्वारा अभिनीत यह फिल्म एक एक्शन मूवी होगी। फिल्म में आलिया के साथ गैल गैडोट, जेमी डोर्नन, सोफी ओकोनेडो, मैथियास श्वेघोफर, जिंग लुसी और पॉल रेडी भी नजर आएंगे।
अनोखे अंदाज में आगाज
अपने पहले मेट गाला डेब्यू के लिए आलिया ने अनोखा अंदाज अपनाया। उन्होंने रेड कार्पेट पर जाने से पहले मेट गाला आउटफिट में अपनी एक मोनोक्रोम तस्वीर पोस्ट की। हालांकि उन्होंने अपना लुक रिवील नहीं किया। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “और हम चलते हैं।”
