Alia bhatt glamorous look with family
Alia bhatt glamorous look with family

Overview: आलिया भट्ट का फैमिली आउटिंग लुक

आलिया भट्ट फैमिली आउटिंग में स्टाइलिश लुक में नजर आईं। शाहीन भट्ट, सोनी राजदान और महेश भट्ट संग उनकी मौजूदगी ने सबका दिल जीत लिया।

Alia Bhatt with Family Outing: हाल ही में मुंबई में आलिया भट्ट अपने परिवार के साथ नजर आईं और सबका ध्यान खींच लिया। उन्हें बहन शाहीन भट्ट और माता-पिता महेश भट्ट व सोनी राजदान के साथ स्पॉट किया गया। जब आलिया भट्ट अपनी बहन शाहीन भट्ट और माता-पिता महेश भट्ट और सोनी राजदान के साथ बाहर निकलीं, तो मीडिया कैमरे उनपर ही थम गए। बीच वेकेशन से लौटने के बाद उनकी यह फैमिली आउटिंग खास चर्चा में रही। 

आलिया भट्ट अपने स्टाइल और ग्रेस के लिए हमेशा जानी जाती हैं और इस बार भी उन्होंने अपने फैशन से सबको हैरान कर दिया। उन्होंने ब्लू हाई-वेस्ट डेनिम के साथ सफेद टैंक टॉप पहना था, जिसे उन्होंने ग्रे पिनस्ट्राइप ब्लेज़र के साथ मैच किया। उनका यह सटल लेकिन पॉलिश्ड अंदाज़ सिंपल, अट्रैक्टिव और कॉन्फिडेंस से भरा हुआ था। छोटे गोल्डेन हूप्स, नैचुरल मेकअप और लाइट वेवी हेयर उनके पूरे लुक में चार चांद लगा रहे थे।

आलिया की बहन शाहीन भट्ट भी इस आउटिंग में बेहद खास नजर आईं। सादगी और गरिमा के लिए पहचानी जाने वाली शाहीन अक्सर कैमरों से दूर रहती हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेयर की गई उनकी हॉलिडे तस्वीरों ने भी उनके पर्सानालिटी की झलक दिखाई। परिवार के साथ बिताए गए इन पलों ने यह साबित कर दिया कि ग्लैमर की दुनिया से परे भी भट्ट परिवार सादगी और अपनापन बनाए रखता है।

आलिया की इस आउटिंग से कुछ दिन पहले ही परिवार ने समुद्र किनारे छुट्टियां बिताई थीं। शाहीन भट्ट ने इंस्टाग्राम पर भट्ट परिवार की असली झलक वाली तस्वीरें शेयर कीं।”आईलैंड ब्रेक”  वाली इन तस्वीरों में नीले पानी, तारों भरे आसमान और परिवार के बीच की गर्माहट ने एक खूबसूरत तस्वीर खींची। एक फोटो में आलिया, शाहीन, सोनी राजदान और शाहीन के बॉयफ्रेंड ईशान मेहरा का साथ पोज़ देना, सचमुच किसी फिल्मी फ्रेम से कम नहीं लगा। यह दृश्य साफ़ कर रहा था कि शोहरत और व्यस्त कार्यक्रमों से दूर भी यह परिवार एक-दूसरे की संगति का सच्चा आनंद लेता है।

आलिया भट्ट की यह आउटिंग एक बार फिर यह साबित करती है कि वह सिर्फ ग्लैमर वर्ल्ड की आइकन ही नहीं, बल्कि एक ग्राउंडेंड फैमिली पर्सन भी हैं। उनका स्टाइल भले ही ग्लैमरस हो, लेकिन उनका अंदाज़ हमेशा सहज और रिलेटेबल होता है। शाहीन भट्ट की सादगी, सोनी राजदान की गरिमा और महेश भट्ट का आत्मविश्वास इन सबने इस आउटिंग को एक परफेक्ट फैमिली मोमेंट बना दिया।

आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अब अपनी नई फिल्म ‘अल्फा’ में नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन शिव रावैल कर रहे हैं और यह यशराज फिल्म्स के मशहूर स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा होगी। ये फिल्म 25 दिसंबर 2025 को रिलीज़ होने वाली है। इसके अलावा आलिया, संजय लीला भंसाली मेगा प्रोजेक्ट ‘लव एंड वॉर’ में भी नज़र आएंगी, जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल मेन रोल में होंगे।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...