Alia Bhatt with Mother Sony Rajdan, Sister Shaheen and her Boyfriend Ishaan Mehra
Alia Bhatt with Mother Sony Rajdan, Sister Shaheen and her Boyfriend Ishaan Mehra

Summary: मां सोनी, बहन शाहीन और उनके बॉयफ्रेंड ईशान मेहरा के साथ छुट्टियों पर हैं आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के बीच मां सोनी राजदान व बहन शाहीन भट्ट के साथ आइलैंड वेकेशन को इन्जॉय कर रही हैं। इस दौरान शाहीन ने अपने बॉयफ्रेंड ईशान मेहरा के साथ तस्वीरें शेयर करके रिश्ते को और मजबूत कर दिया।

Alia Bhatt Family Vacation: बॉलीवुड की व्यस्त जिंदगी के बीच संतुलन बनाना आसान नहीं होता। लेकिन आलिया भट्ट समय निकाल ही लेती हैं। हाल ही में आलिया अपनी मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट के साथ एक खूबसूरत आइलैंड वेकेशन पर गईं। शाहीन भट्ट ने इससे जुड़ी कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें शाहीन के बॉयफ्रेंड ईशान मेहरा भी नजर आ रहे हैं। 

शाहीन भट्ट ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट को कैप्शन दिया – “Island Interlude”। इस पोस्ट में कई खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो थे। एक तस्वीर में आलिया, शाहीन, उनकी मां सोनी राजदान और शाहीन के बॉयफ्रेंड ईशान मेहरा एक साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। वहीं एक वीडियो में आलिया ईशान के साथ वर्कआउट करती दिखीं। फैंस के लिए यह पोस्ट खास इसलिए भी थी क्योंकि इसमें पहली बार शाहीन और ईशान की केमिस्ट्री खुलकर सामने आई। भट्ट परिवार की इस झलक ने सोशल मीडिया पर खूब प्यार बटोरा।

ईशान मेहरा का नाम हाल ही में चर्चा में आया है, लेकिन उनका बैकग्राउंड काफी रोचक है। वह भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके इंटरनैशनल लेवल के तैराक रह चुके हैं। अब उन्होंने खेल से हटकर फिटनेस इंडस्ट्री को अपना करियर बना लिया है। वह ATG सर्टिफाइड कोच हैं और मुंबई के मशहूर जिम SOHFIT में ट्रेनिंग देते हैं, जिसे सेलेब्रिटी ट्रेनर सोहराब खुर्शरूशाही ने स्थापित किया है। दिलचस्प बात यह है कि आलिया भट्ट कई सालों से SOHFIT में ट्रेनिंग ले रही हैं और अक्सर शाहीन भी उनके साथ वहां दिखाई देती हैं। माना जाता है कि इसी जिम में शाहीन और ईशान की नजदीकियां बढ़ीं और यह रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदल गया। हालांकि शाहीन और ईशान अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक नहीं करते, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी झलकें कभी-कभी देखने को मिल ही जाती हैं।

शाहीन ने इस साल की शुरुआत में इंस्टाग्राम के जरिए अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। ईशान के जन्मदिन पर उन्होंने कुछ प्यारी तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा – “हैप्पी बर्थडे सनशाइन”। इस पोस्ट पर आलिया भट्ट, पूजा भट्ट, नीतू कपूर, वरुण धवन, अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा और अनन्या पांडे जैसे सितारों ने प्यार भरे कमेंट किए। इसके बाद से ही शाहीन और ईशान का रिश्ता सुर्खियों में बना हुआ है। इससे पहले भी शाहीन अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कर चुकी थीं, जिनमें एक रहस्यमयी शख्स नजर आ रहा था। उस समय उन्होंने ईशान का नाम नहीं बताया था, लेकिन फैंस की पैनी नजर ने सच्चाई भांप ली थी।

जहां एक ओर शाहीन का रिश्ता चर्चा में है, वहीं आलिया भट्ट भी अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जा रही हैं। वह इन दिनों संजय लीला भंसाली की महत्वाकांक्षी फिल्म “लव एंड वॉर” की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल नजर आएंगे। इसके अलावा वह यशराज फिल्म्स की “अल्फा” का भी हिस्सा हैं। हालांकि, अल्फा को लेकर स्थिति थोड़ी उलझी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, “वॉर 2” की असफलता के बाद यशराज बैनर चिंतित है कि डायरेक्टर शिव रावल इतने बड़े प्रोजेक्ट को संभाल पाएंगे या नहीं। ऐसे में प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा खुद फिल्म को बचाने में जुट गए हैं।

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...