Summary: अक्षय खन्ना के बड़े भाई राहुल खन्ना ने अब तक नहीं देखी ‘धुरंधर’
अक्षय खन्ना की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल कर रही है, लेकिन उनके भाई राहुल खन्ना ने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है। राहुल का कहना है कि वह इस फिल्म को अपने भाई अक्षय के साथ बैठकर देखना चाहते हैं।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी “धुरंधर” बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और समीक्षक भी इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे। खासतौर पर रहमान डकैत के किरदार में अक्षय खन्ना की दमदार परफॉर्मेंस को उनके करियर की बेहतरीन भूमिकाओं में गिना जा रहा है। ऐसे में यह जानकर हैरानी हो रही है कि उनके अपने भाई राहुल खन्ना ने अभी तक यह फिल्म बड़े पर्दे पर नहीं देखी। इसका कारण खुद राहुल खन्ना ने एक इंटरव्यू में बताया है, जिसे जानकार दोनों भाइयों के फैंस खुश हो जाएंगे।
अब तक क्यों नहीं देखी राहुल खन्ना ने ‘धुरंधर’?
मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में राहुल खन्ना से जब यह सवाल पूछा गया कि उन्होंने अब तक अपने छोटे बहायो अक्षय खन्ना की फिल्म “धुरंधर” क्यों नहीं देखि तो उनका जवाब बेहद सादगी भरा और दिल छू लेने वाला था। उन्होंने बताया कि वह इस फिल्म देखने के लिए जानबूझकर इंतजार कर रहे हैं। इसकी वजह कोई व्यस्तता नहीं, बल्कि एक भावनात्मक रिश्ता है।
राहुल के अनुसार, वह “धुरंधर” को अपने भाई अक्षय के साथ बैठकर देखना चाहते हैं। उनका कहना था कि जब तक अक्षय खुद उन्हें फिल्म नहीं दिखाते, तब तक वह इंतजार करेंगे। राहुल ने हंसते हुए यह भी जोड़ा कि अक्षय जो भी पहनते हैं, उसमें शानदार लगते हैं, इसलिए फिल्म में भी वह जरूर कमाल के लग रहे होंगे।
अक्षय और राहुल खन्ना का भाईचारा

अक्षय खन्ना भी पहले अपने और राहुल के रिश्ते पर खुलकर बात कर चुके हैं। एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उनका रिश्ता उनके पैरेंट्स से अलग, अपने आप विकसित हुआ है। अक्षय ने यह भी कहा था कि जैसे-जैसे परिवार छोटा होता जाता है, वैसे-वैसे बचे हुए रिश्तों से इंसान और भी ज्यादा जुड़ जाता है। शायद अक्षय की इस लाइन में वह वजह छिपी हुई है कि राहुल खन्ना इस फिल्म को एक ‘फैमिली मोमेंट’ की तरह जीना चाहते हैं, न कि सिर्फ एक हिट मूवी के तौर पर देखने की चाहत रखते हैं।
बॉक्स ऑफिस पर “धुरंधर” का जलवा
जहां एक तरफ राहुल खन्ना फिल्म देखने का इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर “धुरंधर” बॉक्स ऑफिस पर लगातार जलवा दिखा रही है। रिलीज के कई हफ्तों बाद भी फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही। पांचवें शनिवार को भी फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया और भारत में इसका नेट कलेक्शन 800 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। सिर्फ यही नहीं, दुनियाभर में भी इस फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। “जवान” और “पठान” जैसी फिल्मों को पीछे छोड़कर यह फिल्म अब 1200 करोड़ क्लब में शामिल होने की ओर तेजी से बढ़ रही है।
“धुरंधर” के सीक्वल का इंतजार
फैंस के लिए खुशखबरी यह है कि धुरंधर का सीक्वल भी जल्द आने वाला है। मेकर्स ने पहले ही घोषणा कर दी है कि इसका अगला भाग 19 मार्च 2026 को थिएटर में रिलीज होगा। इस तरह से दर्शकों के मन में उत्सुकता और भी बढ़ गई है।
