‘किस’ विवाद पर पहली बार खुलकर बोली आकांक्षा पुरी, बिग बाॅस के लिए कही ये बड़ी बात: Akansha Puri News
Akansha Puri News

Akansha Puri News: बिग बाॅस ओटीटी 2 शुरुआत से ही विवादों में घिरा हुआ है। कभी प्रतिभागियों की लड़ाइयों को लेकर तो कभी उनके टास्क को लेकर। अब ताजा विवाद हुआ एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी और सिंगर जद हदीद की 30 सैकंड लंबी ऑनस्क्रीन किस को लेकर। इसी किस के कारण आकांक्षा को बिग बॉस के घर से भी निकला गया। घर से बाहर आते ही आकांक्षा ने बिग बॉस और उसके आयोजकों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आकांक्षा लगातार बिग बाॅस के दोहरे मापदंडों का मुद्दा उठा रही हैं।

आकांक्षा ने कह डाली ये बड़ी बात

Akansha Puri News
Akanksha is continuously keeping her side regarding this ‘Kiss’ controversy.

आकांक्षा लगातार इस ‘किस’ विवाद को लेकर अपना पक्ष रख रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में बिग बाॅस को डबल स्टैंडर्ड वाला बताया। आकांक्षा ने कहा कि शो के मेकर्स ने उनकी और जद की किस के टीजर लॉन्च किए। उनके थंबनेल बनाए, उन्हें प्रचारित कर टीआरपी बढ़ाने की कोशिश की। अगर शो पर किस करना इतना ही बड़ा विवाद था तो बिग बाॅस को ये सब उसी समय रोक देना चाहिए था। वैसे भी बिग बाॅस ने सभी को माइक दे रखे हैं, जिसपर वह सबको आदेश देते हैं कि ऐसा मत करो, ये टास्क ठीक से करो। अगर किस टास्क से इतनी ही समस्या थी तो उसी समय हम दोनों को रोक देना चाहिए था। लेकिन उस समय हमें नहीं रोका गया। बिग बाॅस के घर से बाहर आकर मैंने देखा कि इस किस को ही प्रमोट किया जा रहा है। थंबनेल पर मेरी और जद की किस करते हुए तस्वीर लगाकर लिखा गया ‘अब तक का सबसे हॉट किस’। उन्होंने कहा कि यह बिग बॉस का दोहरा मानदंड है। जिसे मैं समझ नहीं पा रही हूं। मुझे एक टास्क दिया गया था, जिसे मैं पूरा कर रही थी। फिर भी मुझे घर से बाहर निकाला गया।

सलमान ने जद की भी लगाई क्लास

शो के होस्ट सलमान खान ने इस मामले को लेकर काफी निराशा जताई थी।
The host of the show Salman Khan had expressed a lot of disappointment regarding this matter.

आपको बता दें कि किस एपिसोड के तुरंत बाद आकांक्षा को इस शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। इतना ही नहीं शो के होस्ट सलमान खान ने इस मामले को लेकर काफी निराशा जताई थी। सलमान ने यहां तक कह दिया था कि आगे ऐसा कुछ भी हुआ तो वे शो छोड़ देंगे। इतना ही नहीं उन्होंने जद को आकांक्षा की पीठ पीछे उन्हें ‘बैड किसर’ कहने पर भी आड़े हाथ लिया था। आपको बता दें कि शो की शुरुआत में ही सलमान ने कह दिया था कि इसमें कोई अभद्रता नहीं दिखाई जाएगी।

फैंस दे रहे आकांक्षा का साथ

34 वर्षीय आकांक्षा के इस इंटरव्यू की क्लिप अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। और आकांक्षा के फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि आकांक्षा बिलकुल सही कह रही हैं। अगर सलमान खान और चैनल को इससे परेशानी थी तो फिर तुरंत टास्क रोक देना चाहिए था। एक अन्य यूजर ने लिखा मैं आकांक्षा से सहमत हूं। पूरी टीआरपी उसी एपिसोड से ली और उसे गलत बना दिया। यूजर्स का कहना है कि आकांक्षा सही मुद्दा उठा रही हैं।  

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...