'गुम है किसी के प्यार में' शो से बाहर हुईं ऐश्वर्या शर्मा, जानिए क्या है वजह: Aishwarya Sharma News
Aishwarya Sharma News

Aishwarya Sharma News: जबसे स्टार प्लस के हिट धारावाहिक “गुम है किसी के प्यार में” की लीड एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह पोस्ट डाला कि वह इस धारावाहिक को छोड़ रही हैं, तब से उनके प्रशंसकों के बीच यह खबर फैलने लगी कि ऐश्वर्या ने अपनी प्रेगनेंसी की वजह से इस शो को बाय बाय कहा है। अब जब सब को सच्चाई पता चल गई है, तब लोगों को इस बात का बेहद दुख है कि ऐश्वर्या को इस धारावाहिक से क्यों जाने की नौबत आ पड़ी। 

पाखी के किरदार में ऐश्वर्या शर्मा 

पाखी के किरदार में ऐश्वर्या शर्मा को धारावाहिक “गुम है किसी के प्यार में” से काफी प्रसिद्धि मिली। पहले पॉजिटिव और नईगेटिव और उसके बाद फिर पॉजिटिव किरदार में नजर आने वाली ऐश्वर्या राय को इस शो को छोड़ना पड़ा। ऐश्वर्या के इस शो को छोड़ने की बात से उनके प्रशंसक सरप्राइज़्ड हो गए। ऐसा इसलिए क्योंकि “गुम है किसी के प्यार में” धारावाहिक के शुरुआत से ही ऐश्वर्या शर्मा इससे जुड़ी हुई थीं। उन्होंने पाखी के किरदार को हिट कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी और यही वजह है कि सई और विराट के प्रशंसक उनसे नफरत करते हैं। 

क्या प्रेग्नेंट हैं ऐश्वर्या शर्मा?

ऐश्वर्या शर्मा के शो को छोड़ने की खबर से ही उनके प्रशंसकों ने यह कयास लगाने शुरू कर दिए ऐश्वर्या शर्मा प्रेग्नेंट हैं। दरअसल ऐश्वर्या शर्मा ने शो के दौरान ही इस शो के लीड कैरेक्टर विराट यानी कि नील भट्ट से शादी कर ली थी। लेकिन सच्चाई तो यह है कि इस धारावाहिक में पाखी के किरदार का अंत हो चुका है। दरअसल, स्टार प्लस के हिट धारावाहिक “गुम है किसी के प्यार में” पाखी के किरदार के बाहर जाने से शो के निर्माताओं का पूरा ध्यान सई, विराट और सत्या के कैरेक्टर पर रहेगा, जिसे आएशा सिंह, नील भट्ट और हर्षद अरोड़ा निभा रहे हैं। 

नील भट्ट ने लिखा ऐश्वर्या शर्मा के लिए एक प्यार भरा नोट 

“गुम है किसी के प्यार में” में काम कर रहे सभी लोग ऐश्वर्या शर्मा को सोशल मीडिया पर बाय-बाय कर रहे हैं।  कइयों ने तो इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या को लेकर फेयरवेल पोस्ट भी लिखी है, जिसमें उनके पति नील भट्ट का नाम भी शामिल है। नील भट्ट ने भी ऐश्वर्या के लिए बहुत सारा प्यार और गुड लक लिखा है। उन्होंने यह भी शेयर किया है कि वह ऐश्वर्या के साथ होने वाली शूटिंग को बहुत मिस करने वाले हैं। ऐश्वर्या ने नील भट्ट की इस पोस्ट पर कमेंट करके लिखा है कि उन्हें इमोशनल नहीं होना चाहिए क्योंकि इसके बाद वह खुद बहुत इमोशनल हो रही हैं। ऐश्वर्या ने यह भी बताया कि सेट पर उनके आखिरी दिन नील ने बहुत आंसू बहाएं। उन्होंने यह भी लिखा कि वह ईश्वर का शुक्रिया अदा करती हैं कि वह “गुम है किसी के प्यार में” धारावाहिक के सेट पर नील भट्ट से मिली और प्यार के बाद दोनों की शादी हो गई।  

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...