Aishwarya Sharma Confirms Separation From Neil Bhatt
Aishwarya Sharma Confirms Separation From Neil Bhatt

Overview: गणेश चतुर्थी पर नील भट्ट से अलग दिखीं ऐश्वर्या शर्मा

गणेश चतुर्थी पर ऐश्वर्या शर्मा की सोलो तस्वीरों ने नील भट्ट संग अलगाव की अटकलें तेज कर दीं, फैंस कमेंट्स में सवालों की बौछार करने लगे।

Aishwarya Sharma Confirms Separation From Neil Bhatt: टेलीविजन इंडस्ट्री का चर्चित कपल नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा इन दिनों सुर्खियों में है। वजह है ऐश्वर्या की ताज़ा सोशल मीडिया पोस्ट, जिसने फैंस के बीच उनके रिश्ते को लेकर बड़ी हलचल पैदा कर दी है। गणेश चतुर्थी 2025 के मौके पर ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम पर भगवान गणेश की स्थापना और पूजा की तस्वीरें साझा कीं। लेकिन इन तस्वीरों में एक चीज़ सभी की नज़र खींच ले गई कि नील भट्ट कहीं दिखाई नहीं दिए।

ऐश्वर्या की पोस्ट जैसे ही सामने आई, कमेंट सेक्शन सवालों से भर गया। कई फैंस ने सीधे पूछ डाला कि आखिर नील कहां हैं और क्या दोनों का रिश्ता टूट चुका है। कुछ ने तो यहां तक लिख दिया कि क्या दोनों का तलाक हो चुका है। वहीं, कुछ लोगों ने यह भी कहा कि इतने बड़े त्योहार पर पति की गैरमौजूदगी अजीब लग रही है।

Aishwarya Sharma Ganesh Chaturthi Pics
Aishwarya Sharma Ganesh Chaturthi Pics

ऐश्वर्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में भी एक तस्वीर साझा की, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि गणपति को घर लाते समय उनके साथ नील नहीं, बल्कि उनकी दोस्त आशना किशोर मौजूद थीं। इस बात ने सोशल मीडिया पर अफवाहों को और हवा दे दी।

गौर करने वाली बात यह भी है कि नील भट्ट लंबे समय से सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं दिख रहे। उनकी आखिरी पोस्ट 16 जुलाई, 2025 की है और वह भी एक प्रमोशनल कोलैबोरेशन थी। वहीं, ऐश्वर्या लगातार अपने पर्सनल और प्रोफेशनल अपडेट्स शेयर कर रही हैं, लेकिन कपल की संयुक्त तस्वीरें होली के बाद से सामने नहीं आईं। यही वजह है कि फैंस के बीच इस रिश्ते की स्थिति को लेकर सवाल और गहराते जा रहे हैं।

यह पहली बार नहीं है जब ऐश्वर्या और नील के रिश्ते पर सवाल उठे हों। जून 2025 में ऐश्वर्या शर्मा ने तलाक की अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था कि उनके नाम का इस्तेमाल झूठी खबरें फैलाने के लिए न किया जाए। अभिनेत्री ने साफ कहा था कि उन्होंने न तो कोई बयान दिया है और न ही कोई साक्षात्कार। उनके मुताबिक, उनकी चुप्पी को लोग गलत तरीके से पेश कर रहे हैं, जबकि असल में वे अपनी गरिमा बनाए रखना चाहती हैं।

नील और ऐश्वर्या की मुलाकात स्टार प्लस के हिट शो गुम है किसी के प्यार में के सेट पर हुई थी। नील जहां विराट चव्हाण की भूमिका निभा रहे थे, वहीं ऐश्वर्या पाखी के किरदार में नजर आई थीं। शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए और 2021 में शादी के बंधन में बंध गए। इसके बाद वे स्मार्ट जोड़ी और बिग बॉस 17 जैसे शोज़ में भी साथ नजर आए।

फिलहाल, न तो नील भट्ट और न ही ऐश्वर्या शर्मा ने अलगाव की खबरों की पुष्टि की है। लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी गैरमौजूदगी और ऐश्वर्या की सोलो तस्वीरों ने अफवाहों को मज़बूती दी है।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...