Aishwarya's glamorous style on Paris streets

Summary: ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या का स्टाइलिश लुक, पेरिस की सड़कों पर वायरल वीडियो

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और मिस वर्ल्ड 1994 ऐश्वर्या राय बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ऐश्वर्या इस समय पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लेने पेरिस पहुंची हैं, जहां उनकी बेटी आराध्या भी उनके साथ नजर आईं। इस वायरल वीडियो में ऐश्वर्या को एक भावुक महिला फैन को गले लगाते और उसका दिलासा देते हुए देखा जा सकता है।

Aishwarya Rai Viral Video: ऐश्वर्या राय बच्चन न सिर्फ बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं, बल्कि मिस वर्ल्ड 1994 का खिताब जीत चुकीं एक ग्लोबल आइकन भी हैं। उन्हें उनकी खूबसूरती, ग्रेस और दमदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है। अक्सर ऐश्वर्या राय बच्चन लाइमलाइट से दूर रहती हैं लेकिन वो जब भी ऐश्वर्या राय नजर आती हैं, फैंस का दिल जीत लेती हैं। अब इन दिनों ऐश्वर्या राय का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने फैन के साथ कुछ ऐसा किया जिसके बाद हर कोई उन्हें ‘रियल क्वीन’ कह रहा है।

दरअसल, ऐश्वर्या राय बच्चन इस समय पेरिस में हैं, क्योंकि वह पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लेने पहुंची हैं। इस दौरान हमेशा की तरह बेटी आराध्या को भी उनके साथ देखा गया। मां-बेटी की यह जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही थी और इंटरनेट पर ऐश्वर्या के बॉस लेडी लुक की तारीफ की भरमार है। ऐश्वर्या राय और आराध्या के कुछ लेटेस्ट वीडियो एक फैन क्लब ने शेयर किए हैं। एक वीडियो में ऐश्वर्या को आराध्या के साथ कार से उतरते और सड़क पर चलते हुए देखा जा सकता है। वह एक सफेद शर्ट के साथ नेवी ब्लू ट्राउजर और ब्लेजर में देखी जा सकती हैं। इस बीच, आराध्या को डेनिम जैकेट लुक के साथ बैगी डेनिम में देखा गया। उनके बाल खुले हुए थे और इस लुक ने इंटरनेट को हैरान कर दिया। एक यूजर ने कहा- उनके बाल झड़ रहे हैं, प्लीज कुछ करिए।

वहीं, एक वीडियो में देखा गया कि एक फीमेल फैन ऐश्वर्या को देखकर भावुक हो गई और रोने लगी। ऐश्वर्या ने उसे गले लगाया, दिलासा दिया और फिर फोटो भी खिंचवाई। इस व्यवहार ने फैंस का दिल जीत लिया और लोग उन्हें ‘रियल क्वीन’ कहने लगे।ऐश्वर्या राय बच्चन आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहती हैं और उन्हें अक्सर फैंस नहीं देख पाते हैं। लेकिन एक्ट्रेस अब पेरिस फैशन वीक से पहले पेरिस पहुंच गई हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस वीडियो को देखकर काफी खुश हैं। फैंस तब से बस उनकी तारीफों के पूल बांधे जा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया- वह बहुत प्यारी और केयरिंग हैं। एक ने कहा- मेरी रानी यहां है। फैंस ने यह भी देखा कि कैसे आराध्या होटल के अंदर गई और जैसे ही कैमरे फोटो लेने लगे और फैंस ऐश्वर्या के साथ पोज देने के लिए अंदर आए, वह गायब हो गईं।

ऐश्वर्या राय बच्चन एक मशहूर भारतीय अभिनेत्री, मॉडल और पूर्व मिस वर्ल्ड हैं। उन्हें कई फिल्मफेयर अवॉर्ड और अन्य प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुके हैं। ऐश्वर्या ने 2007 में अभिनेता अभिषेक बच्चन से शादी की और अब वो बच्चन परिवार की बहू हैं। उनकी एक बेटी है, आराध्या बच्चन, जिसका जन्म 2011 में हुआ था। ऐश्वर्या ने कई इंटरनेशनल ब्रांड्स के लिए भी काम किया है और वो कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं। ऐश्वर्या को लोग उनकी खूबसूरती, शालीनता, और सादगी के लिए बहुत पसंद करते हैं।उन्होंने न सिर्फ फिल्मों में बल्कि सोशल वर्क और ग्लोबल मंचों पर भी भारत का नाम रोशन किया है।

हिंदी फिल्मों के अलावा उन्होंने तमिल, तेलुगु और हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। ऐश्वर्या को वर्ल्ड की सबसे खूबसूरत महिलाओं में शुमार किया जाता है और उनका हर लुक फैन्स के लिए इंस्पिरेशन बन जाता है। ऐश्वर्या राय ने कई सुपरहिट फिल्में देवदास, हम दिल दे चुके सनम, ताल, धूम 2, जोधा अकबर, गुरु जैसी फिल्में दी हैं। आखिरी बार ऐश्वर्या मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ में नजर आई थीं। बेटी के जन्म के बाद से ही एक्ट्रेस ने काम कम कर दिया है और आराध्या की परवरिश पर ध्यान दे रही हैं। वह बेहद प्यारी मां रही हैं और आराध्या के जन्म के बाद के इस दौर को अक्सर बेहतरीन कहती रही हैं।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...