‘Aneet Padda is not my girlfriend’, Ahaan Panday reveals his relationship status
‘Aneet Padda is not my girlfriend’, Ahaan Panday reveals his relationship status

Summary: केवल अच्छे दोस्त हैं अहान और अनीत

सैय्यारा की सफलता के बाद अहान पांडे और अनीत पड्ढा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों को यह यकीन दिला दिया था कि दोनों रियल लाइफ में भी एक-दूसरे के करीब हैं। लेकिन अहान ने हाल ही में स्पष्ट किया कि वे दोनों केवल अच्छे दोस्त हैं।

Ahaan Pandey Relationship Statement: इस साल फिल्म “सैय्यारा” के थिएटर में पहुंचते ही बॉलीवुड में एक नए स्टार डुओ ने जन्म लिया, जिनका नाम अहान पांडे और अनीत पड्डा हैं। इन दोनों की पावरफुल ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों को यह यकीन दिला दिया कि दोनों सिर्फ फिल्म में नहीं, असल जिंदगी में भी कपल हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के साथ के मीम्स, वीडियो और चर्चा लगातार वायरल होने लगीं। लेकिन इन्हीं अफवाहों के बीच अहान पांडे ने अपने और अनीत पड्डा के बीच के रिश्ते का सच बताया है।

फिल्म “सैय्यारा” की शूटिंग से ही ऐसी खबरें आनी शुरू हो गई थीं कि मोहित सूरी के निर्देशन में काम करते हुए दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। कारण जौहर तक ने हाल ही में सानिया मिर्जा के चैट शो में यह भविष्यवाणी कर दी कि यह जोड़ी बॉलीवुड का अगला “it couple” बन सकती है। लेकिन अहान ने GQ India के साथ एक इंटरव्यू में इन सारी अफवाहों पर विराम लगा दिया। उन्होंने साफ कहा कि अनीत उनके लिए सिर्फ एक को स्टार नहीं, बल्कि उनकी बेस्ट फ्रेंड हैं। अहान पांडे के शब्दों में, “पूरी दुनिया हमें एक साथ देखना चाहती है, पर हम रिश्ते में नहीं हैं। हमारी केमिस्ट्री रोमांस की वजह से नहीं, बल्कि कम्फर्ट और भरोसे के कारण बनी है।”

अहान ने बताया कि सैय्यारा करने से पहले ही दोनों पाउलो कोएलो का एक उद्धरण बहुत पसंद करते थे, “It’s the possibility of a dream coming true that makes life interesting.” दोनों ने साथ में एक सपने को देखा और फिल्म की सफलता ने उस सपने को सच कर दिया। यही वजह है कि अहान का कहना है कि भले ही वह अनीत के साथ रिश्ते में नहीं हैं, लेकिन उनके बीच के बंधन को किसी परिभाषा की जरूरत नहीं है।

इंटरव्यू में अहान ने अपना रिलेशनशिप स्टेटस भी साफ कर दिया, उन्होंने बताया कि वह फिलहाल सिंगल हैं। और अगर कोई उनसे पूछे कि वह किस तरह के बॉयफ्रेंड हैं? तो अहान के अनुसार उनके पिछले रिश्तों से उन्हें यह सीख मिली है कि वह ख्याल रखने वाले और रोमांटिक सरप्राइज देने वाले व्यक्ति हैं। सिर्फ यही नहीं, वह भावनाओं को व्यक्त करने में पीछे नहीं रहते हैं। 

भले ही अहान और अनीत की ऑफ स्क्रीन दुनिया अलग अलग है, लेकिन दोनों अपने-अपने करियर की नई उड़ानों में व्यस्त हैं। अहान इस समय अली अब्बास जफर की एक बड़ी एक्शन फिल्म की तैयारियों में जुटे हैं, जिसमें शरवरी उनके साथ नजर आएंगी। दूसरी ओर, अनीत पड्डा मड्डॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की छठी फिल्म शक्ति शालिनी को लीड कर रही हैं, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...