Summary: अनीत पड्डा मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स में लीड रोल में, 'शक्ति शालिनी' की शूटिंग फाइनल ईयर परीक्षाओं के बाद शुरू
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्टार अनीत पड्डा, जिन्होंने इस साल लव-स्टोरी फिल्म 'सैयारा' से धमाकेदार डेब्यू किया, अब अपनी अगली फिल्म 'शक्ति शालिनी' की तैयारी में हैं। यह फिल्म मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा होगी और इसमें अनीत लीड रोल निभाएंगी।
Aneeth Padda: सुपरहिट लव-स्टोरी फिल्म ‘सैयारा’ से दर्शकों का दिल जीतने वाली अनीत पड्डा अब इन दिनों अपनी अगली फिल्म की तैयारी में हैं। हालांकि, अनीत पड्डा इससे पहले अनीत पड्डा कॉलेज के फाइनल ईयर की परीक्षाएं देंगी और इसके बाद वो शूटिंग शुरू करेंगी। YRF के बाद अनीत पड्डा मैडॉक फिल्म्स की अगली फिल्म में अपना जादू चलाने जा रही हैं, जो एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। अनीत ने अपने एक्टिंग से पहले ही फैंस के बीच एक खास पहचान बना ली है और उनके इस नए प्रोजेक्ट को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं।
पढ़ाई और काम को बैलेंस कर रही अनीत पड्डा
सूत्र से मिली जानकारी के मुताबित, ‘भारत की जेन जी स्टार अनीत दिसंबर–जनवरी में अपने फाइनल-ईयर की परीक्षाएं देंगी और उसके तुरंत बाद अपनी अगली फिल्म, दिनेश विजान की शक्ति शालिनी की शूटिंग शुरू करेंगी, जिसमें वह लीड रोल निभा रही हैं।’ सूत्र ने आगे बताया, ‘अनीत इस समय अपने फाइनल ईयर की पढ़ाई में व्यस्त हैं। वह पॉलिटिकल साइंस में बी.ए. ऑनर्स कर रही हैं और काम व पढ़ाई को बैलेंस करने में जुटी हैं। उनका शेड्यूल इस तरह मैनेज किया जा रहा है कि वे पढ़ाई को पूरा समय दे सकें और इधर वर्कफ्रंट पर जरूरी काम भी न छूटे।
अहान और अनीत के करियर के नए अनुभव
‘सैयारा’ की सफलता के बाद से अहान पांडे और अनीत पड्डा दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। यह सफलता उनके लिए एक बड़ा मोड़ साबित हुई। अनीत पड्डा अब हॉरर कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे, जो दर्शकों को डर और हंसी का मजेदार मिश्रण देने वाली है। दोनों ही एक्टर्स अपने करियर में नए-नए अनुभव ले रहे हैं और लगातार अपनी प्रतिभा को साबित कर रहे हैं। इनके काम की वजह से यह साफ दिखता है कि नए चेहरे भी अपनी मेहनत और सही मौके से बड़े स्टार्स की तरह सफल हो सकते हैं। इनकी आने वाली फिल्में दर्शकों के लिए खासा रोमांच और मनोरंजन लेकर आने वाली हैं।
अनीत पड्डा की नई हॉरर-कॉमेडी फिल्म
अनीत पड्डा जल्द ही एक आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ में दिखने जा रही हैं जिसकी कहानी एक रहस्यमय देवी पर बेस्ड है, जो बुरी आत्माओं से लोगों की रक्षा करती है। फिल्म में अनीत पड्डा लीड रोल में हैं और यह मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है।यह फिल्म एक हॉरर-कॉमेडी होगी, जिसमें दर्शकों को डर के साथ-साथ हंसी का मजा भी मिलेगा। अनीत ने अपने अभिनय से पहले ही फैंस के बीच एक खास पहचान बना ली है और उनके इस नए प्रोजेक्ट को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं।
‘सैयारा’ की बड़ी सफलता
‘सैयारा’ में अनीत पड्डा को वाईआरएफ हीरोइन के रूप में बड़ा डेब्यू दिया। फिल्म में अहान पांडे लीड रोल में थे और इसने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया। कहा जा रहा है कि अनीत के प्रभावशाली परफॉर्मेंस के चलते ही दिनेश विजान ने अपनी ब्लॉकबस्टर मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ के लिए उन्हें चुना। ‘शक्ति शालिनी’ की रिलीज की। ये अगले साल 24 दिसंबर 2026 को थिएटरों में आएगी। बता दें कि इस फिल्म में अनीत पड्डा ने कियारा आडवाणी को रिप्लेस किया है।
