After the Indias Got Latent controversy Apoorva Mukhija cried a lot said i made mistake
After the Indias Got Latent controversy Apoorva Mukhija cried a lot said i made mistake

Overview: इंडियाज गॉट लेटेंट कंट्रोवर्सी के बाद खूब रोईं थी अपूर्वा मुखीजा

Apoorva Mukhija Cried Alot After India's Got Latent Controversy: फेमस सोशल मीडिया पर्सनालिटी और एक्ट्रेस अपूर्वा मुखीजा आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं। इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के बाद से ही अपूर्वा मुखीजा लाइमलाइट लूट रही हैं। आए दिन एक नए खुलासे के साथ अपूर्वा सोशल मीडिया पर फेम लूट रही हैं।

Apoorva Mukhija Breaks Down: फेमस सोशल मीडिया पर्सनालिटी और एक्ट्रेस अपूर्वा मुखीजा आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं। इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के बाद से ही अपूर्वा मुखीजा लाइमलाइट लूट रही हैं। आए दिन एक नए खुलासे के साथ अपूर्वा सोशल मीडिया पर फेम लूट रही हैं।

एक लंबे विवाद के बाद एक्ट्रेस ने फिर से सोशल मीडिया पर अपनी वापसी कर ली है। बीती रात अपूर्व को पैपराजी ने स्पॉट किया, जहां उन्होंने कैमरे के सामने इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद पर फिर से एक नया खुलासा किया है। अपूर्वा ने बताया कि उस विवाद के बाद वह खूब रोई थीं। एक्ट्रेस का अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

खूब रोईं थीं अपूर्व मुखीजा 

अपूर्वा ने पैपराजी के आगे खुलासा किया कि इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के बाद वह खूब रोईं। इस पर पैपराजी ने उनसे पूछा कि क्या आपको लगता है आपसे गलती हुई थी? इस पर अपूर्वा ने भी पैपराजी को करारा जवाब दिया। पैपराजी से अपूर्वा ने कहा कि आप फैंस को ऐसा क्या मैसेज देना चाहोगे, जिससे वह बुरे वक्त में भी खुद को संभाल सकें। अपूर्वा ने कहा, “यार मैं तो उस दिन बहुत रोई थी। मैं तो लोगों को यही सलाह दूंगी कि थोड़ा रो लिया करो। आपके पास अच्छे दोस्त होने चाहिए, अच्छे लोग होने चाहिए फिर सब कुछ ठीक हो जाता है।”

इसके आगे पैपराजी ने अपूर्वा से बातचीत में पूछा की क्या आपको लगता है कि आपसे गलती हुई थी। इस पर एक्ट्रेस ने जबरदस्त एक्सप्रेशन देते हुए करारा जवाब दिया। 

अपूर्वा ने दिया करारा जवाब 

अपूर्वा ने आगे जवाब देते हुए कहा, “कैसे-कैसे सवाल करते हो। सच तो मैं कुछ नहीं कह सकती। पर मैं मानती हूं मुझसे गलती हुई, तो मुझे इस पर माफ कीजिए। ‌” इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के बाद अपूर्वा ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया था। उस वीडियो पर अब तक 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वीडियो में एक्ट्रेस ने अपनी मां का आभार जताया था।

लोगों ने खींची टांग

एक्ट्रेस के इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर लोग खूब रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “ये कैसे एक्सप्रेशन दे रही है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “उसकी गलती नहीं थी भाई मुझे नहीं लगता।”

क्या था पूरा विवाद

बता दें कि इस साल की शुरुआत में इंडियाज गॉट लैटेंट पर रणवीर अल्लाहबादिया की टिप्पणियों के बाद अपूर्व मुखीजा को कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। अल्लाहबादिया, जिन्हें बीयरबाइसेप्स के नाम से भी जाना जाता है ने शो के एक एपिसोड के दौरान कथित तौर पर एक कंटेस्टेंट से एक अश्लील सवाल पूछा और 2 करोड़ रुपये के बदले में एक भद्दा काम करने कहा। आक्रोश तब बढ़ गया, जब उन्होंने एक विवादास्पद सवाल पूछा। रणवीर ने पूछा था, “क्या आप अपने माता-पिता को जीवन भर हर दिन सेक्स करते देखेंगे या इसे हमेशा के लिए रोकने के लिए एक बार शामिल होंगे?”

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...