Who is Apoorva Mukhija
Who is Apoorva Mukhija

सोशल मीडिया यूजर्स ने समय रैना के शो पर आई लड़की को लताड़ा, कौन हैं अपूर्वा जो हुईं खूब ट्रोल?

इन दिनों समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' अपने नए एपिसोड को लेकर विवादों में है। यह शो हमेशा अपने अश्‍लील और फूहड़ कंटेंट को लेकर व‍िवादों में रहा है। समय रैना को कई बार अश्लील कॉमेडी के चलते ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा है।

Who is Apoorva Mukhija: इन दिनों समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट‘ अपने नए एपिसोड को लेकर विवादों में है। यह शो हमेशा अपने अश्‍लील और फूहड़ कंटेंट को लेकर व‍िवादों में रहा है। समय रैना को कई बार अश्लील कॉमेडी के चलते ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा है। हाल ही में रणवीर इलाहाबादिया का पैरेंट्स को लेकर अभद्र कमेंट कर दिया। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया। शो में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया, आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह और अपूर्वा मुखीजा नजर आए। जो FIR दर्ज हुई है उसमें समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया के अलावा अपूर्वा मुखीजा के खिलाफ भी हुई है। तो आज आपको बताते हैं कि बेधड़क बयानों के लिए जानी जाने वाली अपूर्वा मुखीजा आखिर कौन हैं।

अपूर्वा मुखीजा एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। अपूर्वा सोशल मीडिया पर “द रिबेल किड” और कलेशी औरत के नाम से जानी जाती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 2.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं और यूट्यूब पर 5 लाख सब्सक्राइबर हैं। वह फोर्ब्स के 100 डिजिटल क्रिएटर्स की लिस्ट में भी शामिल हो चुकी हैं। वह लाइफस्टाइल से जुड़े कई मिनी ब्लॉग्स पोस्ट करती हैं और यूट्यूब पर उनके लगभग 5 लाख सब्सक्राइबर हैं। कई बड़े ब्रांड्स के साथ वह कोलाब कर चुकी हैं।

Who is Apoorva Mukhija
Apoorva has worked with many brands

बता दें, अपूर्वा नोएडा से हैं और उन्होंने अपनी पढ़ाई मणिपाल विश्वविद्यालय, जयपुर से पूरी की है। फॉलोअर्स बढ़ने के बाद, उन्होंने कई प्रमुख ब्रांड्स जैसे गूगल, नाइकी, अमेज़न, मेटा, स्विगी, मेबेलिन के साथ ब्रांड कॉलेबरेशन क‍िया है। सोशल मीड‍िया से अपूर्वा खूब कमाई करती हैं और सबा आजाद के 2023 में आए वेब शो Who’s Your Gynac से उन्‍होंने एक्टिंग में डेब्यू किया था। अक्टूबर 2024 में उन्होंने डिजाइनर, तरुण तहिलियानी के कलेक्शन लॉन्च के लिए कई अन्य सेलीब्र‍िटीज के साथ रैंप वॉक किया था।

India's Got Latent
India’s Got Latent

दरअसल, हाल ही में समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पेरेंट्स पर एक कमेंट कर दिया। और अपूर्वा मुखीजा ने भी इसी एपिसोड में एक विवादित कमेंट किया था। जिसके बाद उनपर भी एफआईआर दर्ज की गई। अपूर्वा ने वजाइना को लेकर शो में कुछ ऐसा बोल दिया। जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। शो में कई ऐसे स्टेंटमेंट पास किए गए, जिन्होंने मानो अश्लीलता की सीमा को ही पार कर दिया। शो का हिस्सा बने सभी लोगों के खिलाफ कई मामले दर्ज हुए।

हालांकि इस सारे मामले पर अपूर्वा मुखीजा ने अभी तक कोई माफी नहीं मांगी है। जबकि रणवीर ने अपने सोशल मीडिया पर इस सारे मामले पर माफी मांगी। रणवीर ने कहा, ‘मेरे द्वारा एक निर्णय में चूक हुई… यह मेरी ओर से ठीक नहीं था। मुंबई और असम पुलिस ने रणवीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने शो के होस्ट समय रैना, बलराज घई और अन्य 30 लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67 और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही NCW ने रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना को समन जारी कर 17 फरवरी को पेश होने का निर्देश दिया है।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...