सोने के बाद महिला ने कर डाली लाखों की शॉपिंग, नींद खुली तो उड़ गए होश
Can you shop in your sleep : क्या आप सोने के बाद शॉपिंग कर सकते हैं? आप सोच रहे होंगे हम आपके साथ कैसा सवाल कर रहे हैं? लेकिन एक ऐसी ही घटना हुई है, जिसमें सोने के बाद महिला ने लाखों रुपये की शॉपिंग कर डाली। आइए जानते हैं इस बारे में-
Shopping in Sleep Case: गहरी नींद में सपने देखना काफी सामान्य है। हम में से कई लोगों को नींद आने के बाद तरह-तरह के सपने भी आए होंगे, लेकिन क्या आपने नींद में जाकर शॉपिंग की है? आप सोच रहे होंगे कि हम सपने में शॉपिंग की बात कर रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है, हम सच में नींद में शॉपिंग की बात कर रहे हैं। यह बात आपको काफी हैरान करने वाली लग रही होगी, लेकिन ऐसी घटना रियल लाइफ में हुई है। जी हां, हाल ही में एक खबर काफी ज्यादा वायरल हो रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि एक ब्रिटिश महिला ने नींद में करीब 3 लाख रुपये की शॉपिंग की, जब उसकी नींद खुली तो उसके होश ही उड़ गए। आइए जानते हैं क्या है ये पूरी घटना?
Also read: नेशनल क्रश बनी तृप्ति डिमरी ऐसे रखती हैं खुद को फिट, जान लीजिए डाइट प्लान
क्या है ये घटना?

वायरल हो रही खबर में बताया जा रहा है कि एक ब्रिटिश महिला, जिसका नाम कैली नाइप्स है। वह दिनभर के कामकाज से थककर सो गई। सुबह जब वह उठी, तो उसने मैसेज देखा। इस मैसेज में उसने करीब 3 हजार यूरो यानी लगभग 3 लाख रुपये उड़ने का मैसेज देखा। ये पैसे शॉपिंग के दौरान खर्च किए गए थे, जिसे देखकर वो हैरान हो गई। अब सबसे कम में सवाल यह उठ रहा होगा कि आखिर इतने रुपये की शॉपिंग किसने की, तो इसका जवाब है कैली नाइप्स। जी हां, कैली नाइप्स ने ही यह शॉपिंग अपने नींद में जाने के बाद ही।
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर कोई व्यक्ति नींद में शॉपिंग कैसे कर सकता है? दरअसल, कैली को एक स्लीप डिसऑर्डर है, जिसे पैरासोम्निया कहा जाता है। इस समस्या से पीड़ित व्यक्ति कई तरह की अनजानी हरकतें करता है। आइए जानते हैं इसके क्या हैं लक्षण?
पैरासोम्निया के क्या हैं लक्षण?
इस डिसऑर्डर से ग्रसित व्यक्तियों को कई तरह की समस्या हो सकती है, जैसे-

- रात में सोने में काफी कठिनाई होना
- जगने के बाद भ्रम होना
- उठकर लंबे समय तक सोच में ढूबे रहना और समझ न आना
- दिन में थकान बनी रहना, इत्यादि
पैरासोम्निया से पीड़ित व्यक्ति क्या-क्या कर सकता है?

इस समस्या से पीड़ित व्यक्ति न सिर्फ शॉपिंग कर सकता है, बल्कि कई तरह की अजीब हरकतें भी कर सकता है, जैसे-
- सोते समय लोगों से चैट करना
- सेक्सुअल एक्विटिज करना
- सिर में दर्द या फिर सिर तेज से दबावा
- खुद को नुकसान पहुंचाना
- सोते समय शॉपिंग करना या बाहर जाकर घूमना
- खर्राटे लेना
- नींद में गाड़ी चलाना, इत्यादि।
ध्यान रखें कि यह एक स्लीपिंग डिसऑर्डर है। इस स्थिति से जूझ रहे व्यक्तियों को एक सही इलाज की जरूरत होती है।
