Overview: अदनान सामी ने पाकिस्तान को बताया एक्स लवर
अदनान सामी ने पाकिस्तान को "पुराना आशिक" बताया और कहा कि जब कोई आगे बढ़ता है तो पुराने लोग नापसंद करने के बहाने ढूंढते हैं। उनके इस बयान पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।
Adnan Sami reacts Pakistan Trolls: मशहूर सिंगर और कंपोजर अदनान सामी करीब 20 सालों से भारत में रह रहे हैं। 2015 में अदनान सामी ने भारतीय नागरिकता के लिए नाम आवेदन किया, जिसके बाद 2016 में उन्हें भारत की नागरिकता भी मिल गई थी। हालांकि उनकी बदली हुई नागरिकता को लेकर उन्हें आज भी पड़ोसी मुल्क से नफरत मिलती है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने उस नफ़रत के बारे में शेयर किया और इसकी तुलना एक ऐसे “ एक्स लवर” से कि जो उन्हें आगे बढ़ते हुए स्वीकार नहीं कर पा रहा है।
ट्रोल्स को अदनान सामी का करारा जवाब
अदनान सामी ने बॉलीवुड बबल के साथ एक इंटरव्यू में खुलासा करते हुए कहा कि ये लोग एक “एक्स लवर सिंड्रोम” जैसी चीज से पीड़ित हैं। अदनान सामी ने कहा कि पाकिस्तान एक्स लवर जैसा है। जिस तरीके आपको आगे बढ़ते हुए और किसी और के साथ जुड़ता देख पूर्व प्रेमी जलता है और नफरत करने की वजह ढूंढता है। ठीक उसी तरह पाकिस्तान का भी ऐसा हाल है। वहां के लोग अभी उबर नहीं पाए हैं’।
जब उनसे इंटरव्यू में पूछा गया कि आखिर उनके संगीत की जगह उनकी बदली नागरिकता पर क्यों बहस होती है? इस पर अदनान सामी ने जवाब दिया कि यह कुछ इस तरह है, जैसे कोई पुराना आशिक हो और अपने एक्स को आगे बढ़ते हुए जब देखता है और नए लोगों के साथ जुड़ाव देखकर उसे नापसंद करने का हमेशा बहाने ढूंढता रहता है।
वफादारी पर उठे सवाल
अक्सर अदनान सामी को ट्रोलर्स देशद्रोही कहते आए हैं और उनकी वफादारी पर भी सवाल उठाते रहते हैं। इस पर अदनान सामी ने जवाब दिया कि जो लोग खुद आगे नहीं बढ़ रहे हैं। वह नेगेटिविटी फैलाते हैं। यह मेरा निजी फैसला था और वहां के लोगों ने नहीं बल्कि यह इस बात पर आधारित था कि पाकिस्तान गवर्नमेंट ने उनके साथ किस तरह का बुरा बर्ताव किया। उन्होंने कहा कि दुनिया में काफी लोग माइग्रेट कर रहे हैं तो उन लोगों के साथ यह विवाद क्यों नहीं होता है आखिर मेरे साथ ही क्यों?
अदनान ने क्यों छोड़ी पाकिस्तान की नागरिकता?
जब उनसे इस बारे में सवाल किया गया तो इस पर अदनान ने कहा कि मैंने लगभग 40 सालों तक संगीत दिया इसके बाद भी मुझे पाकिस्तान की सरकार की ओर से कोई भी अवार्ड या मान्यता नहीं मिली। इसके साथ-साथ अदनान ने कई परेशानियों का सामना करने और चुनौतियों के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने साफ-साफ कहा कि उनके फैंस हमेशा उनका समर्थन और प्यार देते आ रहे हैं, जो अब भी बरकरार हैं। अदनान ने कहा कि जो लोग उनसे प्यार करते हैं उनके स्नेह के लिए वह वास्तव में बहुत आभारी हैं।
अदनान सामी से जुड़ी कुछ खास बातें
अदनान सामी का जन्म पाकिस्तान या भारत में नहीं बल्कि इंग्लैंड में हुआ था। उनके पिता पाकिस्तानी थे और उनकी मां जम्मू की रहने वाली थीं। पहले अदनान सामी को पाकिस्तानी नागरिकता मिली थी लेकिन उन्होंने 18 साल तक भारतीय नागरिकता के लिए इंतजार किया और आखिर उन्हें भारतीय नागरिकता मिल ही गई, जिसके लिए उन्हें लोगों की नफरत का भी सामना करना पड़ा।
अदनान सामी का करियर
अदनान सामी ने साल 1986 में अंग्रेजी एल्बम से अपने करियर की शुरुआत की थी। उनका पहला क्लासिकल एल्बम उस्ताद जाकिर हुसैन के साथ 1981 में आया। इसके बाद उन्होंने आशा भोंसले के साथ साल 2000 में “कभी तो नजर मिलाओ” एल्बम में काम किया। इसके बाद बिग बी के साथ ‘लिफ्ट करा दे” जैसा सुपरहिट एल्बम बनाया। वहीं उनका रानी मुखर्जी के साथ तेरा चेहरा 2002 में रिलीज हुआ था। अदनान सामी 90 के दशक में अपने इन सभी मशहूर गानों की वजह से चार्टबस्टर बन गए।
