इन बॉलीवुड एक्ट्रेस ने रिपीटिंग आउटफिट को बनाया कूल, देखें तस्वीरें: Actress Repeating Outfits
Bollywood Actress Repeating Outfits

Actress Repeating Outfits: बॉलीवुड के कई सारे सेलेब्स है जो अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इनके आउटफिट्स, लाइफस्टाइल और उनकी पर्सनल लाइफ तक के बारे में जानने के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्सुक रहते हैं। अधिकतर फैंस बॉलीवुड स्टार के फैशन से प्रभावित होकर फैशन अपनाना पसंद करते हैं। अभी तक आपने कई सेलेब्स को देखा होगा और उनके फैशन सेंस को अपनाया भी होगा।

अधिकतर सेलेब्स अपने ऑउटफिट्स को रिपीट करना पसंद नहीं करते हैं। हर दिन उन्हें अलग ऑउटफिट में देखा जाता है लेकिन कुछ अभिनेत्रियां ऐसी हैं जिन्होंने अपने ऑउटफिट्स को रिपीट कर अपने लुक को स्टाइलिश बनाया। आज हम आपको बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपने ऑउटफिट को बहुत को कॉन्फिडेंस के साथ दोबारा पहना। चलिए जानते हैं उनके बारे में –

Also read : Bollywood Weddings: बॉलीवुड सितारों की शाही अंदाज में शादी

आलिया भट्ट

Bollywood Actress Repeating Outfits
Actress Repeating Outfits-Alia Bhatt

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट अक्सर सुर्खियों में रहती है। अभी कुछ दिनों पहले ही नेशनल अवार्ड में शामिल होने पहुंचे एक्ट्रेस ने अपने आउटफिट को रिपीट किया था। दरअसल, आलिया भट्ट अपने शादी के जोड़े को साड़ी स्टाइल में पहन कर अवार्ड सेरेमनी में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। उन्होंने अपने लुक को स्टाइलिश बनाया जो फैंस को काफी ज्यादा पसंद आया। आलिया भट्ट ने आइवरी और गोल्ड रंग की साड़ी ड्रेस की थी जिसके साथ उन्होंने चोकर हार सेट करी किया था। इस लुक में फैंस ने उन्हें बहुत पसंद किया।

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भी अपने शादी के बाद जो आउटफिट 2018 में कैरी किया था वह एक्ट्रेस ने इस दिवाली पर भी कैरी किए नजर आईं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर शेयर की है जिसमें वह अपने पति रणवीर के साथ नजर आ रही है। तस्वीर में एक्ट्रेस रेड रंग का दुपट्टा ओढ़े हुए नजर आ रही है। ये यही सेम ड्रेस एक्ट्रेस ने 2018 में भी कैरी की थी। अभी फैंस को एक्ट्रेस का लुक बेहद पसंद आया। फैंस एक्ट्रेस के इस लुक से बेहद इंस्पायर हुए।

सुष्मिता सेन

Sushmita
Bollywood Actress Repeating Outfits-Sushmita Sen

हाल ही में सुष्मिता सेन को रिपीट ऑउटफिट में स्पॉट किया गया था। जो ऑउटफिट एक्ट्रेस ने 2005 में कॉफी विथ करण शो में कैरी किया था वहीं ऑउटफिट एक्ट्रेस अभी शिल्पा शेट्टी की दिवाली पार्टी में कैरी किए हुए नजर आईं। एक्ट्रेस का लुक बेहद खूबसूरत लग रहा था। फैंस को एक्ट्रेस का लुक बहुत पसंद आया।