Neena Gupta Struggle Story: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार हैं, जो प्रोफेशनल फ्रंट पर अपनी दमदार एक्टिंग और शानदार प्रोजेक्ट के लिए पहचाने जाते हैं। वहीं कुछ कलाकार ऐसे भी हैं जो प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल जिंदगी को लेकर भी हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। नीना गुप्ता भी इंडस्ट्री का एक ऐसा ही नाम है। उनकी गिनती बॉलीवुड की दिग्गज अदाकाराओं में होती है। अपने एक्टिंग की शुरुआती दौर में उन्हें भले ही ज्यादा पहचान नहीं मिली। लेकिन कुछ साल पहले से उन्होंने जिन प्रोजेक्ट में काम किया। उससे उन्हें हिंदी सिनेमा के दर्शकों के बीच खास पहचान हासिल हुई।
इंडस्ट्री की टैलेंटेड एक्ट्रेस नीना गुप्ता पर्दे पर जिस किरदार को निभाती हैं, लोगों का दिल जीत लेती हैं। बेहतरीन फिल्म के जरिए उन्होंने खास पहचान तो हासिल की ही है लेकिन उनकी पर्सनल जिंदगी भी काफी उतार चढ़ाव से भरी रही। वो बिना शादी के एक सिंगल पेरेंट रही और उन्हें कई बार अपनी जिंदगी के संघर्षों के बारे में बात करते हुए देखा गया। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन घर वालों ने उन्हें आधी रात को घर से बेघर कर दिया था।
नीना गुप्ता को किया गया बेघर

नीना गुप्ता को बहुत बार अपनी पर्सनल जिंदगी के बारे में खुलासा करते हुए देखा गया। यह बात सुनकर कोई भी हैरान हो जाएगा लेकिन एक बार उनकी आंटी ने आधी रात को उन्हें घर से बेघर कर दिया था। नीना ने खुद बताया था करियर की शुरुआत में उन्होंने काफी स्ट्रगल किया था। उस समय वह शेयरिंग अपार्टमेंट में रहा करती थी। जब वो अपनी चाची के साथ रह रही थी तब अचानक एक दिन उनकी चाची ने आधी रात को उन्हें घर से बेघर कर दिया था।
गोद में थी छोटी-सी मसाबा

नीना को जब घर से बेघर कर दिया गया तब उनके साथ सबसे बड़ी परेशानी उनकी छोटी सी बेटी मसाबा थी। यह उनके लिए बहुत मुश्किल घड़ी थी क्योंकि उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि आधी रात को छोटी बच्ची के साथ बिना पैसों के वह कहां और कैसे जाएंगी। हालांकि, इस दौरान उनके चाचा ने उनका साथ दिया और रहने के लिए एक पुराना फ्लैट दिया। यहां साफ सफाई करने के बाद वो शिफ्ट हुई और उन्होंने बाद में अपना घर खरीदा।
सिंगल मदर हैं नीना गुप्ता
नीना ने हमेशा ही अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर चर्चा बटोरी है। 1980 के समय वह वेस्टइंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ रिलेशनशिप में थी। इन दोनों का रिश्ता चर्चा में इसलिए रहा क्योंकि विवियन उस समय शादीशुदा थे। रिलेशनशिप में रहते हुए नीना प्रेग्नेंट हुई और विवियन ने उनसे शादी करने से मना कर दिया क्योंकि वह अपने परिवार से अलग नहीं होना चाहते थे। विवियन ने बच्चे को रखने और ना रखने का डिसीजन पूरी तरह से नीना पर छोड़ दिया था। हालांकि, एक्ट्रेस ने बच्चे को जन्म देकर उसकी परवरिश करने का डिसीजन लिया।
नहीं थे डिलीवरी के पैसे
नीना ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में इस बात का जिक्र किया है कि जब वह मसाबा को जन्म देने वाली थी। तब उनके पास डिलीवरी के पैसे तक नहीं थे। 1989 में उन्हें मसाबा को जन्म दिया और उनकी अच्छी परवरिश की। आज मसाबा एक फेमस फैशन डिजाइनर हैं। 2008 में नीना ने विवेक मेहरा से शादी की।
