Summary: फवाद खान-वाणी कपूर की फिल्म 29 अगस्त को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज
वाणी कपूर और फवाद खान स्टारर रोमांटिक कॉमेडी ‘Aabeer Gulaal’ 29 अगस्त को दुनियाभर में रिलीज होगी। पाकिस्तानी एक्टर विवाद के चलते भारत में इसकी रिलीज तय नहीं है। मेकर्स ने दिलजीत दोसांझ वाली ओवरसीज़ रिलीज स्ट्रेटजी अपनाई है।"
Abir Gulaal Release Date Announced: पिछले काफी समय से फिल्म इंडस्ट्री के गलियारों में अबीर गुलाल फिल्म का जिक्र सबसे ज्यादा चल रहा है। वाणी कपूर और पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म ‘अबीर गुलाल‘ की रिलीज को भारत में स्क्रीनिंग रोका गया था। अब फिल्म ‘अबीर गुलाल’ पर बहुत बड़ी जानकारी सामने आई है। फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा हो गया है। पाकिस्तानी एक्टर की वजह से रिलीज नहीं हो पाई फिल्म को लेकर अब मेकर्स ने दिलजीत दोसांझ वाली स्ट्रेटजी अपनाई है।
अबीर गुलाल के लिए अपनाया नया फॉर्मूला
दरअसल, बिज एशिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, ‘अबीर गुलाल’ 29 अगस्त को दुनिया भर के सिनेमाघरों में आएगी। साथ ही फिल्म का नाम बदलकर अब Aabeer Gulaal कर दिया जाएगा, जो फिलहाल Abir Gulaal है। हालांकि, पाकिस्तानी एक्टर्स को लेकर लोगों में पहले ही गुस्से का माहौल है, तो उम्मीद न के बराबर है कि भारत में इसे रिलीज मिल पाएगी। हालांकि, भारत से बाहर रिलीज किया जा सकता है। वैसी ही प्लानिंग भी हो रही है।
दिलजीत दोसांझ वाली सोशल मीडिया स्ट्रेटजी पर दांव

रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ‘सरदार जी 3’ की स्ट्रेटजी पर ही चल रहे हैं। गौरतलब है कि दिलजीत की ये फिल्म भारत में रिलीज नहीं हुई थी लेकिन इसे बाकी जगह रिलीज किया गया था, क्योंकि उनके साथ उस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर थीं फिल्म ने दुनियाभर में अच्छा खासा कलेक्शन किया था। पाकिस्तान में इस फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। देखना दिलचस्प होगा कि अबीर गुलाल के लिए यह स्ट्रेटेजी कितना काम आती है।
पहले इस दिन रिलीज होने वाली थी फिल्म
बता दें कि ‘अबीर गुलाल’ पहले भारत में भी 9 मई 2025 को रिलीज होन के लिए तैयार थी, लेकिन इससे पहले कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ और फिर भारत द्वारा पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के तहत ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के कारण इसे अनिश्चित काल के लिए टाल दिया गया था। इसके बाद देश में सभी पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगा दिया गया। भारतीय फिल्म संगठनों ने सख्ती से ऐलान किया कि अगर कोई भी कलाकार पड़ोसी देश के कलाकारों के साथ काम करता पाया गया तो उसे कड़ी सजा भुगतनी होगी।
पाकिस्तानी एक्टर की वजह से रिलीज नहीं हो पाई फिल्म को लेकर अब मेकर्स ने दिलजीत दोसांझ वाली स्ट्रेटजी अपनाई है. पाकिस्तानी एक्टर वाली यह भारतीय फिल्म अब इस दिन रिलीज हो सकती है.फिल्म के मेकर्स ने ना सिर्फ फिल्म को रिलीज करने की योजना रद्द कर दी, बल्कि सोशल मीडिया से भी इससे जुड़े सभी पोस्ट, गाने, ट्रेलर-टीजर सब हटा दिया। लेकिन, अब चर्चा है कि फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
‘अबीर गुलाल’ के टीजर में क्या?
‘अबीर गुलाल’ के टीजर में फवाद खान भी वो गाना गा रहे हैं और वाणी उन्हें प्यार से निहार रही हैं। इसके बाद फवाद जोर से हंसते हैं और फिर वाणी को देखते रहे हैं। वाणी कहते हैं- अबीर सिंह मेरे साथ फ्लर्ट कर रहे हो? तो फवाद कुछ सेकेंड ठहरते हैं और पूछते हैं- तुम चाहती हो मैं फ्लर्ट करूं?
9 साल फवाद खान का बॉलीवुड कमबैक

फवाद खान की आखिरी बॉलीवुड फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी, वह रणबीर कपूर अभिनीत ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में नजर आए थे। इससे पहले वह 2016 में रिलीज हुई ‘कपूर एंड संस’ में नजर आए और 2014 में रिलीज हुई ‘खूबसूरत’ में काम किया था। अबीर गुलाल के साथ वह 9 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक करने वाले थे, लेकिन पहलगाम हमले के बाद ऐसा नहीं हो सका। ‘अबीर गुलाल’ का निर्देशन आरती एस बागड़ी ने किया है और इस रोमांटिक कॉमेडी के निर्माता विवेक अग्रवाल हैं।
