टीवी और बॉलीवुड में जलवा बिखेर चुकी आशिका भाटिया, अब बिग बॉस ओटीटी 2 में आएंगी नजर: Aashika Bhatia in Bigg Boss
Aashika Bhatia in Bigg Boss OTT 2

Aashika Bhatia: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 इन दिनों दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करता हुआ दिखाई दे रहा है। हाल ही में शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। इसमें से एक नाम सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर आशिका भाटिया का भी है। आशिका सिर्फ सोशल मीडिया पर ही नहीं बल्कि टीवी और बॉलीवुड का भी चर्चित नाम है। उन्हें कई सारे टीवी शो और बॉलीवुड फिल्मों में काम करते हुए देखा जा चुका है।

फेमस चेहरा है आशिका

आशिका सोशल मीडिया पर हमेशा ही अपने ग्लैमरस फोटो और वीडियो के चलते फैंस के बीच चर्चा में बनी रहती हैं। टीवी सीरियल मीरा से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। उन्होंने सलमान खान की फिल्म प्रेम रतन धन पायो में भी काम किया था। उनका नाम टॉप इनफ्लुएंसर में शामिल है।

ट्रांसफॉर्मेशन से किया हैरान

11वीं तक पढ़ी आशिका ने इस समय फैंस को हैरान कर दिया था जब फैट बॉडी से वो एकदम स्लिम ट्रिम अवतार में नजर आई थी। एक साल में एक्ट्रेस ने 12 किलो वजन कम कर लिया था।

यह भी देखे-बिग बॉस के घर में होगी इनकी वाइल्ड कार्ड एंट्री? सोशल मीडिया पर गर्म हुआ बाजार: Bigg Boss OTT 2 Wild Card

सात्विक से था अफेयर

टिक टॉक सेंसेशन सात्विक के साथ आशिका के अफेयर की खबरों ने खूब जोर पकड़ा था। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा नहीं चला और यह दोनों अलग हो गए। इसके बाद एक्ट्रेस अपने बेस्ट फ्रेंड रोशन गुप्ता के साथ रिलेशनशिप में थी। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा नहीं चल सका और ये आपसी सहमति से अलग हो गए। फिलहाल एक्ट्रेस सिंगल हैं और अपने करियर पर फोकस कर रही हैं।