Honda engineer's anime-style haircut goes viral

Summary: होंडा के 84 वर्षीय इंजीनियर शॉटारो ओडेट का अनोखा एनीमे हेयरस्टाइल सोशल मीडिया पर छाया

शॉटारो ओडेट, 84 वर्षीय होंडा इंजीनियर, अपने अनोखे एनीमे-प्रेरित हेयरस्टाइल की वजह से सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। वे होंडा की उन्नत सुरक्षा तकनीकों के प्रमुख डेवलपर हैं और उनके नाम 253 पेटेंट हैं। 2003 में होंडा से जुड़ने से पहले, वे सीट बेल्ट डिज़ाइन के विशेषज्ञ थे। होंडा सेंसिंग 360+ जैसे ड्राइवर सहायता सिस्टम के विकास में उनका बड़ा योगदान है।

Japanese Engineer Shotaro Odate Video Viral: अक्सर सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते हैं, इसमें कुछ ऐसे वीडियोज ऐसे भी सामने आते हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जहां एक जापानी ऑटोमोटिव इंजीनियर शॉटारो ओडेट 84 साल की उम्र में भी पूरी तरह एक्टिव और जोशीले हैं। हाल ही में शॉटारो ओडेट एक खास वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए है ओडेट अपने अनोखे हेयरस्टाइल की वजह से सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। उनका यह हेयरस्टाइल एक खास एनीमे जापानी कार्टून से प्रेरित है।

दरअसल, हाल ही में एक जापानी टीवी शो में, शॉटारो ओडेट ने बताया कि उन्होंने यह नुकीला हेयरस्टाइल पिछले पाँच सालों से बनाए रखा है। यह लुक उनका काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। शो में शॉटारो ओडेट ने बताया कि जब वे जवान थे, तब वे अपने बालों को पारंपरिक तरीके से संवारने में काफी समय लगाते थे। लेकिन अब, पिछले कुछ सालों से वे बालों पर ज्यादा वक्त नहीं लगाते। बस थोड़ा सा जेल लगाकर अपने बाईं आँख पर गिरते बालों को संभाल लेते हैं। उन्होंने कहा कि उनके बाल बहुत रूखे और जल्दी घुंघराले हो जाते हैं।

कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने शॉटारो ओडेट की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपने अनोखे हेयरस्टाइल के ज़रिए न सिर्फ अपनी पर्सनालिटी को खूबसूरती से पेश किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि स्टाइल के लिए उम्र कोई बाधा नहीं होती। एक यूज़र ने खुशी जताते हुए लिखा, “बिलकुल खुद जैसा दिखो! मुझे यह बहुत पसंद है।” वहीं, दूसरे ने शॉटारो की काबिलियत को सराहते हुए कहा, “उनके पास 250 से ज़्यादा पेटेंट हैं… उन्हें अपनी पसंद का हेयरस्टाइल रखने का पूरा हक है!”

शॉटारो ओडेट न सिर्फ एक स्टाइलिश व्यक्ति हैं, बल्कि वे उन्नत सुरक्षा तकनीकों के जाने-माने डेवलपर भी हैं। वे होंडा की नई कारों को प्रमोट करने के लिए कई ऑटो शो में भी भाग लेते हैं। इसके अलावा, वे फिटनेस के भी शौकीन हैं और अपने स्वास्थ्य का खूब ध्यान रखते हैं।ऑनलाइन लोग उनके गठीले और तंदुरुस्त शरीर की बहुत तारीफ करते हैं। वे हर सुबह एक्सरसाइज़ करते हैं। उनका पर्सनल रिकॉर्ड है। 170 किलोग्राम वज़न को लगातार पांच बार बेंच प्रेस करना।

शॉटारो ओडेट होंडा के एक बहुत ही अनुभवी और होशियार इंजीनियर हैं। उनके पास सुरक्षित ड्राइविंग तकनीकों से जुड़े 253 पेटेंट हैं। इसका मतलब है कि उन्होंने बहुत सारी नई तकनीकों को बनाया है जो गाड़ी चलाते समय लोगों की जान बचाने में मदद करती हैं। 2003 में होंडा जॉइन करने से पहले, वे सीट बेल्ट डिज़ाइन करने वाले एक एक्सपर्ट थे। होंडा में उन्होंने होंडा सेंसिंग 360+ नाम की एक खास तकनीक पर काम किया, जो ड्राइवर की मदद करने के लिए बनाई गई है — जैसे अगर ड्राइवर को नींद आ रही हो, तो गाड़ी खुद अलर्ट दे।

Shotaro's distinctive style is inspired by the Japanese cartoon anime
Japanese cartoon anime

शॉटारो ओडेट का हेयरस्टाइल एक एनीमे कैरेक्टर से प्रेरित है। एनीमे जापान का लोकप्रिय कार्टून स्टाइल है, जिसमें रंग-बिरंगे बाल, अलग-अलग कपड़े और अनोखी शख्सियतें होती हैं। शॉटारो ने उसी तरह का हेयरस्टाइल अपनाया है, जो दिखने में बहुत अलग और ध्यान खींचने वाला है।इन किरदारों की खासियत होती है — नुकीले, बिखरे हुए और ऊँचे खड़े बाल, जो बहुत अलग और शानदार लगते हैं। शॉटारो ने अपने बालों को उसी अंदाज़ में स्टाइल किया है। इस स्टाइल की वजह से उनका लुक आम लोगों से बिल्कुल हटकर दिखाई देता है।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...