Poster featuring two trending movies on OTT, Bhool Chuk Maaf and Stolen
Trending movies on OTT

Summary: OTT पर वीकेंड एंटरटेनमेंट: ये 6 फिल्में देखना न भूलें

वीकेंड पर ओटीटी पर देखने के लिए ये 6 ट्रेंडिंग फिल्में शानदार विकल्प हैं। 'भूल चूक माफ़' सामाजिक सस्पेंस ड्रामा है, 'स्टोलन' भावनात्मक थ्रिलर, और 'प्लेन' एक्शन से भरपूर कहानी है। 'ओडेला 2' रहस्य से भरी साउथ फिल्म है, 'सिंगल' हल्की-फुल्की कॉमेडी और 'ए वर्किंग मैन' दमदार एक्शन फिल्म है।

Hit Movies on OTT: अगर आप ओटीटी पर क्या देखें और क्या छोड़ें, इस उलझन में हैं तो अब चिंता की कोई बात नहीं। वीकेंड हॉलिडे को मस्ती से भरपूर बनाने के लिए OTT पर इस वक्त ट्रेंड कर रही टॉप 6 फिल्मों की लिस्ट आपके काम आ सकती है।

OTT की ट्रेंडिंग फिल्मों की इस लिस्ट में ‘फिर भूल चूक माफ़’, ‘ओडेला 2’, ‘प्लेन’ और ‘स्टोलन’ जैसी चर्चित फिल्में शामिल हैं, जो दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं। हर फिल्म एक अलग जॉनर का ताज पहने हुए है, कहीं थ्रिल है जो अंत तक बांधे रखे, तो कहीं सच्ची कहानियों की वो झलक जो दिल को छू जाए।

Poster of the movie Bhool Chuk Maaf featuring a surprised couple with a vibrant, time-themed background.
Bhool Chuk Maaf

राजकुमार राव, वामिका गब्बी, संजय मिश्रा, सीमा पाहवा जैसे मंझे हुए कलाकारों की मौजूदगी वाली यह फिल्म दर्शकों का दिल जीत चुकी है। 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई ‘भूल चूक माफ़’ ने 14 दिन में ही अपनी लागत वसूल कर ली है। 50 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने अब तक 66.75 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। करण शर्मा द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक सस्पेंस ड्रामा है, जो समाजिक मुद्दों और रिश्तों की जटिलताओं को छूती है।

Stolen movie poster featuring a bruised man and a fetus symbol inside the title.
Stolen

‘स्टोलन’ एक दमदार थ्रिलर है जिसमें अभिषेक बनर्जी लीड रोल में नजर आते हैं। फिल्म की कहानी दो भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक रेलवे स्टेशन पर एक गरीब मां के बच्चे का अपहरण होते हुए देखते हैं और फिर उसे ढूंढने निकल पड़ते हैं। नैतिक ज़िम्मेदारी और मानवीय संवेदना की इस यात्रा में रोमांच भरपूर है। फिल्म के निर्देशक करण तेजपाल हैं, जो इस प्रोजेक्ट से अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं। अनुराग कश्यप, किरण राव और विक्रमादित्य मोटवानी जैसे दिग्गज निर्माता इस फिल्म के पीछे हैं।

‘प्लेन’ एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर है जो अमेज़न प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। यह कहानी एक पायलट की है जो आपातकालीन लैंडिंग के बाद खुद को और यात्रियों को बचाने के लिए संघर्ष करता है। यह फिल्म पहले नेटफ्लिक्स पर भी ट्रेंड कर चुकी है। कहानी में भरपूर एक्शन, सस्पेंस और रोमांच है जो आपको अंत तक सीट से बांधे रखेगी।

तमन्ना भाटिया द्वारा निभाया गया नागा साधु का किरदार ‘ओडेला 2’ को खास बनाता है। यह फिल्म 2021 में आई ‘ओडेला रेलवे स्टेशन’ का सीक्वल है। हालांकि सिनेमाघरों में यह फिल्म 5.72 करोड़ रुपये ही कमा सकी, लेकिन ओटीटी पर इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। अशोक तेजा के निर्देशन में बनी यह फिल्म साउथ की शैली और रहस्यमय कथानक का अच्छा उदाहरण है।

तेलुगु भाषा की कॉमेडी फिल्म ‘सिंगल’ 9 मई को रिलीज हुई और जल्द ही दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। 6.4 की IMDb रेटिंग और 25 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन इस बात का प्रमाण है कि फिल्म को खूब सराहा गया। अमेज़न प्राइम वीडियो पर उपलब्ध यह फिल्म अब हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में भी देखी जा सकती है।

‘ए वर्किंग मैन’ में जेसन स्टैथम का दमदार अवतार देखने को मिलता है। यह फिल्म एक ऐसे आदमी की कहानी है जो एक अपहृत लड़की को बचाने के मिशन पर निकलता है। फिल्म में डेविड हार्बर जैसे सितारे भी मौजूद हैं। इसे 28 मार्च को अमेरिका और यूके में बड़े स्तर पर रिलीज किया गया था। 40 मिलियन डॉलर के बजट पर बनी फिल्म ने 99 मिलियन डॉलर की कमाई की। जॉन विक और टेकन जैसी फिल्मों से प्रेरित यह एक्शन फिल्म फैंस के लिए ट्रीट साबित हो रही है।

मैं एक बहुमुखी मीडिया पेशेवर हूं, जिसे कंटेंट लेखन में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। मेरा लक्ष्य ऐसी सामग्री पर ध्यान केंद्रित करना है जो सूचित, शिक्षित और प्रेरित करती है। चाहे लेख, ब्लॉग या मल्टीमीडिया सामग्री बनाना हो, मेरा लक्ष्य...