Bollywood Brides 2025
Bollywood Brides 2025 Credit: instagram/anuvjain/mostlysane

Bollywood Brides 2025: बॉलीवुड की लेटेस्ट दुल्हन प्राजक्ता कोली की बात करें तो वह एक शानदार और खूबसूरत दुल्हन तो बनी ही, उनकी खास बात यह थी कि उन्होंने ट्रेंड के बारे में सोचा तक नहीं। अब तक 2025 के दो महीनों में 6 खूबसूरत सेलेब्स शादियां हो चुकी हैं, जिन्होंने ट्रेंड के बारे में सोचने तक की जहमत नहीं उठाई। फिर चाहे गायक अनुव जैन और हृदि नारंग की शादी हो या प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी की, इस आर्टिकल में हम उन 6 खूबसूरत दुल्हनों को लाए हैं, जिन्होंने अपनी शादी में ट्रेंड को फॉलो नहीं किया बल्कि खुद अपना ट्रेंड बनाया। 

पराजकता ने अपनी शादी का लहंगा चुनते समय अनीता डोंगरे को प्राथमिकता दी और वह अनीता डोंगरे दुल्हन बनी। उनके पेस्टल शेड लहंगा पर इन्ट्रिकेट पाम ट्री एम्ब्रॉइडरी थी। उनके इस क्रीम कलर के पिछवई लहंगे पर ग्रीन हाईलाइट्स भी थे, जो सुंदर और हटके दिख रहे थे। प्राजक्ता ने सुंदर सा चोकर, इयररिंग्स और मांग टीका पहना था। उन्होंने अपने बाल खुले रखे थे। 

प्रिय बनर्जी को यदि स्टाइलिश दुल्हन बोलें तो इसमें कुछ भी ओवर नहीं रहेगा। हाल के दिनों में प्रिया का दुल्हन लुक बहुत सुंदर था। वह तरुण तहीलियानी के आइवरी कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत और उतनी ही ग्लैमरस भी नजर आ रही थीं। उनका डॉट वाला दुपट्टा जो केप की तरह था, और कॉर्सेट ब्लाउज गजब दिख रहे थे। प्रिया ने ग्रीन चोकर, मैचिंग इयररिंग्स और मांग टीका पहना था। उन्होंने अपने बाल बांधे हुए थे। 

गायक अनुव जैन ने भी हाल ही में हृदि नारंग से शादी की। हृदि रेड कलर के ट्रेडिशनल लहंगा में सुंदर दिख रही थीं। लेयर में गोल्डन जूलरी, इयररिंग्स,मांग टीका, नथ और हाथ में रेड कलर की चूड़ियां पहने वह परफेक्ट दुल्हन लग रही थीं। हृदि का ब्लाउज डिजाइन भी बहुत सुंदर था। 

गायक और हैंडसम हंक अरमान मालिक ने भी अपनी लॉन्ग टाइम गर्ल फ्रेंड आशना श्रॉफ ने इसी साल शादी की। आशना का ऑरेंज लहंगा मनीष मल्होत्रा लेबल से है, जो हटके रंगों में से एक माना जाता है, खासकर बात जब ब्राइडल कलर की आती है। अरमान ने पिंक कलर की शेरवानी पहनी थी तो आशना ने उससे मैचिंग दुपट्टा अपने माथे पर कैरी किया था और उसी रंग की प्लेन चूड़ियां पहनी थीं। उनकी जूलरी लाइट ग्रीन कलर में थी।

गायक दर्शन रावल की दुल्हन धरल ने भी ऑरेंज कलर का लहंगा पहना था लेकिन यह ब्राइट ऑरेंज शेड में था। इनके लहंगे पर ब्लू शेड में वर्क था, जिससे लहंगा को डिफरेंट टच मिल रहा था। इसके साथ धरल ने हेवी चोकर, मैचिंग इयररिंग्स और मांग टीका पहना था। 

नीरज चोपड़ा ने साल के शुरुआत 19 जनवरी को हिमानी मोर के साथ शादी करके अपने फैंस को हैरत में डाल दिया क्योंकि इनकी शादी को लेकर कोई हो हल्ला ही नहीं हुआ था। हिमानी ने डस्ट पिंक शेड का लहंगा पहना था, जिस पर पीकॉक और फ्लोरल मोटिफ बने हुए थे। उनके इस लुक को देखकर हमें फिर से पेस्टल लहंगों से प्यार हो गया। 

FAQ | क्या आप जानते हैं

2025 में बॉलीवुड में कौन शादी करने जा रहा है?

2025 में जिन बॉलीवुड हस्तियों की शादी होने की उम्मीद है उनमें अरमान मलिक, दर्शन रावल, रफ्तार, प्रतीक बब्बर, अनुव जैन, प्राजक्ता कोली और देव जोशी शामिल हैं।

बॉलीवुड का नंबर 1 कपल कौन है?

“किंग खान” – शाहरुख खान, जिन्हें उनके प्रतिष्ठित नाम “SRK” से जाना जाता है, को दुनिया भर में बॉलीवुड के बादशाह के रूप में जाना जाता है। शाहरुख खान की लव लाइफ दुनिया भर में उनके प्रशंसकों के बीच एक बहुत ही उत्सुक विषय है।

बॉलीवुड में सबसे अमीर जोड़ी कौन है?

डीएनए इंडिया के अनुसार शाहरुख खान और गौरी खान बॉलीवुड के सबसे धनी जोड़े हैं, जिनकी संयुक्त संपत्ति लगभग 8096 करोड़ रुपये है।

बॉलीवुड में प्यार का बादशाह कौन है?

शाहरुख खान को इस समय बॉलीवुड का रोमांस किंग कहा जाता है। हालांकि, उनसे पहले यह टैग एक ऐसे अभिनेता के नाम था, जिसके साथ 20 अभिनेत्रियों ने डेब्यू किया था। उन्होंने कई हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं और एक समय इंडस्ट्री पर राज किया।

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...