2024 Best Celebrity Home Decor
2024 Home Decor Ideas

2024 Celebrity Home Decor: अलीबाग में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के के स्टाइल शांत और खूबसूरत 4 रूम से विला से लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के वाइब्रेंट आर्टिस्टिक मुंबई होम तक कुछ सेलिब्रिटी होम्स 2024 में काफी पसंद किए गए हैं। 2024 में ट्रेंड करने वाले बेस्ट सेलिब्रिटी होम्स उनकी पर्सनालिटी से लेकर पसंद तक सभी को दर्शाते हैं। ऐसे में आप भी 2024 के सबसे खूबसूरत, लग्जरी और लेटेस्ट होम डेकोर देखकर इंस्पिरेशन लेना चाहते हैं। तो इस आर्टिकल में हम आपके लिए कुछ बेस्ट सेलिब्रिटी होम टूर लेकर आए हैं। जिन्हें देख आप भी होम लेटेस्ट ट्रेंडी डेकोर इंस्पिरेशन ले सकते हैं।

Also read: एक्ट्रेस सोनम कपूर आहूजा के लंदन टाउन हाउस से लें, 5 अमेजिंग होम डेकोर टिप्स: Home Decor Tips By Sonam Kapoor

2024 के सबसे बेस्ट सेलिब्रिटी होम डेकोर देख लें, लेटेस्ट होम इंस्पिरेशन

अलीबाग में विराट कोहली का शानदार आशियाना

अलीबाग अपनी महंगी और खूबसूरत प्रॉपर्टीज के लिए मशहूर है। ये इलाका ग्रीनरी से भरा एकदम साफ सुथरा, शांत और खूबसूरत है। जिसके कारण सेलिब्रिटीज के बीच अलीबाग काफी पॉपुलर है। ऐसे में आज क्रिकेटर विराट कोहली की बात करें तो उनका कहना है, अलीबाग मुंबई के पास होने के बावजूद भी हमें शहर की भीड़ और हलचल से दूर एक अलग दुनिया में ले आता है। विराट कोहली की इस प्रॉपर्टी को ग्रीन फॉरेस्ट थीम के साथ लक्जरी स्टाइल में डिजाइन किया गया है। आप भी इस प्रॉपर्टी से इंस्पिरेशन लेकर घर को हाई सीलिंग और नेचुरल हार्डवुड के साथ डिजाइन कर सकते हैं। जिसमें बड़ी ग्लास विंडोज से नेचुरल सन लाइट की व्यवस्था हो। इसके लिए आप भी विराट के कैलिफोर्निया कोंकण स्टाइल विला से इंस्पिरेशन ले सकते हैं।

मुंबई में अनन्या पांडे का खूबसूरत होम डेकोर

इस साल 2024 में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने अपनी बेहतरीन फिल्मों के साथ-साथ मुंबई में अपने पहले घर के लिए भी खूब तारीफें बटोरी हैं। अनन्या पांडे का घर लेटेस्ट ट्रेंडी पाउडर पिंक कलर्स, फ्लोरल प्रिंट्स और रिबन डिजाइंस के साथ तैयार किया गया है। पिंक मैन कॉरिडोर और स्टाइलिश बेडरूम से लेकर ट्रेंडी वॉक इन क्लोसेट तक अनन्या पांडे का पूरा घर हर लड़की के ड्रीम हाउस जैसा दिखता है। ऐसे में अगर आप एक लड़की हैं, और एक्ट्रेस अनन्या पांडे की तरह ही अपना ड्रीम होम डिजाइन करना चाहती हैं, तो अनन्या के होम डेकोर से टिप्स ले सकती हैं। अनन्या पांडे का पहला घर क्वीन ऑफ बॉलीवुड इंटीरियर डिजाइनर गौरी ने डिजाइन किया है।

जावेद जैफरी का बांद्रा होम से लें इंस्पिरेशन

जावेद जैफरी हाल ही अपने नए बांद्रा हाउस में अपने परिवार के साथ रहने लगे हैं। जिसे 2024 में डिजाइनर कुश भयानी ने बड़े ही फ्रेश और यूनिक अंदाज से डिजाइन किया है। जावेद जैफरी कहते हैं, मैने अपनी सारी जिंदगी बांद्रा में बिताई है। ऐसे में मैं अपने नए घर को अपने बच्चों मेजान और अलाविया के सुझाए मॉडर्न डिजाइंस के साथ-साथ अपने पुराने घर की कुछ यादें भी संजोना चाहता था। जिसके लिए जावेद जैफरी ने घर में वार्म न्यूट्रल और नेचुरल टोंस को शामिल किया है। ऐसे में अगर आप भी घर को मॉडर्न डिजाइंस के साथ हिस्टोरिक टच देना चाहते हैं। तो जावेद जैफरी की तरह बीच का रास्ता निकल सकते हैं। आपको बता दें 2024 में जावेद जैफरी के बांद्रा हाउस ने जमकर तारीफें बटोरी हैं।

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का आर्टिस्टिक मुंबई होम

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और उनके हस्बैंड डॉक्टर नेने के अनुसार उनका होम विजन एकदम क्लियर था। कंटेंपरेरी एसथेटिक के साथ मिनिमलिस्ट अंडरटोन, क्लीन और सोबर डिजाइंस के साथ तैयार किया गया ये घर टाइमलेस इंटीरियर की इंस्पिरेशन देता है। माधुरी दीक्षित और डॉ नेने की सिंपलिसिटी उनके घर में देखने को मिलती है। माधुरी दीक्षित ने अपने घर में इंडियन मॉडर्निसट एम एफ हुसैन की वाइब्रेंट पेंटिंग्स और आर्टवर्क को सजाया है। ऐसे में आप भी अपने घर को सिंपल और सटल डिजाइंस और खूबसूरत आर्टवर्क के साथ स्टाइल करना चाहते हैं। तो माधुरी दीक्षित के यूनिक इंडिया से इंस्पिरेशन ले सकते हैं।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...