Comedy Movies on MX Player
Comedy Movies on MX Player

Comedy Movie on MX Player: किसी फिल्म को जब आप देखने बैठते है तो उस समय डिपेंड करता है कि आपका मूड कैसा है क्योंकि जब मूड खराब हो तो कुछ ऐसी मूवी देखने को करता है जो कॉमेडी से भरपूर हो। कॉमेडी मूवी को देखकर आप मन खुशी भरा महसूस करता है। आपको काॅमेडी मूवी में काफी सारे ऑप्शन देखने को मिल जाएंगे। लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा है कि किस प्लेटफार्म पर इन फिल्मों को देखें। तो इसके लिए यहां हम 12 ऐसी कॉमेडी मूवी के बारे में बता रहे है जिन्हे आप एम एक्स प्लेयर पर देख सकते है।

YouTube video

इस फिल्म में जिस आदमी के उपर फिल्म को दर्शाया गया है उसका बच्चन पांडये है। जिस पर मारिया नाम की एक लड़की बच्चन पांडे के जीवन पर फिल्म बनाने का फैसला करती है। साथ ही अपनी फिल्म में अभिनय करने के लिए उसे मनाने की कोशिश करती है। लेकिन बच्चन पांडेय मना कर देता है। लेकिन बाद में फिल्म में अभिनय करने के लिए सहमत हो जाता है।

निर्देशक –फरहाद सामजी

अभिनीत –अक्षय कुमार कृति सनोन जैकलीन फर्नांडीज अरशद वारसी

IMDb रेटिंग –5/10

Grehlakshmi Rating

Rating: 4 out of 5.

कहाँ देखें –एम एक्स प्लेयर

YouTube video

इस फिल्म के एक ऐसी कहानी को दिखाया गया है। जिसमें एक अजीब सी दुनिया में यह गेम ले जाता है। एक लड़का फिर से इस गेम को खेलने के लिए इस गेम में चला जाता है। उसके बाद उसके दोस्त भी इस गेम चले जाते है। लेकिन अब पहले से गेम बदल गया है।

निर्देशक –जो जॉनसन

अभिनीत –रॉबिन विलियम्स, कर्स्टन डंस्ट, डेविड एलन ग्रायर ,बोनी हंट, जोनाथन हाइड

IMDb रेटिंग –6/10

Grehlakshmi Rating

Rating: 3 out of 5.

कहाँ देखें –एम एक्स प्लेयर

YouTube video

यह कहानी बबलु राणावत पर है जो एक हैकर है और जो लोगों को अपनी ऑनलाइन जाल में फंसाना जानता है। लेकिन बब्लू को इनाया से प्यार हो जाता है। लेकिन लोगों से पैसा उसे अच्छी तरह ऐंठना आता है।

निर्देशक –अहमद खान

अभिनीत –टाइगर श्रॉफ, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, तारा सुतारिया

IMDb रेटिंग –7/10

Grehlakshmi Rating

Rating: 4 out of 5.

कहाँ देखें –एम एक्स प्लेयर

YouTube video

यह फिल्म एक मध्यवर्गीय पिता पर आधारित है। अपनी बेटी को एक प्रसिद्ध गायिका बनाना चाहता है। वह खुद भी एक गायकार बनना चाहता था। लेकिन अपनी परिस्थितियों के कारण नहीं बन पाया, अब अपनी बेटी के माध्यम से अपने सपनों को पूरा करना चाहता है। फिल्म में, फन्ने खान, अपनी बेटी लता के साथ, जो अधिक वजन वाली है और गायन में संघर्ष कर रही है, एक प्रसिद्ध गायिका बेबी सिंह का अपहरण कर लेते हैं ताकि लता को एक मंच मिल सके।

निर्देशक –अतुल मांजरेकर

अभिनीत –अनिल कपूर ,ऐश्वर्या राय बच्चन,राजकुमार राव

IMDb रेटिंग –5/10

Grehlakshmi Rating

Rating: 3.5 out of 5.

कहाँ देखें –एम एक्स प्लेयर

YouTube video

यह एक ऐसी फिल्म है जो दोस्ती और प्यार के बीच की है। फिल्म में सोनू और टीटू जो बचपन के दोस्त है। जिसमें टीटू को हमेशा प्यार में धोखा मिलता है। लेकिन टीटू की शादी स्वीटी से तय होती है। तो सोनू को लगता है कि स्वीटी सही लड़की नहीं है और वह उसे रोकने की कोशिश करता है. फिल्म में सोनू और स्वीटी के बीच एक मजेदार लड़ाई दिखाई गई है, जहां दोनों टीटू को अपने-अपने पक्ष में करने की कोशिश करते हैं

निर्देशक –लव रंजन

अभिनीत –कार्तिक आर्यन, नुसरत भरूचा, सनी सिंह

IMDb रेटिंग –4/10

Grehlakshmi Rating

Rating: 3 out of 5.

कहाँ देखें –एम एक्स प्लेयर

YouTube video

यह एक बॉलीवुड रोमांटिक ड्रामा है। जिसमें पति पत्नी और वो के बीच कहानी को दिखाया गया है। फिल्म देखने में काफी मजेदार है साथ ही फिल्म में एक बाद एक ट्विस्ट आते रहते है। पत्नी और वो के बीच फंसे पति की यह कहानी आपको मनोरंजन के साथ साथ वैवाहिक जीवन का सरल संदेश भी देती जाएगी। फिल्म में कई छोटी छोटी बातों से निर्देशक ने मजबूत उदाहरण देने की कोशिश की है। जैसे कि वेदिका होने वाले पति चिंटू अभिनव त्यागी को पहली मुलाकात में ही वर्जिनिटी स्टेटस बताती है, शादी के बाद भी अपना सरनेम नहीं बदलती है, नौकरी करती है, पतिव्रता है लेकिन अबला नहीं है।

निर्देशक –मुदस्सर अजीज

अभिनीत –कार्तिक आर्यन,भूमि पेडनेकर, अनन्या पांडे

IMDb रेटिंग –5/10

Grehlakshmi Rating

Rating: 3 out of 5.

कहाँ देखें –एम एक्स प्लेयर

YouTube video

एक पारिवारिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है,जिसमें तलाक और हास्य और इमोशन के मुद्दों को काफी हास्यप्रद दिखाया गया है। इसमे एक युवक और युवती के इर्द गिर्द कहानी घूमती रहती है। जो शादी के पांच साल बाद तलाक लेने का फैसला करते हैं, लेकिन अपनी बहन की शादी तक इस बात को छुपाने का फैसला करते हैं। इसी बीच, कुक्कू को पता चलता है कि उसके पिता भीम भी अपनी पत्नी गीता को तलाक देना चाहते हैं।

निर्देशक –राज मेहता

अभिनीत –अनिल कपूर ,नीतू कपूर, वरुण धवन, कियारा आडवाणी

IMDb रेटिंग –6/10

Grehlakshmi Rating

Rating: 3.5 out of 5.

कहाँ देखें –एम एक्स प्लेयर

YouTube video

यह फिल्म तीन पक्के दोस्तों के उपर दिखाई गई है। जो एक ही लड़की से प्यार कर बैठते है। तीनों ही उसको हासिल करने के लिए अलग अलग ढंग अपनाते है। इसके लिए, वे उसे लुभाने के लिए कई मजेदार और हास्यास्पद तरीके आजमाते हैं, लेकिन सेजल किसी एक को भी नहीं चुनती है। फिल्म में, तीनों दोस्त एक-दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करते हैं और सेजल को पाने के लिए तरह-तरह की योजनाएं बनाते हैं। इस प्रक्रिया में, वे कई मजेदार और हास्यास्पद स्थितियों में फंस जाते हैं। अंत में, उन्हें एहसास होता है कि सेजल एक साधारण लड़की नहीं है, बल्कि वह एक बहुत खास मकसद के साथ आई है। फिल्म दोस्ती, प्यार और धोखे के इर्द-गिर्द घूमती है।

निर्देशक –जयेश प्रधान

अभिनीत –राघव जुयाल, पुनित पाठक, धर्मेश येलांडे, ईशा रिखी

IMDb रेटिंग –4.5/10

Grehlakshmi Rating

Rating: 2.5 out of 5.

कहाँ देखें –एम एक्स प्लेयर

YouTube video

एक छोटे शहर में रहने वाले पुलिस वाले के उपर यह कहानी है। अर्जुन की मुलाकात एक पत्रकार रितु (कृति सेनन) से होती है, जो उसके साथ मिलकर मक्कड़ के खिलाफ सबूत जुटाने में मदद करती है। फिल्म में, अर्जुन और रितु मक्कड़ को पकड़ने के लिए एक योजना बनाते हैं, जिसमें कई हास्यास्पद घटनाएं होती हैं। फिल्म में, अर्जुन और रितु मक्कड़ को पकड़ने में सफल होते हैं, और अर्जुन का अपने जिले को अपराध मुक्त करने का सपना पूरा होता है।

निर्देशक –रोहित जुगराज

अभिनीत –दिलजीत दोसांझ, कृति सेनन, वरुण शर्मा

IMDb रेटिंग –4/10

Grehlakshmi Rating

Rating: 4 out of 5.

कहाँ देखें –एम एक्स प्लेयर

इस फिल्म की कहानी दो भाइयों उदय और मजनू के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी बहन संजना के लिए एक ऐसा दूल्हा ढूंढ रहे हैं जो उनके आपराधिक पृष्ठभूमि से वाकिफ न हो। वहीं, डॉक्टर घुंघरू अपने भतीजे राजीव के लिए एक शुद्ध लड़की की तलाश में हैं। राजीव और संजना एक दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन उदय और मजनू की आपराधिक छवि के कारण उनकी शादी में मुश्किलें आती हैं। फिल्म में कॉमेडी, एक्शन और भावनाओं का मिश्रण है, जिसमें अंततः सभी पात्रों को आरडीएक्स के चंगुल से बचाया जाता है और राजीव और संजना की शादी हो जाती है।

निर्देशक –अनीस बज़्मी

अभिनीत –अक्षय कुमार ,अनिल कपूर, परेश रावल, नाना पाटेकर

IMDb रेटिंग –5/10

Grehlakshmi Rating

Rating: 4 out of 5.

कहाँ देखें –एम एक्स प्लेयर

YouTube video

इस फिल्म की कहानी को तीन दोस्तों के ऊपर दिखाई गई है। जिनका सामना गैंगस्टर राजा और वाईफाई से होता है। जिनसे उन्हें भारी नुकसान होता है। फिर वे इन दोनों गैंगस्टर के साथ मिलकर एक नया बिजनेस शुरू करते हैं, लेकिन कुछ ऐसा होता है कि वे और भी मुसीबत में फंस जाते हैं। फिल्म में पैसों का हेरफेर, लव स्टोरी, भूतनी का ट्रैक, और देशभक्ति का तड़का भी है। अंत में, वे अपने मतभेदों को सुलझाते हैं और खुशी से रहते हैं।

निर्देशक –अनीस बज़्मी

अभिनीत –अनिल कपूर, जॉन अब्राहम ,इलियाना डिक्रूज, अरशद वारसी उर्वशी

IMDb रेटिंग –5.5/10

Grehlakshmi Rating

Rating: 3 out of 5.

कहाँ देखें –एम एक्स प्लेयर

YouTube video

कोई समस्या नहीं कहानी डरबन में, यश (संजय दत्त) और उसका सबसे अच्छा दोस्त राज (अक्षय खन्ना) दो छोटे-मोटे चोर हैं। यश एक ईमानदार ज़िंदगी की शुरुआत करना चाहता है और राज एक चोर की तरह ज़िंदगी जीना चाहता है और उसकी योजनाएँ हमेशा राज की योजनाओं पर ही खत्म होती हैं।

निर्देशक –अनीस बज़्मी

अभिनीत –अनिल कपूर, संजय दत्त ,अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी ,परेश रावल

IMDb रेटिंग –4/10

Grehlakshmi Rating

Rating: 3.5 out of 5.

कहाँ देखें –एम एक्स प्लेयर

रिलीज़ डेटटाइटलप्लेटफार्मजेनर
18 मार्च 2022बच्चन पांडेएम एक्स प्लेयर मूवी
13 दिसंबर, 2019जुमांजीएम एक्स प्लेयर मूवी
29 अप्रैल 2022हीरोपंती 2एम एक्स प्लेयर मूवी
3 अगस्त 2018फन्ने खानएम एक्स प्लेयर मूवी
23 फरवरी 2018सोनू के टीटू की स्वीटीएम एक्स प्लेयर मूवी
6 दिसंबर 2019पति पत्नी और वोएम एक्स प्लेयर मूवी
24 जून, 2022जुग जुग जियोएम एक्स प्लेयर मूवी
27 जुलाई 2018नवाबजादेएम एक्स प्लेयर मूवी
26 जुलाई 2019अर्जुन पटियालाएम एक्स प्लेयर मूवी
21 दिसंबर 2007वेलकमएम एक्स प्लेयर मूवी
22 नवंबर 2019पागलपंतीएम एक्स प्लेयर मूवी
10 दिसंबर 2010नो प्रॉब्लमएम एक्स प्लेयर मूवी

FAQ | क्या आप जानते हैं


नो प्रॉब्लम मूवी कैसी है?

फिल्म में दो घंटे से ज़्यादा समय तक बैठे रहने के बावजूद बहुत कम हंसी आई । अभिनेताओं में संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अनिल कपूर बेहतरीन थे। सुनील शेट्टी, परेश रावल और कंगना रनौत ठीक-ठाक थे।


नो प्रॉब्लम हिट या फ्लॉप थी?

नो प्रॉब्लम 10 दिसम्बर 2010 को विश्वभर में रिलीज हुई, लेकिन इसका नकारात्मक स्वागत हुआ और बॉक्स ऑफिस पर भी इसका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा ।


फन्ने खान की कहानी क्या है?

फन्ने खान एक मध्यमवर्गीय पुरुष फन्ने खान (अनिल कपूर) की कहानी है जिसने जवानी के दिनों में एक गायक और गीतकार बनने के सपने देखे थे। उसमें भरपूर प्रतिभा थी, लेकिन अवसरों की कमी के कारण वह अपने सपनों को साकार नहीं कर पाया। अपने सपनों को वह अपनी टीनएज बेटी के जरिये पूरा करना चाहता है। बेटी भी मशहूर गायिका बनना चाहती हैं।

क्या पागलपंती देखने लायक है?

पागलपंती में कुछ पागलपन भरे पल हैं जिन्हें देखकर आप दिल खोलकर हँसेंगे, लेकिन दुख की बात है कि ऐसे पल कम ही आते हैं । फिल्म की शुरुआत तीन किरदारों चंदू (पुलकित सम्राट), जंकी (अरशद वारसी) और राज किशोर (जॉन अब्राहम) से होती है, जिन्हें दूसरों ने बदकिस्मत बना दिया है।




पागलपंती क्यों फ्लॉप हुई?

पागलपंती को आलोचकों से आम तौर पर नकारात्मक समीक्षा मिली। बॉलीवुड हंगामा ने इसे 5 में से 2.5 स्टार दिए और बैकग्राउंड स्कोर, सिनेमैटोग्राफी, प्रोडक्शन डिज़ाइन और कॉस्ट्यूम्स की तारीफ़ की, लेकिन लेखन, निर्देशन, संगीत और वीएफएक्स की आलोचना की ।