Summary: केले और पिज़्ज़ा सॉस का अजीब कॉम्बिनेशन वायरल, यूज़र्स बोले – सूर्यवंशम वाला ज़हर
सोशल मीडिया पर वायरल हुई 10 रुपये की केले की चाट, जिसमें पिज़्ज़ा सॉस और मसाले डाले गए, लोगों को हैरान कर रही है। इस अनोखी डिश को यूज़र्स मज़ाक में “सूर्यवंशम वाला ज़हर” कह रहे हैं।
Viral Banana Chat: सोशल मीडिया पर रोजाना कई वीडियो सामने आते हैं, जिनमें से कुछ वीडियो काफी वायरल भी होते हैं। इंटरनेट पर कुछ ऐसे वीडियोज ऐसे भी सामने आते हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी बीच एक नया और अजीब खाने का नया कॉम्बिनेशन वीडियो सामने आया है। वीडियो में केले की चाट है। इसमें पिज़्ज़ा सॉस और मसाला डालकर बनाया गया। लोग इस अजीब तरह की चाट को देखकर हैरान हो गए हैं। खासकर फल खाने वाले लोगों को यह एक्सपेरिमेंट बिल्कुल पसंद नहीं आया।
केले-पिज़्ज़ा सॉस का अनोखा कॉम्बिनेशन
दरअसल, सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे एक वीडियो में केले की चाट दिखाई गई है। वीडियो की शुरुआत में वह सिर्फ 10 रुपये में एक ताज़ा केला लेकर उसे बीच से काटता है। आमतौर पर लोग सोचते हैं कि अब उस पर चीनी या शहद डाला जाएगा, लेकिन यहां कहानी अलग है। इस केले की चाट की सबसे बड़ी खासियत इसका अनोखा कॉम्बिनेशन है, जहां चाट में आमतौर पर आलू, चने या दही का इस्तेमाल किया जाता है, वहीं यहां बेस बनाया गया है केले का। उस पर चटनी या दही की जगह लाल पिज़्ज़ा सॉस डाला गया और ऊपर से ऑरेगैनो व मसाले छिड़क दिए गए। यानी मीठे फल, इटालियन फ्लेवर और देसी स्ट्रीट फूड तीनों का ऐसा मिश्रण जो लोगों ने पहले कभी नहीं देखा। यही वजह है कि सिर्फ 10 रुपये की यह अजीबोगरीब डिश सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और लोग इसे मज़ाक में “सूर्यवंशम वाला ज़हर” कहने लगे।
10 रुपये की केले की चाट बनी ट्रेंडिंग सेंसेशन
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम अकाउंट @ajabgajabstreetfood से शेयर किया गया है। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने इस पर मिली- जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूज़र्स ने मज़ाक उड़ाते हुए इसे “सूर्यवंशम वाला ज़हर” तक कह डाला। इस अनोखी केले की चाट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। लोगों का कहना है कि अब खाने के नाम पर हद से ज़्यादा एक्सपेरिमेंट हो रहे हैं। वहीं कुछ ने लिखा कि “खाने के नाम पर अब एक्सपेरिमेंट नहीं, एक्सीडेंट हो रहे हैं।”
फलों के शौकीन लोगों को नहीं पसंद आई चाट

वहीं कई फलों के शौकीन लोग ऐसे भी हैं जिन्हें यह नया कॉम्बिनेशन बिल्कुल पसंद नहीं आया है। उनका कहना था कि केले जैसे मीठे और हेल्दी फल को मसाले और पिज़्ज़ा सॉस डालकर खराब करने की कोई ज़रूरत नहीं थी। कई लोगों ने साफ कहा कि इस तरह के ट्रेंड सिर्फ व्यूज़ बटोरने के लिए बनाए जाते हैं और इन्हें खाना किसी के बस की बात नहीं। कुल मिलाकर, यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन चुका है और लोग अब सोच रहे हैं कि अगला अजीब फूड कॉम्बिनेशन क्या हो सकता है।
केले की चाट ने बढ़ाई अजीब फूड ट्रेंड्स की लिस्ट
ऐसा पहली बार नहीं हुआ इससे पहले भी सोशल मीडिया पर कई अजीबोगरीब खाने के कॉम्बिनेशन वायरल हुए हैं। कभी मिल्कशेक में मैगी, तो कभी पिज़्ज़ा पर गुलाब जामुन या फिर आइसक्रीम पर केचप, जब ऐसा लगता है कि इससे अजीब अब कुछ नहीं हो सकता, तभी एक नया एक्सपेरिमेंट सामने आ जाता है। इनका मकसद बस इतना होता है कि कुछ अलग दिखाकर वीडियो को ट्रेंड कराया जाए, लेकिन हर बार ऐसे एक्सपेरिमेंट देखकर लोग हंसते भी हैं और परेशान भी हो जाते हैं। अब केले की चाट वाला यह वीडियो भी उसी लिस्ट में शामिल हो गया है, जो इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोर रहा है।
