ब्यूटी पार्लर की इन गलतियों की वजह से खराब हो सकती है आपकी सेहत: Beauty Parlour Stroke Syndrome
Beauty Parlour Stroke Syndrome

ब्यूटी पार्लर की इन गलतियों की वजह से खराब हो सकती है आपकी सेहत

What is Beauty Parlour Stroke Syndrome: ब्यूटी पार्लर वालों की गलतियों की वजह से कई घातक परेशानी होने का खतरा रहता है। आइए जानते हैं इस बारे में-

Beauty Parlour Stroke Syndrome: खुद को संवारना भी एक कला है। कई महिलाएं घर पर ही अच्छे से सज-संवर लेती हैं। लेकिन कुछ महिलाएं पार्लर जाकर खुद को निखारना ज्यादा पसंद करती हैं। पार्लर में जाना गलत नहीं है, लेकिन कभी-कभी पार्लर की कुछ गलतियों की वजह से आपको गंभीर नुकसान हो सकता है। आप सोच रहे होंगे ऐसा क्या होगा? तो बता दें कि ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिसमें ब्यूटी पार्लर की वजह से महिलाओं को अस्पताल जाना पड़ा है। आइए जानते हैं इस विषय के बारे में थोड़ा विस्तार से-

Also read : क्या आप भी वैक्सिंग की जगह रेज़र का इस्तेमाल करती हैं ?

यह एक मेडिकल टर्म है, जिसका पहली बार जिक्र सन् 1993 में अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन के जर्नल में किया गया था। इस शब्द का इस्तेमाल 5 महिलाओं पर हुए अध्ययन के बाद किया गया। अध्ययन में शामिल महिलाओं को हेयर सैलून में शैम्पू सेशन के बाद स्ट्रोक का सामना करना पड़ा, जिसकी वजह से उन्हें न्यूरोलॉजिकल सिम्टम्स देखने को मिले थे। इन महिलाओं को इस स्थिति में बैलेंस खोना, सिरदर्द होना, चक्कर आना जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Beauty Parlour Stroke Syndrome
Beauty Parlour Stroke Syndrome-Vessel Pain

हाल ही में खबर आई थी कि हैदराबाद की महिला को हेयर सैलून के दौरान जिस जिंक में गलत पॉजिशन में सिर रखने और गलत तरीके से हेयर वॉश करने की वजह से उसकी नस दब गई। इसकी वजह से महिला ब्यूटी पार्लर सिंड्रोम की चपेट में आ गई थी। इसकी वजह से स्ट्रोक का खतरा रहता है। साथ ही कई तरह की परेशानी होने की संभावना होती है।

पार्लर में वैक्स, हेयर वॉश जैसी चीजें कराने के दौरान कई तरह के कपड़े का प्रयोग होता है। वहीं, फेशियल के दौरान किस तरह का पानी इस्तेमाल होता है, इस बारे में शायद आप वाकिफ नहीं होंगे। ऐसी स्थिति में कई बार इन्फेक्शन और बैक्टीरया पनपने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में स्किन पर रैशेज, खुजली, एक्ने होने का खतरा रहता है।

Bacteria Infection
Bacteria Infection

कई बार पार्लर जाकर लोग मसाज कराते हैं, इस दौरान सही तरीके से मसाज न करने की वजह से नसें दब जाती हैं। ऐसे में ब्लड सर्कुलेशन पर असर पड़ता है। साथ ही इससे कई गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए अगर आप पार्लर जा रहे हैं, तो इन बातों पर जोर जरूर दें।

पार्लर जाकर स्किन केयर ट्रीटमेंट लेना सही है। लेकिन कई बार इसकी वजह से नुकसान होने की संभावना होती है। ऐसे में थोड़ा सतर्क होकर ब्यूटी ट्रीटमेंट लें।