नहाने के पानी में ये 5 चीज़ें मिलाने से मिलते हैं बहुत से फ़ायदे
लंबे समय की थकान को दूर करने के लिए बॉडी और माइंड को रिलैक्स करना ज़रूरी है। ये थकान आप बढ़िया तरीक़े से बाथ लेकर मिटा सकते हैं। इसके लिए नहाने के पानी में आप ऐसी कुछ चीजें मिला सकते हैं जो आपकी थकान पूरी तरह से मिटा देंगी और आप एकदम फ्रेश फील करेंगे।
Add 5 Things to Bath Water: हमेशा काम की भागदौड़ के चलते व्यस्तता के कारण हम ख़ुद को समय नहीं दे पाते हैं। लंबे समय की थकान को दूर करने के लिए बॉडी और माइंड को रिलैक्स करना ज़रूरी है। ये थकान आप बढ़िया तरीक़े से बाथ लेकर मिटा सकते हैं। इसके लिए नहाने के पानी में आप ऐसी कुछ चीजें मिला सकते हैं जो आपकी थकान पूरी तरह से मिटा देंगी और आप एकदम फ्रेश फील करेंगे। इससे हमें दूसरे बहुत से फ़ायदे भी मिलते हैं। जानते हैं वो कौन सी चीज़ें हैं-
पिपरमिंट ऑयल

पिपरमिंट ऑयल की कुछ बूंदे पानी में डालकर नहाने से आपकी थकान एकदम उतर जाएगी और आपकी बॉडी और माइंड रिलैक्स महसूस करेंगे। इस आयल से शरीर को ठंडक मिलती है। इसकी कम मात्रा में ही इसका इस्तेमाल करें। अपने एनाल्जेसिक गुण के कारण यह सिरदर्द और माइग्रेन दूर करने में भी सहायक होता है।
गुलाब जल

गर्मियों और मानसून के मौसम में पसीने की बदबू से राहत पाने के लिए आप नहाने के पानी में गुलाब जल मिला सकते हैं। इससे शरीर को ठंडक भी मिलेगी और अच्छी सी महक भी शरीर से आती रहेगी। इस पानी से नहाने से आपकी थकावट उतरेगी और तनाव भी बिलकुल ग़ायब हो जाती है। स्ट्रेस भी कम होगा। आप बाज़ार से गुलाब जल ख़रीद सकते हैं या फिर 5 से 6 गुलाब को पानी में उबालकर इसका पानी भी बना सकते हैं। गुलाब की पत्तियाँ भी पानी में डाल सकते हैं। रात को सोने के पहले इस पानी से नहाने से आपको नींद भी अच्छी आएगी।
हल्दी

एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण हल्दी के सेहत के लिए बहुत फ़ायदे हैं। इसको पानी में डालकर नहाने से हम नकारात्मक विचारों से दूर होते हैं और हमारे अंदर पॉज़िटिविटी आती है। नहाने के पानी में पिसी हुई हल्दी लगभग 15 मिनट तक डालकर छोड़ दें। पानी के हल्का पीला हो जाने पर इससे नहा लें और फिर एक बार सादा जल भी डाल लें, जिससे त्वचा पर पीलापन नहीं दिखायी दे।
नीम का तेल

गुनगुने पानी में नीम का तेल डालकर नहाने शरीर की पूरी थकान भी दूर हो जाती है और इससे स्किन को कई तरह के फ़ायदे मिलते हैं। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल गुण स्किन को अंदर से क्लीन करके पोर्स को ओपन करने में मदद करते हैं, जिससे त्वचा की बहुत सी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
चंदन

चंदन मन को शांति तो देता ही है, शरीर की थकान भी मिटाता है। इससे तनाव दूर होता है और हम अपने कामों पर ज्यादा ध्यान केन्द्रित कर पाते हैं। यह हमें पॉजिटिव एनर्जी प्रदान करता है। गुनगुने पानी में चंदन के एसेंशियल ऑयल की बूँदे डालें और उससे नहा लें।
तो आप भी अब से नहाने के पानी में इन चीज़ों को डालकर उस पानी से नहाकर ज़रूर देखें।
