काले, लंबे, घने और स्ट्रेट बाल लगभग हर लड़की का सपना होते हैं। लेकिन आजकल ये सपना आसपास एनवायरनमेंट में बढ़ते प्रदूषण, खराब या स्ट्रेसफुल लाइफस्टाइल और खानपान की कमी के चलते अधूरा रह जाता है। इसीलिए अधिकतर महिलाएं नेचुरल चीजों को छोड़कर आर्टिफिशियल तरीके से बालों को स्ट्रेट करवाती नजर आती हैं। इस प्रोसेस में कई हानिकारक केमिकल्स मौजूद होने के कारण बाल कुछ ही समय में रूखे, बेजान और डैमेज नजर आ सकते हैं। ऐसे में स्ट्रेट बालों की चाह रखने वाले लोग मुल्तानी मिट्टी जैसी नेचुरल और सुरक्षित रेमेडी की सहायता ले सकते हैं। जिसके इस्तेमाल से बाल स्ट्रेट होने के साथ-साथ लंबे, घने और मजबूत बनते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं,
बालों के लिए मुल्तानी मिट्टी के शानदार फायदे

- मुल्तानी मिट्टी बालों को मजबूती और पोषण प्रदान करने के साथ नेचुरली स्ट्रेट करने का सबसे किफायती और आसान उपाय है।
- मुल्तानी मिट्टी कई बेहद फायदेमंद मिनिरल्स से भरपूर होती है, जो बालों से गंदगी और डेंड्रफ को निकालने में लाभदायक है।
- बालों में नियमित मुल्तानी मिट्टी का पैक अप्लाई करने से बाल झड़ने जैसी गंभीर समस्या कम होती है और बाल लंबे, घने और मजबूत बनते हैं।
- मुल्तानी मिट्टी बालों को डीपली कंडीशन करने में सहायक है और इससे बालों को जरूरी हाइड्रेशन मिलता है, जिससे स्कैल्प और बाल दोनो हेल्दी रहते हैं।
मुल्तानी मिट्टी से ऐसे करें बालों को नेचुरली स्ट्रेट

बालों को घर पर आसान और नेचुरल तरीके से स्ट्रेट करने के लिए मुल्तानी मिट्टी सबसे बेस्ट, किफायती और सुरक्षित ऑप्शन होती है। आइए मुल्तानी मिट्टी से बालों को स्ट्रेट करने के लिए बेहद आसान टिप्स जानते हैं।
मुल्तानी मिट्टी और अंडे से तैयार करें हेयर पैक

मुल्तानी मिट्टी और अंडा दोनों बालों के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं। इसके लिए आपको 1 कप मुल्तानी मिट्टी पाउडर और 2 से 3 अंडे चाहिए।
हेयर पैक बनाने की विधि
मुल्तानी मिट्टी और अंडे का हेयर पैक बनाने के लिए एक बर्तन में आधा कप मुल्तानी मिट्टी पाउडर और अंडे का केवल सफेद भाग डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
मुल्तानी मिट्टी और अंडे के हेयर पैक को बालों पर अच्छे से अप्लाई करें और लगभग 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। 20 मिनट बाद बालों को हल्के गुनगुने पानी से धोकर साफ कर लें।
इस हेयर पैक को 8 से 10 दिन में एक बार जरूर अप्लाई करें और आपको पहले ही इस्तेमाल में फर्क नजर आ सकता है। अंडे से बाल नेचुरली स्मूद और खूबसूरत नजर आते हैं और मुल्तानी मिट्टी से बाल चमकदार और स्ट्रेट बनते हैं।
पांच पेरेंटिंग राज जो आपके बच्चे के व्यवहार में लाएंगे सुधार
चावल का आटा और मुल्तानी मिट्टी से तैयार करें हेयर पैक

मुल्तानी मिट्टी के साथ-साथ चावल का आटा भी बालों को नेचुरली स्ट्रेट करने में काफी फायदेमंद होता है। इस हेयर पैक के लिए आपको आधा कप महीन पीसा हुआ चावल का आटा, 3 अंडे और आधा कप मुल्तानी मिट्टी पाउडर चाहिए।
हेयर पैक बनाने की विधि
मुल्तानी मिट्टी से हेयर स्ट्रेटनिंग पैक बनाने के लिए एक बर्तन में लगभग आधा कप मुल्तानी मिट्टी पाउडर के साथ 5 से 6 बड़े चम्मच चावल का आटा मिला लें। मुल्तानी मिट्टी और चावल के आटे के मिक्सचर में अंडे और 2 चम्मच दही डालकर अच्छे से फेंटे और हेयर पैक तैयार करें। हेयर पैक तैयार करने के बाद उसे बालों की लेंथ और स्कैल्प पर अच्छे से अप्लाई करें और कंघी करते हुए बालों को सीधा कर लें।
बालों में कंघी करने के लगभग 15 से 20 मिनट बाद बालों को हल्के गुनगुने पानी से साफ कर लें।
ये हेयर पैक बालों को नेचुरली स्ट्रेट करने के साथ साथ हेल्दी बनाने में भी कारगर है।
बालों को घर पर नेचुरली स्ट्रेट करने के लिए मुल्तानी मिट्टी हेयर पैक का इस्तेमाल हफ्ते में कम से कम एक बार जरूर करना चाहिए। इससे बाल स्ट्रेट होने के साथ-साथ लंबे, घने और मजबूत बनते हैं।
