20 Skincare Companions That Will Give You a Glow This Winter
20 Skincare Companions That Will Give You a Glow This Winter

Winter Skincare Essentials: दिसंबर के महीने में अच्छी-खासी ठंड पड़ जाती है, इस समय आपको चाहिए विंटर देखभाल। इसके लिए निम्नलिखित विंटर स्किनकेयर प्रोडक्ट को अपनी रुटीन में शामिल कर सकती हैं।

यह 5 फेस मॉइस्चराइजर आपकी रूखी त्वचा मुलायम व नर्म बनाते हैं।

मिनिमलिस्ट 5′ मारुला ऑयल फेस मॉइस्चराइजर

यह मॉइस्चराइजर ड्राई और ड्राई-कॉम्बिनेशन स्किन के लिए बेहतरीन माना जाता है। इसमें मौजूद 5′ मारुला ऑइल, हायलूरोनिक एसिड और विटामिन एफ व ई त्वचा को गहराई से नमी देते हैं और उसे मुलायम बनाते हैं। इसके 50 ग्राम पैक की कीमत है 284 रुपये।

सेटाफिल मॉइस्चराइजिंग क्रीम

सेटाफिल की यह क्रीम बहुत ड्राई और सेंसिटिव स्किन के लिए सबसे भरोसेमंद विकल्पों में से एक है। इसका हाइड्रेटिंग फॉर्मूला त्वचा को सर्दियों की रूखाई, जलन और फ्लेकीनेस से बचाता है और
लंबे समय तक स्मूदनेस बनाए रखता है। इसके 80 से 100 ग्राम पैक की कीमत है 535 रुपये।

एक्वालॉजिका रेडियंस ऑयल-फ्री मॉइस्चराइजर

यह मॉइस्चराइजर उन लोगों के लिए आदर्श है जिन्हें हल्का, नॉन-ग्रीसी और ऑयल-फ्री हाइड्रेशन चाहिए। वॉटरमेलन और नायसिनामाइड का संयोजन इसे गर्मी, मॉनसून और ऑयली या कॉम्बिनेशन स्किन के लिए परफेक्ट बनाता है। इसकी कीमत है 351 रुपये।

नेट हैबिट फ्लैक्स वॉलनट विट-ईसी ओमेगा व्हीह्रश्वड मलाई फेस क्रीम

यह मॉइस्चराइजर 35+ उम्र की त्वचा को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जहां स्किन को अतिरिक्त नमी, पोषण और लचक की जरूरत होती है। फ्लैक्स, अखरोट, दूध/मलाई और विटामिन्स का मिश्रण त्वचा को गहराई से पोषण देता है और पूरे दिन मुलायम व ग्लोइंग रखता है। इसकी कीमत
है 301 से 424 रुपये।

मामाअर्थ बीटरूट हाइड्राफुल लाइट मॉइस्चराइजिंग क्रीम

यह क्रीम उन लोगों के लिए तैयार की गई है जो हल्की, नॉन-हेवी और रोजमर्रा की मॉइस्चराइजिंग क्रीम चाहते हैं। बीटरूट एक्सट्रैक्ट इसमें त्वचा को ताजगी और हल्की नमी देता है, जिससे स्किन
इसे आसानी से अपना सकती है। पैक अनुसार कीमत है 395 से 449।

lip balm
lip balm

होठों को बा्र इटनिगं करने और रिपयेर के लिए चुने 5 तरह के लिप बाम।

केमिस्ट एट प्ले फटे होंठों को चमकदार और ठीक करता है बाम एसपीएफ-50

यह लिप बाम उन लोगों के लिए अच्छा है जिनके होंठ बहुत सूखे, फटे या धूप-तैन रहते हैं। एसपीएफ-50 प्रोफेशनल ग्रेड की सन सुरक्षा देता है।

डॉट एंड की बैरियर रिपेयर हाइड्रेटिंग लिप बाम एसपीएफ-50

यह बाम हायल्यूरोनिक एसिड, सेरामाइड्स और पेप्टाइड्स के साथ बनाया गया है, जो होंठों की प्राकृतिक बैरियर को मजबूत करता है। एसपीएफ-50 पीए+++ सुरक्षा भी देता है।

लेनीज लिप ग्लोवी बाम

अगर आप होंठों को हल्का ग्लो व प्राकृतिक शाइन देना चाहते हैं, तो यह बाम अच्छा विकल्प
है। यह रोजमर्रा इस्तेमाल के लिए उपयुक्त है- अगर आपकी लिप्स सौम्य से सूखी हों या आप
सिर्फ हल्की नमी व स्मार्ट लुक चाहते हों।

विशकेयर टिंटेड सेरामाइड लिप बाम एसपीएफ- 50 पीए+++

यह बाम उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो मॉइस्चराइजेशन के साथ हल्का टिंट और सन-प्रोटेक्शन चाहते हैं। सेरामाइड्स होंठों को हेल्दी और कोमल बनाते हैं, और एसपीएफ-50 उन्हें यूवी किरणों से बचाता है। साथ में हल्का रंग व शाइन भी देता है।

हाइफन विटामिन-इन्फ्यूज्ड पेप्टाइड लिप बाम

यह बाम उन लोगों के लिए है जो रोजमर्रा के इस्तेमाल में होंठों को हल्की नमी व पोषण देना चाहते हैं। इसमें विटामिन्स और पेप्टाइड्स होते हैं, जो होंठों को नरम और स्वस्थ बनाते हैं।

lotion pour le corps
lotion pour le corps

हम आपके लिए 5 ऐसे बॉडी लोशन लेकर आए हैं, जो अलग-अलग पसंद और बजट के हिसाब से परफेक्ट बैठते हैं।

निविया नॉरिशिंग बॉडी मिल्क

निविया नॉरिशिंग बॉडी मिल्क की लगभग 570 रुपये की कीमत में मिलने वाला यह लोशन बादाम तेल, विटामिन ई और हायल्यूरॉनिक एसिड से भरपूर है। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह बहुत ड्राई स्किन को भी गहराई से मॉइस्चराइज करता है और लंबे समय तक नमी बनाए रखता
है। ठंड के मौसम में यह सच में स्किन को रेशमी और हेल्दी बनाए रखता है।

वेसलीन इंटेंसिव केयर डीप रिस्टोर बॉडी लोशन

यह लोशन लगभग 375 रुपये की कीमत में यह लोशन रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए एकदम परफेक्ट है। इसमें मौजूद सेरामाइड्स और मॉइस्चर लॉक तकनीक स्किन को दिनभर नरम
बनाए रखती है। यह फटी, रूखी और लाइन्स वाली त्वचा को रिपेयर करने में काफी असरदार साबित होता है।

एम-कैफीन स्वीट एस्केप परफ्यूम बॉडी लोशन

अगर आप मॉइस्चराइजेशन के साथ खुशबू भी पसंद करती हैं, तो एम-कैफीन स्वीट एस्केप
परफ्यूम बॉडी लोशन एक बढ़िया विकल्प है। लगभग 499 रुपये में मिलने वाला यह लोशन
नियासिनमाइड और कोकोआ बटर से भरपूर है, जो स्किन को नमी देने के साथ थोड़ी ग्लो भी
लौटाता है।

प्लम बॉडीलविन हेजलनट एक्लेयर बॉडी लोशन

प्लम बॉडीलविन हेजलनट एक्लेयर बॉडी लोशन कोकोआ बटर और विटामिन बी5 से रिच है, जो स्किन को नरमी, पोषण और हल्का-सा चमकदार टच देता है। इसकी हे जलनट-चॉकलेट जैसी खुशबू बेहद यूनिक है, हालांकि कुछ लोगों को यह थोड़ी मीठी लग सकती है। इसकी कीमत 371 रुपये है।

बाथ ऐंड बॉडी वर्क्स अ थाउजेंड विशेज बॉडी लोशन

बाथ एंड बॉडी वर्क्स ए थाउजेंड विशेज बॉडी लोशन के 236 एमएल की कीमत लगभग 799 रुपये है और इसकी सबसे बड़ी खूबी है इसकी अद्भुत और लंबे समय तक टिकने वाली खुशबू। मॉइस्चराइजेशन भी अच्छा है और त्वचा तुरंत नरम व सुगंधित महसूस होती है।

Hand and Foot Cream
Hand and Foot Cream

सर्दियों में हाथ-पैर को अतिरिक्त देखभाल देने के लिए हम लेकर आए हैं 5 बेस्ट हैंड और फुट क्रीम, जो रखेंगे आपकी स्किन मुलायम, नर्म और पूरी तरह पोषित।

टीएनडब्ल्यू द नैचरल वाश हैंड एंड फुट क्रीम

यह क्रीम नार्मल-ड्राई दोनों प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है, क्योंकि यह मॉरोकन ऑइल, कोकोआ बटर, शीया बटर, नारियल व अन्य पौष्टिक तेलों से समृद्ध है। इसे लगाते ही हाथ-पैर नरम व मुलायम महसूस होते हैं, नमी अच्छी तरह लॉक होती है और क्रीम बहुत ज्यादा चिपचिपी नहीं होती अर्थात् रोज उपयोग के लिए सही है। इसके 50 ग्राम पैक की कीमत 279 है।

केमिस्ट एट प्ले फुट क्रीम (क्रैक्ड हील्स के लिए)

अगर आपके पैरों की एड़ियां फटी, खुरदरी या बहुत सूखी होती हैं, तो यह क्रीम वरदान साबित हो सकती है। इसमें 10′ युरा और मॉइस्चराइजिंग तत्व होते हैं जो 24 घंटे तक नमी बनाए रखने का दावा
करते हैं। इसके 50 ग्राम पैक की कीमत 275 रुपये है।

ग्लैमवेदा हैंड एंड फुट मसाज क्रीम

यह क्रीम हल्की है, इसलिए उन लोगों के लिए अच्छा है जिन्हें गाढ़ी क्रीम की बजाय हल्की व जल्दी अवशोषित होने वाली क्रीम चाहिए। रोजमर्रा में इस्तेमाल करने हेतु यह मुफीद है- हाथ और पैरों को
मॉइस्चराइज करती है, मसाज के बाद त्वचा नरम महसूस होती है। हालांकि, यदि आपकी त्वचा बहुत
शुष्क या फटी हुई है, तो हो सकता है कि यह पर्याप्त नजर न आए। इसकी कीमत 140 रुपये है।

अरोमा मैजिक डे एंड नाइट क्रीम कॉम्बो

अगर आपको हल्की क्रीम चाहिए जो हाथ-पैर और बॉडी दोनों पर इस्तेमाल हो सके, तो आप इसका चयन कर सकते हैं। दिन रात मॉइस्चराइजेशन व कोमल त्वचा के लिए यह काम आ सकती है। सुगंध व हर्बल तत्व प्राकृतिक लगते हैं और क्रीम कुछ तीव्रता या रिचनेस चाहने वाले लोगों के लिए ठीक है। इसकी कीमत 514 रुपये है।

वादी हर्बल्स लौंग व चंदन फुट क्रीम

यह क्रीम पैरों के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई है- लौंग व चंदन के तेलों के कारण इसके एंटीसेह्रिश्वटक गुण भी हैं। अगर पैरों की त्वचा खुरदरी, कठोर या फटी हो, यह क्रीम मसाज करके लगाने पर राहत देती है और पैरों को नरम बनाती है। हल्की सुगंध में आराम मिलता है, लेकिन पैकिंग छोटी है। इसकी कीमत 68 से 75 रुपये है।