Glowing Face Pack benefits for skin
Glowing Face Pack benefits for skin Credit: Istock

इस विंटर अगर आप भी बनने जा रही हैं दुल्हन, तो इन फेस पैक से लाए चेहरे पर निखार: Winter DIY Face Packs

आप भी अगर अपने चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो लाना चाहती हैं, तो घर पर कुछ होममेड फेस पैक बनाकर अपने चेहरे पर लगा सकती हैं, जो आपको एक अलग निखार देगा।

Winter DIY Face Packs: हर महिला शादी के दिन सुंदर दिखना चाहती हैं। यदि आपकी भी कुछ दिन में शादी होने वाली है और आप भी अगर अपने चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो लाना चाहती हैं, तो घर पर कुछ होममेड फेस पैक बनाकर अपने चेहरे पर लगा सकती हैं, जो आपको एक अलग निखार देगा।

Also read: अपनी शादी में खुद कर रही हैं मेकअप, तो इन बातों का ध्यान रखें: Bridal Makeup Tips

बेसन के साथ भूलकर भी न मिलाएं ये 3 चीजें, वरना खराब हो सकती है स्किन: Besan Face Pack
Besan Face Pack

बेसन हमारे चेहरे के लिए कितना फायदेमंद है, यह बात किसी से छुपी हुई नहीं है। ऐसे में आप एक बाउल में दो चम्मच बेसन, एक चम्मच हल्दी और चार बूंद गुलाब जल लें और इस फेस पैक को अपने चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाकर रहने दे। जब यह फेस पैक सुख जाए, तो ठंडे पानी से अपना चेहरा अच्छी तरह से साफ कर ले और इसके बाद कोई अच्छे कंपनी का मॉइश्चराइजर लगा लें। आपको यह फेस पैक हफ्ते में तीन बार लगाना है, तभी फर्क महसूस होगा।

एलोवेरा विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। ये त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है। आप सबसे पहले एलोवेरा को मिक्सर ग्राइंडर में पीस ले और उसमें नींबू का रस और हल्दी मिला लें। इस फेस पैक को अपने चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो ले। आपको यह फेस पैक हफ्ते में तीन बार लगाना है। यह आपके चेहरे से सभी झाइयों को हटा देगा।

Honey
Honey and milk face pack for bride

चेहरे पर इंस्टेंट निखार लाने के लिए आप दूध और शहद का फेस पैक लगा सकती हैं। इसे बनाने के लिए एक बाउल में ठंडा दूध और शहद मिलाएं और अपने चेहरे पर तकरीबन आधा घंटा लगाकर रहने दे। जब चेहरा अच्छी तरह से सुख जाए, तो ठंडे पानी से चेहरा साफ कर लीजिए। ये आपके चेहरे से पिंपल और झाइयों को निकालने से रोकता है।

जिन भी महिलाओं की स्किन ऑयली है, उनके लिए ग्रीन टी फेस पैक बेहतर विकल्प है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक चम्मच ग्रीन टी ले, पिसी हुई एक चम्मच ब्राउन शुगर ले और एक चम्मच मलाई ले। इन चीजों को बर्तन में अच्छी तरह से मिक्स कर लें और अपने चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाकर रहने दे। जब फेस पैक सुख जाए तो अपने हाथों से मसाज करते हुए इसे ठंडे पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे की डेड स्किन निकल जाती है।

tulsi
Tulsi and neem face pack

नीम और तुलसी का फेस पैक हमारे चेहरे के लिए काफी फायदेमंद है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप तुलसी और नीम के पत्ते को अच्छी तरह से साफ कर लें और मिक्सर ग्राइंडर में पीस ले। इसके बाद आप इसे एक बर्तन में निकालें और उसमें दो बूंद गुलाब जल का मिलाएं और अपने चेहरे पर आधे घंटे के लिए लगा ले। जब पेस्ट अच्छी तरह से सुख जाए, तो ठंडा पानी से चेहरा धो लें। आपको यह फेस पैक हफ्ते में तीन बार लगाना है।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...