Hair Removal Tips
Remove Hair In Teenage Credit: Istock

Hair Removal Tips: टीनेज में शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं जिसमें आवाज का भारी होना, पिंपल्‍स निकलना, चेहरे और हाथों पर अनचाहे बालों का उगना सामान्‍य है। शरीर में दिखने वाले अनचाहे बाल आपकी पर्सनेलिटी को प्रभावित कर सकते हैं। यही वजह है कि टीनेज लड़कियां फैशन के चलते गलत तरीके से अपने शरीर के अनचाहे बालों को वैक्‍स या हेयर रिमूवल क्रीम से हटाने का प्रयास करती हैं। टीनेज में बच्‍चों की स्किन बेहद नाजुक और संवेदनशील होती है गलत प्रोडक्‍ट और तरीके से चीजों का इस्‍तेमाल करने से रैशेज, पिंपल्‍स और एलर्जी जैसी समस्‍याएं हो सकती हैं। टीनेज में की गई गलतियां कई बार परेशानी का कारण बन जाती हैं इसलिए इस उम्र में सही जानकारी हासिल करना बेहद जरूरी होता है। टीनेज में बालों को हटाने का क्‍या है सही तरीका चलिए जानते हैं इसके बारे में।  

किस उम्र में करना चाहिए हेयर रिमूव

Hair Removal Tips
At what age should hair removal be done

टीनेज में लड़कियां अपने लुक को लेकर अधिक सजग होती हैं। हालांकि हेयर रिमूवल का कोई पर्टिकुलर टाइम नहीं होता। ये बच्‍चे की हेयर ग्रोथ पर डिपेंड करता है कि वह बालों को कब हटाए। जब अनचाहे बाल देखने में गंदे लगने लगें या आपकी पर्सनेलिटी को खराब करने लगें तो उसे हटाया जा सकता है। सामान्‍यतौर पर 13 वर्ष तक की लड़कियों को हेयर रिमूवल क्रीम और रेजर का प्रयोग सोच-समझकर करना चाहिए।

टीनेज में हेयर रिमूवल का क्‍या है सही तरीका

hair removal
What is the right way to do hair removal in teens

स्किन को स्‍मूथ और ग्‍लोइंग बनाने के लिए समय-समय पर हेयर्स को रिमूव करना आवश्‍यक होता है। इसके लिए महिलाएं कई अलग-अलग तरीके अपनाती हैं। कुछ रेजर का इस्‍तेमाल करती हैं तो कुछ हेयर रिमूवल क्रीम का चुनाव करती हैं। लेकिन टीनेज में बालों को हटाने के लिए कौन सा तरीका बेस्‍ट हो सकता है, ये आपके बॉडी पार्ट्स और ग्रोथ पर डिपेंड करता है।

अपर लिप्‍स और आइब्रो: होठों के ऊपर यानी अपर लिप्‍स के बाल हटाने के लिए थ्रेडिंग बेस्‍ट तरीका होता है। इससे बालों की ग्रोथ रोकने में मदद मिलती है।

अंडरआर्म्‍स: अंडरआर्म्‍स के बाल सॉफ्ट और सीधे होते हैं। इन्‍हें हटाने के लिए एक्‍सपर्ट वैक्‍सीन करने की सलाह देते हैं। इससे अंडरआर्म्‍स साफ और सॉफ्ट बना रहता है।

हाथ और पैर: हाथ और पैरों के बाल अन्‍य बालों की अपेक्षा मोटे और हार्ड होते हैं। जिन्‍हें हटाने के लिए वैक्‍स या रेजर का चुनाव किया जा सकता है। खासकर टीनेज में रेजर स्किन के लिए हार्श नहीं होता। 

बिकनी एरिया: टीनेज में बिकनी एरिया की सफाई करना इतना आवश्‍यक नहीं होता। लेकिन यदि आप स्‍वीमिंग करने जा रहे हैं या शॉर्ट ड्रेसेस पहनते हैं तो बिकनी एरिया को साफ रखना जरूरी हो जाता है। बिकनी एरिया को साफ करने के लिए कैंची या ट्रिमर का उपयोग किया जा सकता है।

फेशियल हेयर: टीनेज में स्किन बेहद संवेदनशील होती है। खासकर चेहरे की स्किन पर अधिक एक्‍सपेरिमेंट नहीं करना चाहिए। इस उम्र में बच्‍चों को फेशियल हेयर्स को हटाने से बचना चाहिए। यदि चेहरे पर अधिक बाल हैं तो हेयर मास्‍क या उबटन से हटाने का प्रयास किया जा सकता है।