Overview:
इंटरनेशनल फेस फिटनेस कोच एना बी ने पिछले दिनों अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके 'शुगर फेस' के बारे में लोगों को जानकारी दी। एना फेशियल एक्सरसाइज और फेस योगा के जरिए लोगों के चेहरे को निखारना में पिछले 15 साल से जुटी हैं।
What is Sugar Face: कुछ लोगों का चेहरा कम उम्र में भी डल सा नजर आता है। चेहरे की चमक गायब हो जाती है और झुर्रियां, फाइन लाइन्स से चेहरा भरा हुआ नजर आता है। अगर आप भी ऐसी ही परेशानी का सामना कर रहे हैं तो हो सकता है कि आप ‘शुगर फेस’ की शिकार हों। शुगर फेस कोई उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह एक बड़ी समस्या है, जिसके बारे में अधिकांश लोगों को जानकारी ही नहीं है।
फेस फिटनेस कोच ने कहा ये

इंटरनेशनल फेस फिटनेस कोच एना बी ने पिछले दिनों अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके ‘शुगर फेस’ के बारे में लोगों को जानकारी दी। एना फेशियल एक्सरसाइज और फेस योगा के जरिए लोगों के चेहरे को निखारना में पिछले 15 साल से जुटी हैं। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन भी उन्हें फॉलो करते हैं। एना ने बताया कि चीनी आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करने के अलावा और भी बहुत कुछ कर सकती है। यह चेहरे की चमक या यूं कहें कि जवानी छीन सकती है।
ऐसे पहचानें शुगर फेस के लक्षण
एना ने बताया कि बहुत ज्यादा चीनी के सेवन से शरीर पर अंदर से असर होने लगता है। इससे चेहरे पर निशान होने लगते हैं। कुछ लक्षण देखकर यह पता लगा सकते हैं कि आप भी शुगर फेस की समस्या से पीड़ित हैं या नहीं।
1. चेहरे पर बार-बार सूजन आना।
2. स्किन की रंगत गायब हो जाना।
3. चेहरा बेजान नजर आना।
4. कम उम्र में झुर्रियां और फाइन लाइंस।
5. लगातार मुंहासे होना।
6. स्किन ढीली होना।
7. चेहरे पर बहुत ज्यादा रोम छिद्र दिखना।
इसलिए चेहरे पर असर करती है चीनी
एना ने बताया कि चीनी स्किन की संरचना को डैमेज कर देती है। जिसका असर चेहरे पर साफ नजर आता है। चेहरा बेजान दिखता है। त्वचा ढीली होने लगती है। इससे त्वचा में कोलेजन का उत्पादन प्रभावित होता है। त्वचा की उम्र तेजी से बढ़ने लगती है। जब आप ज्यादा चीनी का सेवन करते हैं तो यह त्वचा में रक्त के प्रवाह को भी बाधित करती है। इससे चेहरे पर सूजन नजर आने लगती है।
ऐसे मुक्ति पाएं शुगर फेस से
अगर आप भी शुगर फेस से मुक्ति पाना चाहते हैं तो सबसे पहले अपनी डाइट से शुगर को दूर कर दें। आपकी स्किन खुद-ब-खुद अच्छी होने लगेगी। इसी के साथ नियमित रूप से फेस फिटनेस एक्सरसाइज करें। इनसे चेहरे पर नेचुरल चमक आती है। रक्त संचार बढ़ता है, जिससे सूजन कम होती है। साथ ही कोलेजन का उत्पादन बढ़ने से स्किन अपने आप टाइट होने लगती है। आपको एक महीने में ही इसका असर नजर आने लगेगा।
नियमित करें ये तीन एक्सरसाइज
पोस्ट में एना ने तीन आसान फेस एक्सरसाइज भी बताई हैं। इनकी मदद से आप आसानी से शुगर फेस के असर को कम कर सकते हैं। तीनों एक्सरसाइज को 10-10 सेकंड के लिए करना है। पहली एक्सरसाइज में आप दोनों आइब्रो को अंगुली से ऊंचा करें। फिर आंखों को ब्लिंक करें। दूसरी में, चेहरे को खींचते हुए मुंह को गोल करें और सांस को अंदर व बाहर छोड़े। अंगुलियों को नाक के पास रखें और नाक को सिकोड़ें। तीसरी एक्सरसाइज के लिए चेहरे को खींचकर सांस अंदर लें और जीभ को ऊपर तालू पर छुएं। इससे भी फायदा होगा।
