11 Lines reduce
11 Lines reduce

आंखों के बीच 11 लाइन्स को इस तरह करें कम, तुरंत दिखेगा रिजल्ट

Reduce 11 Lines : आंखों के बीच की 11 लाइन्स या ग्लैबेलर लाइन्स अक्सर तनाव, चेहरे की अभिव्यक्ति या उम्र बढ़ने के कारण बनती हैं। इन्हें कम करने के लिए आप कुछ आसान से तरीके आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

11 Lines Reduce: आंखों के बीच बनीं 11 लाइन्स, जिन्हें ग्लैबेलर लाइन्स या फ्राउन लाइन्स भी कहा जाता है, चेहरे पर झुर्रियों का एक सामान्य संकेत हैं। ये लाइन्स उम्र बढ़ने, तनाव, और त्वचा की लोच कम होने के कारण विकसित होती हैं। हालांकि इन्हें पूरी तरह खत्म करना मुश्किल हो सकता है, सही उपायों से इन्हें कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसे कम करने का सही तरीका क्या है?

चेहरे की मांसपेशियों को टोन करने के लिए एक्सरसाइज करें। अपनी दोनों भौहों के बीच उंगलियां रखें और हल्का दबाव डालते हुए मांसपेशियों को ऊपर की ओर उठाएं। इस प्रक्रिया को दिन में 5-10 बार दोहराएं। यह त्वचा की लोच बढ़ाने में मदद करता है और लाइन्स को कम कर सकता है।

11 Lines Reduce-Facial Exercise
Facial Exercise

हाइलूरोनिक एसिड युक्त सीरम त्वचा को गहराई से हाइड्रेट करता है और झुर्रियों को कम करता है। साथ ही आप अपने चेहरे पर सोने से पहले रेटिनॉल क्रीम लगाएं। रात में इसे चेहरे पर लगाने से नई कोशिकाओं का निर्माण होता है। इसके साथ ही मॉइस्चराइजर से त्वचा की ड्राइनेस कम होती है, जिससे लाइन्स हल्की दिखती हैं।

धूप के कारण त्वचा की उम्र तेजी से बढ़ती है। एसपीएफ 30 या उससे अधिक का सनस्क्रीन चेहरे की त्वचा को यूवी किरणों से बचाता है और लाइन्स को बढ़ने से रोकता है। कोशिश करें कि सनस्क्रीन को घर के अंदर भी इस्तेमाल करें।

तनाव और चेहरे के हाव-भाव बार-बार दोहराने से लाइन्स गहरी हो सकती हैं। योग और मेडिटेशन जैसे तनाव-निवारण उपाय अपनाएं। चेहरे को बार-बार सिकोड़ने से बचें।

Stress
Stress

रात में त्वचा की मरम्मत तेजी से होती है। एंटी-एजिंग क्रीम का उपयोग करें। सोने से पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ करें। कोलाजेन, युक्त खाद्य पदार्थ (जैसे गाजर, शकरकंद, और हरी सब्जियां) त्वचा की लोच को बढ़ाते हैं। दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं। एंटीऑक्सीडेंट युक्त फल जैसे बेरीज़ और नट्स का सेवन करें।

अगर घरेलू उपाय से राहत न मिले, तो आप प्रोफेशनल ट्रीटमेंट पर विचार कर सकते हैं। बोटॉक्स, मांसपेशियों को आराम देकर लाइन्स को अस्थायी रूप से कम करता है। डर्मल फिलर्स, त्वचा में वॉल्यूम जोड़ने के लिए।

पेट के बल सोने से चेहरे पर लाइन्स बन सकती हैं। हमेशा पीठ के बल सोने की आदत डालें। इससे 11 लाइन्स कम होते हैं।

Sleep Position
Sleep Position

आंखों के बीच की 11 लाइन्स को कम करने के लिए नियमित देखभाल और सही आदतें जरूरी हैं। फेस योगा, स्किनकेयर प्रोडक्ट्स, और हेल्दी डाइट के साथ धैर्य रखें। अगर आप इन टिप्स को अपनाते हैं, तो जल्द ही आपको सकारात्मक बदलाव दिखने लगेंगे।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...