तरबूज के इन फेस मास्क से गर्मियों में त्वचा संबंधी समस्याओं को करें दूर: Watermelon Face Mask
Watermelon Face Masks

Watermelon Face Mask: गर्मी के मौसम में मीठा-रसीला लाल रंग के तरबूज का सेवन हमारे शरीर को तरोताजा करता है। इसमें मौजूद पोषक और एंटीऑक्सीडेंट तत्व न केवल शरीर को विभिन्न बीमारियों से दूर रखने में मददगार हैं, बल्कि त्वचा सबंधी समस्याओं के लिए भी गुणकारी हैं। इसके पल्प या रस से बने कुछ आसान घरेलू फेसपैक न सिर्फ आपकी त्वचा को ग्लोइंग बनाते हैं, बल्कि त्वचा के कई विकारों जैसे झुर्रियां, काले घेरे, मुंहासे, दाने जैसी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाते हैं। तरबूज से बने फेसपैक से धूप के कारण त्वचा पर होने वाले सनबर्न, टैनिंग, ड्राइनेस और दाग धब्बे को भी ठीक किया जा सकता है। आइए जानें तरबूज से तैयार होममेड फेस मास्क और इनके इस्तेमाल के तरीकों के बारे में।

तरबूज और खीरे का फेस मास्क

Watermelon Face Mask
Watermelon Face Mask at Home

सामग्री- तरबूज का रस- 2-3 चम्मच, खीरे का रस- 2 चम्मच
विधि- तरबूज के बीज निकाल कर कद्दूकस करके जूस निकालें। खीरे को भी कद्दूकस करें। निचोड़ कर रस निकाल लें। एक कटोरी में दोनों का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
कैसे लगाएं- तैयार मिश्रण को चेहरे, गर्दन और हाथों पर लगाएं। 15-20 मिनट सूखने दें, फिर ठंडे पानी से धो लें।

तरबूज और दही का फेस मास्क

सामग्री- तरबूज का जूस- 2 चम्मच, दही- दो छोटे चम्मच
विधि- तरबूज को कद्दूकस करके कटोरी में जूस निकाल लें। इसमें दही अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें।
कैसे लगाएं- तैयार पेस्ट चेहरे, गर्दन, हाथों पर लगाएं। 15-20 मिनट सूखने दें, फिर ठंडे पानी से धो लें।

तरबूज और दूध का फेस मास्क

Watermelon-Milk Face Mask

सामग्री- कद्दूकस किया तरबूज- 2 चम्मच, कच्चा दूध- दो छोटे चम्मच
विधि- तरबूज को कद्दूकस करके एक कटोरी में डालें। इसमें दूध डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
कैसे लगाएं- तैयार पेस्ट चेहरे, गर्दन और हाथों पर लगाएं। तकरीबन आधा घंटा सूखने दें, फिर ठंडे पानी से धो लें।

नींबू और तरबूज का फेस मास्क

सामग्री- कद्दूकस किया तरबूज- 2 चम्मच, नींबू का रस- 6-7 बूंदें, शहद- 1 छोटा चम्मच
विधि- कटोरी में कद्दूकस किया तरबूज, शहद और नींबू का रस डालें। इन्हें अच्छी तरह मिलकार स्मूथ पेस्ट बना लें।
कैसे लगाएं- तैयार पेस्ट चेहरे, गर्दन, हाथों पर लगाएं। 20-25 मिनट तक सूखने दें, फिर ठंडे पानी से धो लें।

तरबूज, खीरा और दही का फेस मास्क

सामग्री- तरबूज़ का रस-2 चम्मच, खीरे का रस- 2 चम्मच, गाढ़ा दही-1 चम्मच, मिल्क पाउडर- 1 चम्मच
विधि- एक कटोरी में तरबूज और खीरे का रस मिलाएं। अब इसमें दही और मिल्क पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
विधि- इस पैक को त्वचा और गर्दन पर लगायें। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से इसे साफ कर लें।

तरबूज और एवोकाडो का फेस मास्क

सामग्री- कद्दूकस किया तरबूज-1 चम्मच, एवोकाडो का पल्प-1 चम्मच
विधि- कटोरी में तरबूज और एवोकाडो को अच्छी तरह मिलाकर स्मूथ पेस्ट बना लें।
कैसे लगाएं- तैयार पेस्ट चेहरे, गर्दन, हाथों पर लगाएं। 20 मिनट तक सूखने दें, फिर ठंडे पानी से धो लें।

तरबूज और केले का फेस मास्क

Watermelon-Banana Face Mask

सामग्री- तरबूज का पल्प-1 चम्मच, मैश किया केला-1 चम्मच
विधि- तरबूज के बीज निकाल कर कटोरी में पीस कर पल्प बना लें। इसमें आधे केले को भी पीस लें और अच्छी तरह मिलाकर स्मूथ पेस्ट तैयार करें।
कैसे लगाएं- तैयार पेस्ट को चेहरे, गर्दन और हाथों पर लगाएं। 20-25 मिनट सूखने दें, फिर ठंडे पानी से धो लें।

तरबूज, शहद और बेसन का फेस मास्क

सामग्री- तरबूज का पल्प-2-3 चम्मच, शहद-1 चम्मच, बेसन-1 चम्मच, हल्दी-आधा चम्मच
विधि- कटोरी में तरबूज का पल्प डालें। इसमें शहद, हल्दी और बेसन डालकर अच्छी तरह मिलाएं। ध्यान रहे कि पेस्ट में गांठ न रह जाएं।
कैसे लगाएं- तैयार पेस्ट को चेहरे, गर्दन और हाथों पर लगाएं। 20-25 मिनट सूखने दें, फिर ठंडे पानी से धो लें।

तरबूज, मुलतानी मिट्टी और गुलाब जल का फेस मास्क

सामग्री- तरबूज का पल्प-2 चम्मच, मुलतानी मिट्टी-2 चम्मच, गुलाब जल- कुछ बूंदें
विधि- कटोरी में तरबूज का पल्प लें। इसमें मुलतानी मिट्टी और गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिलाएं। ध्यान रहे कि पेस्ट में गांठ न रह जाए
कैसे लगाएं- तैयार पेस्ट को चेहरे, गर्दन और हाथों पर लगाएं। 15-20 मिनट सूखने दें, फिर ठंडे पानी से धो लें।