बदलते मौसम में काली पड़ते होंठों को गुलाबी बनाए ये नुस्खा, घर पर ऐसे करें इस्तेमाल: Lip Care Remedy
Lip Care Remedy Credit: Istock

बदलते मौसम में काली पड़ते होंठों को गुलाबी बनाए ये नुस्खा, घर पर ऐसे करें इस्तेमाल

Lip Care : लिप्स की परेशानी को दूर करने के लिए आप कई तरह के नुस्खों को आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में विस्तार से-

Lip Care Remedy: चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए हम तरह-तरह के नुस्खों को आजमाते हैं, लेकिन लिप्स की खूबसूरती पर ध्यान नहीं देते हैं। ऐसे में धीरे-धीरे होंठों की चमक खोने लगती है। मुख्य रूप से बदलते मौसम की वजह से लिप्स काफी ज्यादा ड्राई और बेजान हो जाते हैं। ऐसे में लिप्स की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए हमें कुछ असरदार उपायों को आजमाना चाहिए।

अगर आप चाहते हैं कि आपके होंठों की चमक बरकरार रहे, तो इसके लिए आप कुछ असरदार उपायों का सहारा ले सकते हैं। हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे नुस्खे बताएंगे, जिससे आप अपने लिप्स को सॉफ्ट और गुलाबी बना सकते हैं। आइए जानते हैं होंठों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए क्या करें?

Also read : क्या आपके पैर की अंगूठे के बगल वाली उंगली भी बड़ी है? जानिए ऐसा हो तो क्या होता है: Astrology Tips

अपने काले होंठों की परेशानी को दूर करने के लिए आप चुकंदर का मास्क होठों पर लगाएं। चुकंदर का मास्क लगाने से लिप्स को गुलाबी बनाया जा सकता है। इसके लिए 1 चम्मच चुकंदर का रस लें, इसमें आधा चम्मच करीब फ्रेश मलाई डालकर इसे मिक्स करके गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इसे लिप्स पर लगाएं और करीब 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे आपका लिप्स गुलाबी और चमकदार नजर आएगा।

गुलाबी होंठों के लिए चीनी और शहद से बना लिप मास्क काफी फायदेमंद हो सकता है। इसका मिश्रण होंठों से डेड स्किन को बाहर कर सकता है। इसके लिए सबसे पहले आधा चम्मच करीब चीनी और 1 चम्मच करीब शहद लें। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करने के बाद इसे होठों पर लगाएं और करीब 5 मिनट के लिए अच्छे से स्क्रब करें। इससे पिग्मेंटेशन की परेशानी को कम किया जा सकता है। इससे आपके लिप्स गुलाबी नजर आएंगे। साथ ही होंठों की सॉफ्टनेस बढ़ सकती है।

गुलाबी होंठों के लिए हल्दी का प्रयोग करना काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए चुटकीभर हल्दी लें, इसमें थोड़ा सा मलाई मिक्स कर लें। इसके बाद इसे अपने लिप्स पर लगाकर 10 मिनट के लिए मसाज करें। इससे कुछ ही दिनों में आपके लिप्स गुलाबी नजर आ सकते हैं।

काले होंठों की समस्या को दूर करने के लिए आप कई तरह के नुस्खों को आजमा सकते हैं। हालांकि, अगर आपके लिप्स काफी ज्यादा खराब हो रहे हैं, तो ऐसे में आप एक बार एक्सपर्ट की मदद लें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...