बारिश और उमस में चिपचिपे बालों से राहत पाने के लिए कीवी के 3 हेयर मास्क का करें इस्तेमाल: Kiwi Hair Mask
बारिश के मौसम में हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप कीवी के इन हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते है।
Kiwi Hair Mask: बारिश का मौसम हर उम्र के लोगो को पसंद होता है। साथ ही इसमें नहाना तो ओर भी ज्यादा पसंद होता है। लेकिन बारिश के बाद जो वातावरण में उमस और नमी हो जाती है, जिसकी वजह से त्वचा और बाल काफी ज्यादा चिपचिपे हो जाते है। ऐसे में बालों में हर वक्त नमी बनी रहती है, जिसकी वजह से बाल टूटने लगते है। इसी वजह से बारिश के मौसम में हेयर फॉल की समस्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में महिलाओं को काफी ज्याद टेंशन होने लगती है। लेकिन इसके लिए अब आपको घबराने की जरूरत नही होती है। आज हम आपको कीवी हेयर मास्क के बारे में बताने वाले है, जो आपके हेयर फॉल की समस्या की दूर करने में मदद करेंगा, तो चलिए जानते है।
Also read: कर्ली हेयर में स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करते हुए इन टिप्स का रखें ध्यान
कीवी और एवोकाडो हेयर मास्क

सामग्री
- 2 पका हुआ कीवी
- 1 पा हुआ एवोकाडो
- 2 चम्मच शहद
बनाने का तरीका
- कीवी और एवोकाडो का हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में कीवी और एवोकाडो को ले लें।
- फिर इसे चम्मच की मदद से अच्छे से मैश कर लें।
- अब इसमें 2 चम्मच शहद डालकर मिलाएं
- इस तैयार हेयर मास्क को स्कैल्प और बालों पर अच्छे से अप्लाई कर लें।
- सूखने के बाद बालों को हमेशा की तरह धो लें।
- इसे हेयर मास्क से बारिश के मौसम में काफी हद तक हेयर फॉल की समस्या में राहत मिल सकती है।
कीवी और केले का हेयर मास्क
सामग्री
- 1 कप पका हुआ कीवी
- 1 कप पका हुआ केला
- 2 चम्मच शहद
बनाने का तरीका
- हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में केला और कीवी को चम्मच की मदद से मैश कर लें।
- जब ये अच्छे से मैश हो जाएं,तो इसमें शहद डालकर मिला लें।
- फिर इसे मास्क को स्कैल्प और बालों पर अच्छे से लगाएं।
- अब कुछ देर के लिए मास्क को लगा रहने दें।
- कुछ देर के बाद बालों को नॉर्मल शैम्पू से साफ कर लें।
कीवी और दही हेयर मास्क

सामग्री
- 2 पके हुए कीवी
- 3 चम्मच दही
- 2 चम्मच जैतून का तेल
बनाने का तरीका
- हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक कोटरी में कीवी को चम्मच की मदद से मैश करें।
- फिर इसमें 3 चम्मच दही डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- अब इसमें 2 चम्मच जैतून का तेल डालकर मिलाएं।
- इसके बाद इस हेयर मास्क को बालों और स्कैल्प पर ब्रश की मदद अच्छे से अप्लाई कर लें।
- जब मास्क सूख जाएं, तो रेगुलर शैंपू से बालों को अच्छे से धो लें।
- बारिश के मौसम में इस मास्क को हफ्ते में 1 बार जरूर लगाएं।
