Hair Removal Tips: महिलाओं को सबसे ज्यादा फिक्र अगर किसी बात की रहती है, तो वो उनका लुक्स होता है। हर मौके पर खूबसूरत नजर आना चाहती हैं इसीलिए अपने लुक्स को लेकर काफी कॉन्शियस होती हैं। तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करने के अलावा महिलाओं को सुंदरता बढ़ाने के लिए होम रेमेडीज और ना जाने क्या-क्या करते हुए देखा जाता है। अक्सर महिलाओं को अनचाहे बालों की समस्या से दो-चार होते हुए देखा जाता है।
कई महिलाएं ऐसी हैं, जिन्हें शिकायत रहती है कि उनकी स्किन तो अच्छी है। वह स्किन केयर भी कर लेती हैं लेकिन मनचाहे बाल हर थोड़े समय में उनके लुक को बिगाड़ने का काम करते हैं। यह अनचाहे बाल सिर्फ हाथ और पैर पर ही नहीं बल्कि चेहरे पर भी आ जाते हैं, जिससे सुंदरता कम हो जाती है। अक्सर अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए महिलाओं को आइब्रो थ्रेडिंग के साथ अपर लिप्स थ्रेडिंग या वैक्स करानी पड़ती है।
अनचाहे बालों की परेशानी
आइब्रो थ्रेडिंग तक तो ठीक है लेकिन जो महिलाएं अपर लिप्स थ्रेडिंग या वैक्सिंग करवाती है उनके साथ ज्यादा परेशानी तब हो जाती है जब हर थोड़े समय में बाल उगने लगते हैं। ऐसे में जब तक वह थ्रेडिंग या वैक्स नहीं करवा लेती उनका चेहरा अजीब नजर आता है। ऐसे में समय-समय पर पार्लर जाकर हेयर रिमूव कराना जरूरी हो जाता है। वैसे बार-बार समय निकाल कर पार्लर जा पाना आसान नहीं होता। अगर आप भी अनचाहे अपर लिप्स के बालों की समस्या से परेशान हैं, तो आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताते हैं। इनकी मदद से आप आसानी से घर पर ही अपर लिप्स पर आने वाले बाल हटा सकती हैं।
इस्तेमाल करें शुगर वैक्स

आप अपने घर पर आसानी से शुगर वैक्स तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको चीनी, नींबू का रस और पानी की आवश्यकता पड़ने वाली है। एक पैन में चीनी, नींबू और पानी लें और इसे धीमी आंच पर गर्म करें। धीरे-धीरे यह गाढ़ा होकर सुनहरे रंग में बदल जाएगा। अब गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें।
कैसे करें इस्तेमाल
शुगर वैक्स जब थोड़ा ठंडा हो जाए आपको इसे अपर लिप्स पर अप्लाई करना होगा। इसके बाद वैक्स स्ट्रिप या फिर पतला साफ कपड़ा चिपकाकर दबाएं और इसे खींच दे। यह आपके अनचाहे बालों को जड़ से निकाल देगा। सबसे अच्छी बात यह है कि यह बिल्कुल केमिकल फ्री है, जो आपको नुकसान नहीं करेगा।
बेसन और हल्दी का पैक
अगर आपको नेचुरल तरीके से अपने अनचाहे बालों की ग्रोथ को कम करना है, तो बेसन और हल्दी का पैक बिल्कुल बेस्ट रहेगा। इस पैक को बनाने के लिए एक टेबल स्पून बेसन, 1 टेबलस्पून गुलाबजल या दूध और एक चुटकी हल्दी की जरूरत होगी। इन सारी चीजों को आपस में मिक्स करें और आपका पैक तैयार हो जाएगा।

कैसे करें इस्तेमाल
पैक तैयार होने के बाद इसे आपको बालों की ग्रोथ के ऊपर अप्लाई करना होगा। लगाने के बाद इसे सूखने के लिए छोड़ दें। जब यह सूख जाए तो इसे रगड़ कर निकाल लें। इससे न केवल बाल जड़ से निकलेंगे बल्कि ग्रोथ भी कम होगी और स्किन भी चमकदार बनेगी।
शहद और नींबू
अगर आपको अपर लिप्स पर ज्यादा नहीं बल्कि हल्के बाल आते हैं, तो आप शहद और नींबू की मदद से उन्हें और भी कम कर सकती हैं। इसके लिए आपको एक टेबलस्पून शहद और आधा टेबल स्पून नींबू के रस की जरूरत पड़ेगी। इन दोनों चीजों को मिक्स कर मिश्रण तैयार कर लें।

कैसे करें अप्लाई
जब नींबू और शहद का मिश्रण तैयार हो जाए। उसके बाद आपको इसे अपर लिप्स पर लगा लेना होगा। लगाने के 15 से 20 मिनट बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा करने से बाल हल्के हो जाएंगे और स्किन भी ग्लो करेगी।
