chandigarh

पहाड़ों से बहकर आने वाली ठंडी हवाएं यहीं से होते हुए नीचे उतरती हैं। यहां पहुंचकर आपको मैदानों से थोड़ा उपर तो पहाड़ों से थोउ़ा नीचे होने का एहसास होता है।

राक गार्डन- राक गार्डन गए बिना चंडीगढ़ का सफर अधूरा ही है। 40 एकड़ में फैले इस विशाल गार्डन में वेस्ट मैटीरियल से ही एक से बढ़कर एक नायाब कलाकृतियां बनाई गई है। अगर आप इस गार्डन को ढ़ग से देखना चाहते हैं तो आपको पूरा दिन लग जाएगा।

रोज गार्डन- यह एशिया का सबसे बड़ा वनस्पति उद्यान है जो 30 एकड़ में फैला हुआ है। जाकिर हुसैन रोज गार्डन सिर्फ गुलाब के फूल के लिए प्रसिद्ध है। रोज गार्डन भारत के पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन के नाम पर रखा गया था। यहां 1600 से ज्यादा किस्मों के गुलाब हैं।

सुखना झील- यह झील शिवालिक की पहाड़ियों की तलहटी में स्थित है। यह झील 3 किलोमीटर लंबी है और बेहद खूबसूरत है। यह झील कई प्रवासी पक्षियों का भी निवास स्थान भी है। यहां आप बोटिंग, वाटर स्कीइंग आदि का आनंद भी उठा सकते हैं।

पिंजोर गार्डन- पिंजोर गार्डन औरंजेब के शासनकाल के दौरान बनाया गया था जिसे वास्तुकार नवाब फिदाई खान ने 17 वीं सदी में स्थापित किया था। बगीचा बड़े पैमाने पर है और वहां टहलने में बहुत अच्छा लगता है।  

ली कार्बुजिए सेंटर स्विस- यह फ्रेंच वस्तुकार ली कार्बुजिए द्वारा निर्मित किया गया था और कार्यालय के नाम पर रखा गया था।

अंतर्राष्टीय गुड़िया संग्रहालय- इस प्रसिद्ध संग्रहालय की स्थापना 1985 में हुई थी और दुनिया भर से सुंदर गुड़ियों को एकत्र किया गया है। इस संग्रहालय में जर्मनी, रूस, कोरिया, स्पेन, डेनमार्क, नीदरलैंड से अलग अलग प्रकार की गुड़ियों को शामिल किया गया है।

संग्रहालय और आर्ट गैलरी- यह सेक्टर 10 में स्थित है और चंडीगढ़ के सबसे दिलचस्प स्थानों में से एक है। गैलरी में डायनासोर जीवाश्म भी शामिल है।

इसके अलावा चंडीगढ़ में आप ‘ओपन टू गिव, ओपन टू रिसीव’ मर्म देखना ना भूलें। 26 मीटर उंचा और 50 टन भारी यह ओपन हैंड हवा में हर दिशा में घूमता है। इस खूबसूरत शहर की एक खासियत यह भी है कि हां की सड़के बेहद साफ सुथरी है और चारों तफ हरियाली भी है। इसके अलावा नौका विहार, उंट की सवारी, स्केच बनवाना आदि भी टूरिस्ट के लिए आकर्षण का केन्द्र रहता है।

चंडीगढ़ का खानपान- चंडीगढ़ में आप तरह तरह के खाने का मजा ले सकते हैं। पंजाबी खाना यहां की खासियत है। उसमें भी बटर चिकन यहां का बहुत फेमस है। यहां के लगभग हर सेक्टर में पंजाबी रेस्टोरेंट हैं। यहां सिर्फ नानवेज ही नहीं है बल्कि वेज में शाही पनीर, मखनी दाल भी बहुत स्वादिष्ट मिलती है।

ये भी पढ़ें

अमरनाथ यात्रा: प्राकृतिक नजारों से सजा है बाबा बर्फानी का दरबार

जानिए 14 साल के वनवास के दौरान कहाँ-कहाँ रहे थे श्रीराम 

पहाड़ों में है मां वैष्णो का धाम, जानिए कब, कैसे करें यात्रा

आप हमें फेसबुक और ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।